Author: Admin
Punjab: पंजाबियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस जनवरी 2025 से आदमपुर हवाई अड्डे से दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू कर सकती है। आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस की एक टीम ने इंडियो के मुख्य अफसर सुरिंदर नरली के नेतृत्व में आदमपुर हवाई अड्डे का दौरा किया और फ्लाइट शुरू करने के लिए अड्डे का निरीक्षण किया। नरली ने कहा कि जनवरी 2025 से फ्लाइट को शुरू करने की योजना है। टीम ने एयरपोर्ट आथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ एप्रन क्षेत्र और अन्य बुनियादी ढांचे का गहन निरीक्षण किया…
Punjab News: स्थानीय शहर से होकर गुजरने वाले बठिंडा जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव चन्नों में घने कोहरे के कारण एक कैंटर द्वारा कार को पीछे से टक्कर मारने के कारण एक महिला कोच के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए संगरूर के एक निजी स्कूल की महिला कोच पवनदीप कौर पत्नी कुलवीर सिंह निवासी संगरूर ने बताया कि आज उनके स्कूल के बच्चों का मोहाली में एक प्रतियोगिता थी। वह और बच्चों के माता-पिता सुबह 6:30 बजे कार में सवार होकर संगरूर से मोहाली जा रहे थे। इस दौरान भवानीगढ़ से…
Punjab: नवनिर्वाचित सरपंचों के बाद अब पंचों को शपथ दिलाने की तैयारी चल रही है। 19 नवंबर को पंचों को शपथ दिलाई जाएगी, इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले गत शुक्रवार को लुधियाना के गांव धनानसू में गांव में हुई पंचायत चुनावों के दौरान चुने गए सरपंचों का शपथ समारोह करवाया गया था, जहां दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवास और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष तौर पर पहुंचे थे।
Powercut : होशियारपुर के कुछ इलाकों में कल बिजली बंद रहेगी। इस बारे जानकारी देते सहायक कार्यकारी इंजीनियर सब अर्बन उपमंडल राजीव जसवाल व जे.ई. विनय ने बताया कि 132 के.वी. सब स्टेशन चौहाल की जरूरी मुरम्मत के कारण 11 के.वी. फीडर की जरूरी मुरम्मत के कारण 13 नवंबर को प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक बंद रहेंगे। इस कारण 11 के.वी. सलेरन फीडर, 11 के.वी. आदमवाल फीडर तथा चौहाल फीडर के तहत आते चौहाल, सलेरन, मंगूवाल, थथलां, शेरपुर बाहतियां, आदमवाल, कोटला गौंसपुर, माऊंटव्यू कॉलोनी, 11 के.वी. मैहंगरोवल फीडर, सराईं, बरोटी, अरनियाला शाहपुर, मुस्तापुर, कपाहट, मैंहगरोवल, मलोट तथा…
Punjab: विधानसभा उप चुनाव 20 नवंबर को होने जा रहे हैं, जिसको लेकर सभी पार्टियां चुनाव प्रचार करने पर लगी हुई है। पंजाब हॉट कही जाने वाली गिद्दड़बाहा से एक और खबर सामने आई है। पंजाब के पूर्व मंत्री और गिद्दड़बाहा से बीजेपी उम्मीदवार मनप्रीत बादल का नौकरी देने का वीडियो वायरल होने के बाद अब सांसद राजा वड़िंग भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग का वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वह 50-50 हजार रुपये के चेक देने की बात कर रहे हैं। चुनाव प्रचार दौरान राजा वड़िंग कह रहे हैं…
Punjab: जिला फिरोजपुर में एसएसपी सौम्या मिश्रा के दिशा निर्देशों अनुसार समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने एएसआई गुरसाहिब सिंह के नेतृत्व में समाज विरोधी तत्वों के एक 4 मेंबरी गिरोह को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि डीएसपी (डी) फतेह सिंह बराड़ और सीआईएसफ फिरोजपुर के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहित धवन के दिशा निर्देशों अनुसार एएसआई गुरसाहिब सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस फिरोजपुर छावनी के एरिया में जब गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर…
Jalandhar: जालंधर में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, आज GST विभाग का मोबाइल विंग लगातार सड़क मार्ग एवं रेल मार्ग पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। वहीं आज जालंधर रेलवे स्टेशन पर GST विभाग का मोबाइल विंग ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान बिना बिल के 27 नाग पकड़े गए हैं। इस मौके पर मौजूद मोबाइल विंग जालंधर के ETO डीएस चीमा ने बताया कि DETC इन्वेस्टिगेशन मैडम दिलजीत कौर के दिशा निर्देशों पर टैक्स चोरी करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस…
Punjab: समाना के मोहल्ला घड़ामी पति में एक घर की छत से गिरकर 10 साल के बच्चे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक अरमान खान (10) पुत्र बिंदर खान निवासी गांव नागा खेड़ी (दिड़बा) जो अपनी मां रजिया के साथ समाना स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। मंगलवार की सुबह जब वह घर की छत पर खेल रहा था तो अचानक छत से नीचे गिर गया। इस हादसे में अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।…
Punjab: सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Randhawa) की शिकायत पर चुनाव कमीशन ने बड़ा एक्शन लिया है। खबर सामने आई है कि, चुनाव कमिशन ने डेरा बाबा नानक में तैनात DSP को हटाने का आदेश दिया है। कमीशन के आदेशों में कहा गया है कि DSP जसबीर सिंह को तुरंत ड्यूटी से मुक्त किया जाए और डेरा बाबा नानक में इस पद के लिए योग्य अधिकारियों का एक पैनल बनाया जाए। बता दें कि कांग्रेस नेता और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चुनाव कमीशन को दी अपनी शिकायत में DSP पर आरोप लगाया था, जिसके बाद चुनाव कमीशन ने कार्रवाई…
Punjab: सिंगर गीता जैलदार की पॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग पहचान है और उन्होंने कई हिट गाने और फिल्में दी हैं। वह सोशल मीडिया पर आए दिन फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में गीता जैलदार ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में सिंगर रेहड़ी पर कुलचे बनाते नजर आ रहे हैं। उनकी इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने कमेंट किया कि ‘यह भी काम बहुत अच्छा है पाजी, पार्ट टाईम काम कर लिया करो, बहुत बढ़िया काम है ये।’…
