Author: Admin
Chandigarh Pollution: चंडीगढ़ बनने के बाद लोगों ने पहले कभी इतना गंभीर प्रदूषण नहीं झेला था। चंडीगढ़ में प्रदूषण का स्तर तमाम सीमाएं लांघते हुए बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। वीरवार शाम सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने देश के 249 शहरों में प्रदूषण का एयर क्वालिटी इंडेक्स (ए.क्यू.आई.) रिलीज किया, तो वीरवार का दिन चंडीगढ़ के इतिहास में सबसे प्रदूषित दिन में दर्ज हो चुका था। वीरवार को चंडीगढ़ का औसतन ए. क्यू. आई लेवल पहली बार 4 12 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के अधिकतम स्तर पर रिकार्ड रहा। अब पंचकूला का ए.क्यू. आई. भी 300 को पार…
Punjab: पंजाब सरकार ने वीरवार को बाल दिवस के अवसर पर एक नई शैक्षिक पहल ‘आरंभ’ की शुरूआत की है, जिसका उद्देश्य माता-पिता की सहभागिता को सुनिश्चित करना और प्रारंभिक शिक्षा में क्रांति लाना है। महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) चंडीगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्कूल ऑफ एमिनैंस फेज-11 मोहाली की 8वीं की छात्रा चरनप्रीत कौर, जो कि मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित थी, को संबोधित करते हुए इस पहल की शुरूआत की। इस दौरान हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब के प्री-प्राइमरी सरकारी स्कूलों में…
Train Cancelled: पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते फिरोजपुर से चंडीगढ़ वाली 14 ट्रेनों को 15 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक रद्द कर दिया गया है। प्लेटफार्म नंबर 6 और 747 दिनों तक बंद रहेगा। रेलवे विभाग ने बताया कि ट्रेन संख्या 04997/98 लुधियाना- फिरोजपुर, 14614/13 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 14629/30 चंडीगढ़-फिरोजपुर, 04743/44 हिसार-लुधियाना, 04509/10 जाखल-लुधियाना, 04579/04504 हिसार-लुधियाना, 04745 चुरू- लुधियाना और 04746 लुधियाना- हिसार को 47 दिनों के लिए रद्द किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर और भी ट्रेनों को कैंसिल किया जा सकता…
Jalandhar : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आर.पी.ओ.) जालंधर में शनिवार, 23 नवंबर, 2024 को अपने बस स्टैंड के पास एससीओ नंबर 42-51, पाकेट 1 में स्थित कार्यालय में “पासपोर्ट मेले” का आयोजन कर रहा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यशपाल ने कहा कि यह प्रोग्राम विशेष तौर पर 30 जून, 2024 से पहले जमा किए गए पासपोर्ट आवेदनों में तेजी लाने के लिए है, जो वर्तमान में अधूरे दस्तावेजों के कारण लंबित है। योग्य आवेदकों को पासपोर्ट मेले के दौरान सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच बिना किसी पूर्व अप्वाईटमैंट के आर.पी.ओ. कार्यालय आने की सलाह दी जाती है,…
Punjab : पंजाब के नवांशहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नवांशहर में नाबालिग लड़की की तरफ से खुदकुशी करने की कोशिश की गई है, जिस दौरान कि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जानकारी अनुसार 9वीं क्लास की छात्रा ने पानी की टंकी से छलांग मार दी गई है, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना संबंधी एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो जा रहे हैं। जानकारी अनुसार 9वीं क्लास की छात्रा आत्महत्या करने के लिए पानी की…
Internationaal News: अगर आप भी बाहर का खाना पसंद करते हैं तो ये खबर आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है। अमेरिका में मैकडोनाल्ड्स के खाने से एक खतरनाक बीमारी फैल गई है, जिससे अब तक 100 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनसुार, यह बीमारी खासतौर पर मैकडोनाल्ड्स के प्याज से जुड़ी हुई है, जिसमें ई.कोली नामक बैक्टीरिया पाया गया है। अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, इस बैक्टीरिया के कारण अब तक 104 लोग बीमार हो चुके हैं। ये सभी मामले अमेरिका के 14 राज्यों से सामने आए हैं। संक्रमण 12 सितंबर से…
National News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका को दिए गए महत्वपूर्ण सहयोग और भारत-डोमिनिका संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के लिए डोमिनिका का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया जाएगा। कोविड संकट में पहुंचाई थी 70 हजार वैक्सीन डोमिनिका सरकार की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन 19 से 21 नवंबर तक गुयाना के जॉर्जटाउन में आयोजित होने वाले भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। फरवरी 2021 में, प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका को एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन की 70,000 खुराक की आपूर्ति की। डोमिनिका सरकार ने कहा, “एक उदार उपहार जिसने…
Punjab : महानगर में दोपहर के समय में भी धुंध का गुबार छाया रहा। आपको बता दें कि ये धुंध का गुबार पराली के जलाए हुए प्रदूषण के कारण है। इस दौरान लोगों की कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं इस प्रदूषित हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। आपको बता दें कि पंजाब के खेतों में पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहा है, जिस वजह से राज्य का AQI खराब दर्ज किया गया। लुधियाना समेत पंजाब के कई शहरों की हवा प्रदूषित हो गई है।
Punjab: राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एस.सी.ई.आर.टी.) पंजाब द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2024-26 के लिए डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन (डी.पी.एड) कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की मांग की है। इसके लिए उम्मीदवार स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग, पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट (www.ssapunjab.org) पर ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं। आपको बता दें कि रजिस्टर करने के लिए सामान्य और पिछड़ी जातियों के लिए 600/- रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और विकलांग श्रेणियों के लिए 300/- रुपये फीस रखी गई है। पंजीकरण शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। वहीं इसके लिए उम्मीदवारों का 10+2 या समकक्ष परीक्षा पास होना…
Punjab: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, Diljit Dosanjh की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि, Diljit Dosanjh के हैदराबाद शो की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट शो 15 नवंबर यानी कल हैदराबाद में होना है। आपको बता दें कि शो से पहले ही Diljit Dosanjh को बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना सरकार और बाल विकास विभाग ने गायक के हैदराबाद शो को लेकर एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में गायक को कुछ दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। नोटिस में…
