Author: Admin
Punjab: पराली जलाने की घटनाओं के कारण पंजाब के कई शहरों में एक्यूआई खराब स्थिति में है। 24 घंटे में राज्य में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि गत रात तापमान में भी 1.5 डिग्री की गिरावट आई। पंजाब के ज्यादातर शहरों में तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है। आज भी पंजाब के प्रमुख शहरों में तापमान 9 डिग्री से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जहरीले धुएं के कारण लोगों को खांसी, जुखाम और बुखार जैसी बीमारियों ने जकड़ लिया है। बहुत से लोग मास्क लगाकर…
Punjab Bypoll 2024: पंजाब में आज 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। ठंड के बावजूद वोटर दिन चढ़ते ही पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचने लग पड़े हैं। वहीं सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए है। डेरा बाबा नानक में सुबह 9 बजे तक 9.7 फीसदी वोटिंग,चब्बेवाल सीट पर 4.15 % वोटिंग, गिद्दड़बाहा सीट पर 15.11 % Voting , बरनाला में 6.9 % Voting
Canada work permit: कनाडा में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों समेत सभी विदेशी छात्रों के लिए राहतभरी खबर है। अब वे बिना वर्क परमिट के हर हफ्ते 24 घंटे तक कैंपस के बाहर काम कर सकेंगे। पहले यह सीमा 20 घंटे तक थी। इस बदलाव की घोषणा कनाडा के इमिग्रेशन, सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) ने की है। IRCC के मंत्री मार्क मिलर ने बताया कि इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ कनाडाई वर्क एक्सपीरियंस प्राप्त करने का अवसर देना है। यह कदम छात्रों को उनकी पढ़ाई और आर्थिक जरूरतों में मदद करेगा। भारतीय छात्रों को इससे सीधा फायदा…
Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में लगातार छठे दिन प्रदूषण का स्तर ‘‘गंभीर” बने रहने के बीच दिल्ली सरकार ने घोषणा की कि मंगलवार से 10वीं और 12वीं के लिए भौतिक कक्षाएं स्थगित रहेंगी और पढ़ाई ऑनलाइन होगी। मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कल से 10वीं और 12वीं के लिए भौतिक कक्षाएं स्थगित रहेंगी और अगले आदेश तक पढ़ाई ऑनलाइन होगी।” शिक्षा निदेशालय ने भी एक परिपत्र जारी कर सरकारी और निजी स्कूलों के प्रमुखों को 10वीं और 12वीं सहित सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए भौतिक कक्षाएं स्थगित करने का निर्देश दिया। शिक्षा निदेशालय…
National: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अब पुलिस की हिरासत में है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि कैलिफोर्निया पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। अनमोल बिश्नोई पर अमेरिका के कैलिफोर्निया में कार्रवाई की गई। भारतीय एजेंसियां, जिनमें एनआईए और महाराष्ट्र पुलिस शामिल हैं, अब उसकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण के लिए काम कर रही हैं।
National: गुजरात के धारपुर पाटन स्थित GMERS मेडिकल कॉलेज में first year के छात्र अनिल मेथानिया की कथित तौर पर रैगिंग के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि third year के छात्रों ने 18 वर्षीय अनिल को तीन घंटे तक लगातार खड़ा रहने के लिए मजबूर किया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अनिल मेथानिया, सुरेंद्रनगर जिले के निवासी, कॉलेज के हॉस्टल में रहते थे। शिकायत के अनुसार, वरिष्ठ छात्रों ने उन्हें ‘इंट्रोडक्शन’ के नाम पर परेशान किया और घंटों खड़ा रहने के लिए मजबूर किया। इस प्रक्रिया के दौरान…
Punjab : आज सुबह लगभग सात बजे गांव जुगियाल में रावी नदी से आरबीएम को लाने के लिए लगे एक हैवी टिप्पर से सड़क पर कबाड़ का काम करने वाले संजय सिंह (38) वर्ष निवासी आगरा यूपी को पीछे से उसके मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उक्त गरीब आदमी कबाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही उक्त हादसा हुआ तो हैवी टिप्पर का चालक मौके से अपनी गाड़ी को भगाकर ले गया, जिससे उसी समय गांव के कई लोगों ने शव पर कपड़ा डालकर पूरा रोड जाम कर दिया तथा टिप्पर चालक को शीघ्र पकड़ने…
Public Holiday: झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित 5 राज्यों में 20 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। इस अवसर पर संबंधित राज्य सरकारों ने मतदान वाले दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस फैसले के तहत इन राज्यों में स्कूल, कॉलेज, बैंक, डाकघर और अन्य सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसका उद्देश्य नागरिकों को उनके मतदान अधिकार का स्वतंत्र और सुगम उपयोग सुनिश्चित करना है। राज्य सरकारों ने यह कदम लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने और अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। वहीं, पंजाब में चार विधानसभा सीटों-डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला—पर…
Punjab: के मेहणा चौक पर सोमवार शाम को एक 29 वर्षीय बिजली मैकेनिक निर्मल सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जहां दो अज्ञात मोटरसाइ किल सवार हमलावरों ने निर्मल सिंह को चार गोलियां मारकर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया। घटना का पूरा विवरण देते निर्मल सिंह, जो मेहणा चौक के निवासी थे, ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे अपनी स्कूटी पर सवार होकर फौजी चौक की ओर जा रहे थे। उनके साथ एक दोस्त भी था। इसी दौरान, दो अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल…
Punjab: बार्डर पर बमियाल सेक्टर के इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार एक ही जगह पर पाकिस्तान की तरफ से नशे के पदार्थ भेजने का सिलसिला जारी है। आज एक बार फिर पुलिस की खुफिया टीम द्वारा उसी जगह से दो पैकट हेरोइन बरामद किए हैं, जिनका वजन लगभग एक किलो के करीब बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बमियाल सेक्टर के तहत आने वाले गांव अखवाड़ा की वह जगह, जहां पिछले सात दिनों से लगातार पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप गिराई जा रही थी। हालांकि, स्वाभाविक रूप से गांव के युवाओं को यह…
