Author: Admin
Punjab : 14 करोड़ रुपए की हेरोइन (2 किलोग्राम) के साथ थाना सी डिविजन की पुलिस ने एक पुलिस कर्मी आरोपी को गिरफतार किया है। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लव के तौर पर हुई है। आरोपी पंजाब पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है और वो वर्तमान में मोहाली में कार्यरत है। आरोपी पुलिस कर्मी थाना लोपोके के अधीन आते गांव टपियाला का कहने वाला है, जोकि र्बाडर-पाक सीमा के नज़दीक ही पड़ता है। इसी बात को लेकर पंजाब पुलिस उक्त आरोपी पुलिस कर्मी से गहनता से पूछताछ कर रही है कि कही आरोपी के सबंध सरहद…
Punjab : पंजाब के 7 अधिकारियों को नोटिस जारी होने का मामला सामने आया है। दरअसल, जालंधर के शास्त्री मार्केट से सटी डाक एवं तार विभाग की आवासीय पीएंडटी कालोनी में पेड़ काटने का मामला है, जिसके चलते नोटिसा जारी किया गया है।स जानकारी के मुताबिक, पीएंडटी कालोनी में 13 हरे भरे पेड़ काटने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के पास पहुंच गया। इस मामले पर सख्त संज्ञान लेते हुए NGT ने पंजाब सरकार के 7 अधिकारियों व मास्टर तारा सिंह नगर के रहने वाले अज्ञात लोगों को नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि, तेजस्वी…
Jalandhar: जालंधर में हाईवे पर ओवरलोड ट्रक अचानक आगे आकर पलट गया, जिसमें पीछे आ रही कार अचानक ब्रेक लगाने के चक्कर में कार स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकराएगी जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इस हादसे में कुछ बच्चों के भी मरने की आशंका है मौके पर पहुँची पुलिस ने शव क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे के पास अड्डा होशियारपुर पास की है। हादसे का कारण ओवरलोड ट्रक का अचालक सड़क पर पलटना बताया जा रहा है जिससे बचते हुए कार का हादसा हुआ।
Punjab: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं और उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, Charanjit Singh Channi ने महिलाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद पंजाब महिला आयोग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने कहा है कि चन्नी का वीडियो सभी ने देखा है, उन्होंने महिलाओं के खिलाफ गलत टिप्पणी की है। चन्नी द्वारा इस्तेमाल की गई शब्दावली असहनीय है। इसलिए उन्होंने कहा कि चन्नी के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग को भी संज्ञान…
Punjab: शहर के इस्लामाबाद पुल से अक्खर चौक तक बने फ्लाईओवर पर देर रात एक्टिवा सवार भाई-बहन को तेज रफ्तार कार सवारों ने पीछे से टक्कर मार दी। रमन शर्मा और किशन ने बताया कि वे पुल से अपने घर जा रहे थे कि इस्लामाबाद पुल पर भाई-बहन सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कार की टक्कर लगने से एक्टिवा चला रही नौजवान लड़की पुल से नीचे गिर गई। उनकी एक्टिवा चकनाचूर हो गई। उसके भाई के शरीर पर गंभीर चोटें आईं और सड़क पर खून बिखर गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके…
Punjab: पंजाबियों के लिए बेहद खास खबर सामने आई है। केंद्र सरकार द्वारा जल्द ही पंजाब में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 लागू की जाएगी। वित्त विभाग ने योजना को मंजूरी दे दी है। स्थानीय निकाय विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद पंजाब सरकार इसी महीने केंद्र के साथ समझौता कर लेगी, जिसके बाद आवेदन करने के लिए पोर्टल खुल जाएगा। खास बात यह है कि इस बार पंजाब सरकार ने अपना हिस्सा 4 गुना बढ़ा दिया है। पहले राज्य सरकार इस योजना में 25 हजार रुपये देती थी, जिसे बढ़ाकर 1 लाख कर दिया गया है। वहीं, केंद्र सरकार…
Farmer Protest: शंभू बार्डर व खनौरी बार्डर पर डटे किसानों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। किसान जत्थेबंदियों ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। पिछले 9 महीने से पंजाब और हरियाणा बार्डर पर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। किसान संगठनों ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। किसानों ने आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रैंस करके का कि वह 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे। किसान नेताओं सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि…
Punjab: आज लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की गिल रोड दाना मंडी स्थित कोठी का घेराव किया गया है। यह घेराव तथा रोष प्रदर्शन आंगनवाड़ी वर्कर्स, हेल्पर्स तथा मनरेगा मजदूर यूनियन की और से अपनी मांगों को लेकर किया गया है। इस मौके पर हजारों की संख्या में मजदूर तथा आंगनवाड़ी वर्कर्स प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठे हैं। इसके साथ ही मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है जोकि सारी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
Ludhiana News: दुगरी स्थित MGM स्कूल में उस समय हंगामा हो गया जब स्कूल में कार्यरत कुछ अध्यापकों ने स्कूल पर प्रशासन पर उनको बिना कोई नोटिस जारी किए नौकरी से निकाले जाने का फरमान जारी कर दिया। उक्त अध्यापकों की अगुवाई कर रही स्कूल की एक अध्यापिका ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने 12 अध्यापकों को कल से स्कूल आने के लिए मना कर दिया और इससे पहले कोई नोटिस भी नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको एकदम से नौकरी से हटाए जाने का कारण भी नहीं बताया जा रहा। उधर अध्यापकों के इस प्रदर्शन में कुछ स्टूडेंट्स…
Punjab: पंजाब-चंडीगढ़ के मौसम में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में तापमान में 2 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं विभाग द्वारा राज्य के 14 जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मानसा, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर शामिल है। बता दें कि चंडीगढ़ में पिछले दिनों के मुकाबले प्रदूषण कम तो हुआ है लेकिन अभी भी प्रदूषण का स्तर खराब ही है। पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद उत्तर से पश्चिम की ओर से चल रही हवाएं…
