Author: Admin
Punjab: सर्दी की शुरुआत के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने सर्दी के आगमन को ध्यान में रखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी है। इसके साथ ही सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने सभी सरकारी अस्पतालों के अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार के निर्देशानुसार सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने सर्दियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बच्चों और बुजुर्गों के…
Punjab: सी.एम. भगवंत मान ने अवैध कालोनियों में स्थित प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए एन.ओ.सी. की शर्त खत्म करने का वादा निभाया है। इसके लिए बाकायदा नोटीफिकेशन जारी कर दिया गया है। इससे पहले विधानसभा में बिल पास किया गया था। इस संबंध गवर्नर द्वारा मंजूरी देने के बाद यह फैसला लागू करने का रास्ता साफ हो गया है। इससे आम लोगों के साथ-साथ रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ी राहत मिलेगी। इस तरह लागू होगा फैसला रजिस्ट्री के लिए एन.ओ.सी. की शर्त खत्म करने का फैसला अवैध कालोनियों में स्थित 500 गज तक के प्लॉट पर लागू होगा। इसके लिए…
Punjab: अवैध संबंध के चलते धनास की ई.डब्ल्यू.एस. कॉलोनी निवासी लक्ष्मी की हत्या उसके भाई ने ही गला रेतकर की थी। जिला क्राइम सैल की टीम ने मामला दर्ज कर मृतका के भाई विशाल को गिरफ्तार किया है। लक्ष्मी के चाचा की बेटी के देवर के साथ संबंध थे और उससे शादी भी करना चाहती थी। लक्ष्मी का भाई इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। जांच में पता चला कि आरोपी ने हत्या से पहले अपनी बहन लक्ष्मी को काफी समझाया था, लेकिन वह शादी के लिए अड़ी हुई थी। टीम ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग…
Breaking : जालंधर में अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। कमिश्नेरट पुलिस व बदमाशों में क्रॉस फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि संगठित अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस के तहत कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने क्रॉस फायरिंग में संदिग्धों को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर कमिश्नेरट पुलिस ने कौशल-बंबीहा गैंग से जुड़े 2 साथियों को एक हैट चैस और क्रॉस फायरिंग के बाद गिरप्तार किया हैं, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कमिश्ररेट पुलिस की कार्रवाई के दौरान खुद कमिश्नर स्वप्न शर्मा (commissioner Swapan Sharma) भी मौके पर पहुंचे मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार…
Jalandhar: पंजाब का लोकल बॉडी विभाग शहरों में कार्पोरेशनों की जायदाद को बेच कर करोड़ों रुपए कमा सकता है और इस पैसे को शहरों में भगवंत मान सरकार विकास कार्यों पर खर्च करके जनता से किए वायदों को पूरा कर सकती है। ‘द पंजाब मैनेजमेंट एंड ट्रांसफर और म्युनिस्पिल प्रापर्टीज एक्ट’ को 2020 में बनाया गया था जिसमें यह प्रावधान किया गया था कि 12 वर्षों से म्युनिसिपल दुकानों पर काबिज किराएदारों को मालिकाना हक दे दिया जाए। यह दुकानें न केवल जालंधर बल्कि लुधियाना, अमृतसर, पटिायाला व अन्य शहरों में भी स्थित हैं। अकेले जालंधर में ही 252 दुकानों…
Punjab: नूरवाला रोड पर स्थित बसंत नगर की गली नंबर 2 में तीन मंजिला इमारत को आग लगने से दहशत फैल गई। रिहायशी इलाका होने के कारण लोगों में भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। पता चलते ही लोगों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती जोधेवाल के इंस्पेक्टर गुरदियाल सिंह, ए.एस.आई. बलकार सिंह मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रेड की 7 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मिली जानकारी के अनुसार इस तीन मंजिला…
Punjab: फाजिल्का में भयानक हादसे में 2 भाइयों की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों भाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेतों से वापिस आ रहे थे। दोनों मृतकों की पहचान राजेश कुमार (33) और वरिंदर कुमार (23) के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए मृतक राजेश कुमार के भाई सुधीर कुमार और गांव खोइयावाली ढाब के सरपंच नीरज कुमार ने बताया कि दिवाली वाले दिन 1 नवंबर की शाम को राजेश और वरिंदर खेत से घर वापिस आ रहे थे। इस दौरान गांव शतीरवाला के पास सेमनाले के पास दोनों के साथ हादसा हो गया।…
Ludhiana: महानगर में रुट प्लान जारी होने की सूचना प्राप्त हुई है। पंजाब में नए बने सरपंचों व पंचों को पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) शपथ दिलाने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 8 नवंबर को CM Mann चंडीगढ़ रोड पर धनानसू क्षेत्र में राज्य स्तरीय समागम के दौरान नए चुने सरपंचों और पंचों को शपथ दिलाएंगे। समारोह में राज्य भर से मंत्री विधायक और अन्य वर्करों शामिल होंगें, जोकि वाहनों से पहुंचेंगे। इसी के चलते शहर में ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा डायवर्शन प्लान तैयार किया गया है। डायवर्जन…
National: मोटापा आजकल एक आम समस्या बन चुकी है, खासकर भारत में। इसके कारण शरीर में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, रक्तचाप आदि। फिर भी, कई लोग कोशिश करने के बावजूद वजन कम नहीं कर पाते। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और वजन घटाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, तो जानिए कुछ ऐसे सरल और असरदार उपाय जो आपके वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। मोटापा न केवल हमारे खानपान से जुड़ा है, बल्कि हमारी जीवनशैली भी इसका मुख्य कारण बनती है। अगर हम अपने आहार और दिनचर्या…
Jalandhar: जालंधर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रिकालीन अभियान चलाया गया। विशेष अभियान की निगरानी ए.सी.पी नॉर्थ जालंधर ने 03.11.2024 और 05.11.2024 को रात 8:00 से 11:00 बजे तक पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 8 और डिवीजन नंबर 2, जालंधर के क्षेत्रों में की। यह अभियान पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 8 और डिवीजन नंबर 2 के एस.एच.ओ द्वारा पुलिस स्टेशन टीमों और ई.आर.एस टीमों के सहयोग से चलाया गया। अभियान का उद्देश्य वाहनों के अंदर और अहातों के बाहर शराब की बिक्री और खपत को रोकना, सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और इन प्रतिष्ठानों…
