Author: Admin
Jalandhar: इस समय शहर के करीब एक लाख घरों के मालिक ऐसे हैं जो नगर निगम को प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवा रहे हैं परंतु इसी दौरान संकेत मिल रहे हैं कि शहर के कई कमर्शियल बिल्डिंगों के मालिक भी प्रॉपर्टी टैक्स की चोरी में शामिल हो सकते हैं। ऐसी आशंका के मद्देनजर जालंधर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने एक चैकिंग अभियान शुरू किया है जिसके तहत शहर सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स, डैंटल और वैलनेस क्लीनिकों इत्यादि की साइट पर जाकर प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की चैकिंग की जाएगी। नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन और ज्वाइंट कमिश्नर मैडम…
Punjab: फिरोजपुर जिले में एक बार फिर गोलियां चलने की खबर सामने आई है। यहां गांव अलीके में पैसे के लेनदेन को लेकर गोलियां और ईंट-पत्थर चले। इस दौरान 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी देते हुए घायल युवक के पिता भगवान सिंह ने बताया कि गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उनका झगड़ा बढ़ गया तो उसका बेटा शंकर और एक अन्य युवक मुख्तियार सिंह झगड़ा देखने…
Amritsar: पंजाब में हवाई यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ने कोहरे के कारण श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आने-जाने वाली फ्लाइट्स का समय बदल दिया है। कोहरे के कारण सर्दियों के नए शैड्यूल के कारण 53 डोमेस्टिक और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के समय में बदलाव हुआ है। 11 फ्लाइट्स का समय 25 मिनट से 2 घंटे तक बदल दिया गया है, जिनमें 3 डोमेस्टिक (घरेलू) और 8 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हैं। डेमोस्टिक (घरेलू) फ्लाइट्स : अमृतसर-अहमदाबाद, अमृतसर-दिल्ली, अमृतसर-पुणे। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स : अमृतसर-कुआलालंपुर,…
Jalandhar : महानगर में सवारियों से भरी मिनी बस तथा ट्रैक्टर ट्राली में भयानक टक्कर होने की खबर सामने आई है। घटना थाना लांबड़ा के अंतर्गत गांव की है, जहां मिनी बस व ट्रक में टक्कर हो गई। इस दौरान बस में 15 से 20 सवारियां सवार थी जोकि घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा गत शाम लांबड़ा में स्थित कोल्ड स्टोर के पास घटा, जब ट्रैक्टर-ट्राली चालक रामपुर चौक में पहुंचा तो सामने से एक तेज रफ्तार बस आ गई। इस दौरान बस अपना संतुलन खो बैठी और ट्रक से टकराते हुए बाद में खेतों में जा…
Punjab: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर सामने आई है। जिला कोर्ट द्वारा क्लर्कों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिला एवं सैशन न्यायाधीश, संगरूर का कार्यालय ऐड-हाक (ad-hoc) आधार पर क्लर्क की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। योग्य उम्मीदवार 29 नवंबर 2024 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। बताया जा रहा है कि, कोर्ट ने 23 क्लर्कों की भर्ती निकाली है। इनमें से जनरल-4, एससी-05, एससी (अन्य)-6, बीसी/ओबीसी-04, पीएचसी (पंजाब)-1, ईएसएम (जनरल)-2, ईएसएम (एससी)-1, आवेदन करने वाले उम्मीदवार का दसवीं में पंजाबी विषय में पास…
Ludhiana: शादी की नीयत से नाबालिगा को किडनैप करने वाला युवक भी शक्की हालातों में लापता हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामलें दर्ज किए है। थाना हैबोवाल की पुलिस ने नाबालिगा के पिता के बयान पर अनम एवेन्यू अमृतसर के रहने वाले शिवम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिगा के पिता ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी उसे घर पर बिना बताए ही कहीं चली गई। उसकी काफी तलाश की गई तो पता चला कि उक्त आरोपी उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर किडनैप कर कहीं ले गया है।…
Ludhiana: थाना सदर की पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एग्रीमैंट तैयार कर धोखाधड़ी की है। आरोपियों की पहचान तजिंदरपाल सिंह निवासी प्रताप कालोनी, मनजीत सिंह निवासी कोट मंगल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने सिविल लाइन मलेरकोटला के रहने वाले विशाल गुप्ता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ धोखधड़ी व फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उक्त आरोपियों ने गांव सग्गोवाल में स्थित उसके 2 प्लाटों के फर्जी दस्तावेजों के आधार…
National: मंगलवार रात चेन्नई में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वीडियो जर्नलिस्ट की जान चली गई। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है, जो पोंडी बाजार के रहने वाले थे। वह एक लोकप्रिय तेलुगु न्यूज़ चैनल में कैमरापर्सन के रूप में काम करते थे और चेन्नई में अंशकालिक Rapido चालक के रूप में भी कार्यरत थे। हादसा मदुरावॉयल-तांबरम एलिवेटेड बाईपास पर हुआ, जब प्रदीप कुमार की बाइक को तेज रफ्तार BMW कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रदीप कुमार एलिवेटेड हाईवे से नीचे गिर गए। पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद प्रदीप…
Ludhiana News: बीती रात भट्टियां मेट्रो के पास मंदिर की तोड़ने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है मंदिर को रातों रात तोड़ कर उसका मालवा भी ठिकाने लगा दिया गया तथा उसका नामो निशान भी नहीं छोड़ा गया। लोगो का कहना है कि इस मंदिर में आसपास के लोगों की बड़ी आस्था थी तथा हर रोज शिव भक्त तथा श्रद्धालु बड़ी संख्या में पूजा अर्चना करने आते थे। सूत्रों के मुताबिक इस मंदिर को किसी अन्य स्थान पर स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना को लेकर हिंदू समाज तथा श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं…
Jalandhar: महानगर में गोलियां चलने की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर जालंधर में गोली चलने का मामला सामने आया है। ताजा मामला मससूदां थाने के अंतगर्त आते इलाके का है। जहां पुरानी रंजिश को लेकर जिम के बाहर 2 पक्षों में विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली चलने के दौरान लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना गत रात की है। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच की…
