Author: Admin

Ludhiana: पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, दोनों नशा तस्कर ग्राहकों को नशा सप्लाई करने की फिराक में घूम रहे थे। इसी बीच थाना शिमलापुरी की पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 210 ग्राम हेरोइन, 8 ग्राम आईस, 25 खाली जिप लॉक प्लास्टिक के लिफाफे, इलैक्ट्रोनिक कंडा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मोहल्ला शिमलापुरी के रहने वाले अमित कुमार उर्फ ऐमी,  बचित्र सिंह नगर के रहने…

Read More

Holiday: पंजाब में इस हफ्ते लगातार 3 छुट्टियां है। दरअसल,  15, 16 और 17 नवंबर को छुट्टी रहेगी। आपको बता दें कि 15 नवंबर (शुक्रवार) को श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व है, जिस कारण सरकारी छुट्टी रहेगी। इसके बाद 16 नवंबर (शनिवार) को शहीद करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस है। इसके मद्देनजर पंजाब सरकार द्वारा छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा 17 नवंबर (रविवार) को भी छुट्टी रहेगी। इस तरह 15, 16 और 17 नवंबर को लगातार 3 सरकारी छुट्टियां रहेंगी और राज्य के सभी शैक्षणिक और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। बता दें कि राज्य में…

Read More

Punjab Weather: पंजाब के मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। दरअसल, 24 घंटों में औसत अधिक से अधिक तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिस कारण विजिबिलिटी प्रभावित हो रही है। वहीं लोगों ने सुबह-शाम सर्दी के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। दिन के समय धूप निकल रही है पर बादलों व स्मॉग के चलते हल्की धुंध जैसा अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 12 नवंबर के बाद हल्की बूंदाबांदी हो सकती है जिससे ठंड बढ़ेगी।…

Read More

International:  2024 के अमेरिकी चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत अमेरिका की लाखों महिलाओं को रास नहीं आई है। हजारों अमेरिकी महिलाएं ट्रंप की जीत के लिए पुरुषों को दोषी ठहरा रही हैं और 4B आंदोलन में शामिल हो गई हैं, जिसमें उन्होंने बदला लेने और विरोध के तौर पर सेक्स न करने, रिश्ते न बनाने, शादी न करने और बच्चे न पैदा करने की कसम खाई है। 4B आंदोलन की शुरुआत दक्षिण कोरिया में हुई थी और यह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत को लेकर मचे बवाल के बीच अमेरिका में ट्रेंड कर रहा है। कमला…

Read More

Patiala News: प्राइवेट स्कूलों द्वारा एक नवम्बर से स्कूल का समय न बदले जाने की खबर को प्रकाशित करने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राइवेट स्कूलों को सुबह 9 बजे खोलने के ही आदेश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी करके पंजाब सरकार के आदेशों अनुसार स्कूल खोलने और छुट्टी करने का समय निर्धारित करने के आदेश पर अमल न लाने की स्थिति में इन स्कूलों पर सख्त अनुशासकीय विभागी कार्रवाई करने का नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब केसरी द्वारा एक्सक्लूसिव खबर प्रकाशित की गई थी कि…

Read More

Rain Alert: दिल्ली में स्मॉग और वायु प्रदूषण का कहर चरम पर है।  जिससे ठंड का असर महसूस नहीं हो रहा है और लोग उमस से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण दक्षिण भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे 14 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, और पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। बिहार, उत्तर प्रदेश, और झारखंड में सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है, जबकि दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते घनी धुंध की…

Read More

National: पश्चिम बंगाल के मथुरापुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक वरिष्ठ नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक नेता का नाम पृथ्वीराज नस्कर था, जो बीजेपी के सोशल मीडिया संयोजक के रूप में कार्यरत थे। इस हत्या ने राज्य में राजनीतिक माहौल को और भी तनावपूर्ण बना दिया है, और बीजेपी ने इस मामले को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। हत्या के पीछे कौन है? बीजेपी के प्रवक्ता ने इस हत्या को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, ”इस हत्या के पीछे किसका हाथ है, और इसे किस मकसद से अंजाम दिया गया,…

Read More

Punjab: आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के साथ होशियारपुर के चब्बेवाल पहुंचे। पंजाब में 4 सीटों पर होने वाली विधानसभा उप चुनाव को लेकर AAP सरकार प्रचार कर रही हैं। इसके चलते आज CM Mann व अरविंद केजरीवाल ने चब्बेवाल गांव डॉ. इशांक चब्बेवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन के दौरान पंजाब के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यहां ITI पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाया जाएगा। इसके साथ ही बिस्त-दुआब नहर का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा। कृषि आधारित लघु उद्योग को…

Read More

Punjab Weather: पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है और ठंड बढ़ने लगी है। फिलहाल सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ी है। वहीं लोगों ने सुबह-शाम सर्दी के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। दिन के समय धूप निकल रही है पर बदलों व स्मॉग के चलते हल्की धुंध जैसा अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 12 नवंबर के बाद हल्की बूंदाबांदी हो सकती है जिससे ठंड बढ़ेगी। वहीं पराली जलाने के बढ़ रहे मामलों के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। जालंधर में ए.क्यू.आई.  174 है। वहीं 3 से 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार…

Read More

Breaking News: पंजाब के गढ़शंकर से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गढ़शंकर के नामी गांव मोरांवाली में 3 युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस ट्रिपल मर्डर से लोगों में सनसनी फैल गई है। मृतक युवकों की पहचान मनप्रीत सिंह मनी, मुख्त्यार सिंह सुक्खा व शरण के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि गढ़शंकर स्थित नशा छुडाओ केंद्र के नजदीक युवकों पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंची हुई है जांच में जुट गई है। वहीं मृतक शवों को गढ़शंकर…

Read More