Author: Admin
Punjab: इलाके में आवारा कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है। इसी बीच एक खबर सामने आई है जहां एक महिला सहित 2 लोगों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, यहां के वार्ड नंबर-1 में आवारा कुत्तों ने एक महिला समेत 2 लोगों को नोच डाला, जिन्हें सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। वार्ड-1 निवासी रवनीत कौर ने बताया कि जब वह सुबह सैर करके आ रही थी तो गली में आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। इसी बीच यहां आवारा कुत्तों ने गोबिंद नाम के एक व्यक्ति पर भी हमला कर उसे…
Punjab: राज्य में पुलिस कर्मियों के कौशल में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में पंजाब पुलिस ने सोमवार को राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आर.आर.यू.), गांधीनगर, गुजरात के साथ एक समझौते (एम.ओ.यू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य पुलिसिंग में समकालीन चुनौतियों का समाधान करने के लिए डिज़ाइन किए गए व्यापक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के माध्यम से कानून लागू करने वाले कर्मियों की क्षमताओं को मजबूत करना है। यह समझौता यहां पंजाब पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव की मौजूदगी में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ए.डी.जी.पी.) तकनीकी सेवाएं राम सिंह और आर.आर.यू. के…
Punjab: यहां एक व्यापारी से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में थाना सिटी तरनतारन पुलिस और सी.आई.ए. कर्मचारियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस बीच गोली लगने से उक्त बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी से 9 MM ग्लॉक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक देर रात थाना सिटी तरनतारन के प्रमुख इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह और सी.आई.ए. स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली कि वांछित आरोपी योधबीर सिंह उर्फ योद्धा निवासी गांव अलादीनपुर क्षेत्र में किसी वारदात को…
Punjab : नगर निगम द्वारा महानगर में सड़कों के किनारे हुए अवैध कब्जों पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। यह संकेत कमिश्नर आदित्य द्वारा सोमवार को बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे खड़े रहने वाले रेहड़ी वालों के अलावा दुकानदारों द्वारा कई फुट बाहर तक सामान रखने की वज़ह से ट्रैफिक जाम की समस्या आ रही है। कमिश्नर के मुताबिक इस तरह कब्जे होने की वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जब नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई तो कब्जे करने वालों को दिक्कत होगी। कमिश्नर ने…
Jalandhar: कुछ सप्ताह पहले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश जारी किए थे कि 15 दिन के भीतर निगम चुनाव का शेड्यूल जारी किया जाए। राज्य सरकार ने यह आदेश नहीं माने और सरकार सुप्रीम कोर्ट की शरण में चली गई जहां आज इस याचिका पर सुनवाई हुई। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को निरस्त करते हुए आदेश जारी किए हैं कि पंजाब सरकार 2 सप्ताह के भीतर निगम चुनाव संबंधी शेड्यूल जारी करे और अगले 8 सप्ताह के भीतर यह निगम चुनाव करवाए जाएं। एक प्रकार से पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों से…
Punjab: थाना साहनेवाल की पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को एक देशी पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस, 1 खाली मैगजीन और एक मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। इस संबंध में थानेदार भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गत 10 नवंबर को गश्त संबंधी जुगियाना पुल के नीचे मेन जी.टी. रोड पर मौजूद थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार है। गर्ग फैक्ट्री के पास कंगनवाल रोड पर रेड के दौरान उससे 32 बोर देसी पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस, 1 खाली मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। थानेदार भूपिंदर सिंह ने बताया कि…
Punjab: धमकिया देने वाले खालिस्तानी नेता के नाम से मशहूर सिख फॉर जस्टिस के स्वंयभू बने चीफ व खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अयोघ्या के श्री राम मंदिर और अन्य मंदिरों पर हमले करने की धमकी दी। सूत्रों के अनुसार प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के मुखी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर 16 और 17 नवम्बर को हमले की चेतावनी दी है। वणर्नीय है कि अयोध्या में राम मंदिर 22 जनवरी, 2024 को जनता के लिए खोल दिया गया था। उद्घाटन समारोह में प्रधान मंत्री मोदी और हजारों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पन्नू ने 16 और…
Jalandhar: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस लूट की वारदात को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक मोटरसाइकिल बरामद किया है और लूट की घटना को सुलझाया है। अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 31 अक्टूबर को गांव फोल्ड़ीवाल की पिछली तरफ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास लूट की वारदात हुई थी। उन्होंने बताया कि इस लूट की घटना में अज्ञात लोगों ने एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि…
Punjab: अमृतसर के छेहरटा के भला कॉलोनी में गुंडों का नंगा नाच देखने को मिला। जहां रात करीब 11 बजे 2 युवकों ने एक घर के बाहर गोलियां चला दीं। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसी बीच गोलियां चलाने के बाद नौजवान खोल इकट्ठे करके मौके से फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और परिवार भी डरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती जांच में हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
Onion Price Hike: प्याज की बढ़ती कीमतों ने नागरिकों को रुला दिया है, क्योंकि कई शहरों के बाजारों में इसके दाम तेजी से बढ़े हैं, जिससे ग्राहकों में नाराज़गी है। wholesale बाजारों में प्याज की कीमतें ₹ 40-60 प्रति किलो से बढ़कर ₹ 70-80 प्रति किलो हो गई हैं। दिल्ली के एक बाजार में एक विक्रेता ने कहा, “प्याज की कीमतें ₹ 60 से बढ़कर ₹ 70 प्रति किलो हो गई हैं। हम इसे मंडी से खरीदते हैं, इसलिए वहां से मिलने वाली कीमतें हमारे बिक्री दाम को प्रभावित करती हैं। कीमतों में बढ़ोतरी के कारण बिक्री में कमी आई…
