Author: Admin
फाजिल्का Auto-rickshaw/E-rickshaw drivers; ऑटो-रिक्शा/ई-रिक्शा व अन्य यात्री परिवारन करने वाले ड्राइवरों के लिए अहम खबर सामने आई है। फाजिल्का आरटीओ विपन भंडारी ने कहा है कि राज्य ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के निर्देशों के मद्देनजर ऑटो-रिक्शा/ई-रिक्शा और यात्री परिवहन वाहनों के चालकों को वर्दी पहनना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इसलिए निर्देशानुसार ग्रे रंग की वर्दी पहनना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन से संबंधित वाहनों के चालकों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। इसके अलावा उनकी वर्दी पर ड्राइवर का नाम और ड्राइवर का लाइसेंस नंबर भी लिखा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से…
Fake license gang: सीआईए स्टाफ तरनतारन पुलिस ने लाखों रुपए वसूल करते हुए फर्जी हथियार लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसकी जानकारी जिले के एसएसपी अश्वनी कपूर ने दोपहर प्रेस वार्ता के दौरान देंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स तरनतारन में स्थित सेवा केंद्र में तैनात कुछ कर्मचारियों पर सीआईए स्टाफ की पुलिस ने घर बैठे हथियार धारकों को लाइसेंस जारी करने का आरोप लगाया है। इस दौरान पुलिस द्वारा लाखों रुपए वसूल भी किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस द्वारा गहन जांच करते हुए…
डेराबसी Crime News: डेराबसी बरवाला रोड से पर भगत सिंह कॉलोनी से 36 घंटों में 7 नाबालिग बच्चे के लापता होने की सूचना है। परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत करने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। लापता बच्चों के माता-पिता ने बताया कि बच्चे रविवार सुबह करीब 5 बजे घर से पार्क में खेलने गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे। दोपहर 12 बजे भगत सिंह कॉलोनी की अलग-अलग गलियों में रहने वाले 5 अन्य बच्चे घर से खेलने गए और वापस नहीं लौटे। रविवार को छुट्टी होने के कारण बच्चे खेल…
Breaking: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा के निधन की दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रदीप छाबड़ा कई दिनों से काफी बीमार थे। इसी के चलते आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के कारण आज नगर निगम की बैठक भी स्थगित हो सकती है। इस खबर से पार्टी की समूची लीडरशिप सहित उनके परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है।
पंजाब Weather Report: पिछले कुछ दिनों से पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही थी जिसके चलते तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी और जालंधर का तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया था। अब फिर तापमान में एकाएक बड़ा उछाल देखने को मिला है जिससे जनता का हाल-बेहाल होना शुरू हो गया है। गत दिन बीच-बीच में धूप निकलने के बाद महानगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब रिकार्ड हुआ जोकि पिछले दिनों के मुकाबले 5 डिग्री तक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सैल्सियस रहा जिससे शाम के बाद कुछ राहत…
जालंधर Vegetables Price: मानसून की दस्तक के साइड इफैक्ट्स लोगों की जेबें ढीली कर रहे हैं। हिमाचल में लगातार बारिश होने के कारण टमाटर के भाव आसमान छूने लगे हैं। इसके अलावा आलू और प्याज समेत अन्य सब्जियों के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। रिटेल में जो टमाटर 80 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, वह मकसूदां मंडी में 40 से 50 रुपए किलो में बिक रहा है। रिटेल में सब्जियां बेचने वाले इस समय चांदी कूट रहे हैं। मानसून की एंट्री के बाद बेशक लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन सभी सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई…
Shri Amarnath Yatra: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए मोटरसाइकिलों पर जा रहे जत्थे पर गांव चाहल (फरीदकोट) में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लुटेरों ने लूटपाट के इरादे से हमला कर दिया। इसी बीच लुटेरे 3 यात्रियों को तेजधार हथियार से घायल करने के बाद बाइक और नकदी वाला बैग लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय सदर थाना के एस.आई. चमकौर सिंह ने बताया कि यह हादसा कल सुबह करीब 3 बजे नेशनल हाईवे-54 पर हुआ। उन्होंने बताया कि जीदा (बठिंडा) से करीब 11 मोटरसाइकिलों पर 22 श्रद्धालु सुबह करीब 2 बजे श्री अमरनाथ…
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में को लेकर काफी विवाद हो रहा है. अरमान मलिक को शो से निकाले जाने की मांग सोशल मीडिया पर काफी तेज हो गई है. वहीं विशाल पांडे का सपोर्ट करते हुए टीवी के कई सितारे सामने आ चुके हैं. राखी सांवत- गौहर खान पहले ही अरमान मलिक पर निशाना साध चुकी हैं. अब इन्हीं सब के बीच विशाल के माता-पिता ने एक वीडियो जारी कर उसके लिए न्याय की मांग की है. वीडियो में विशाल की मां को रोते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि बिग बॉस में हुए…
जालंधर Jalandhar By-Election : जालंधर वेस्ट उप चुनाव को लेकर अहम खबर सामने आई है। जिला चुनाव अधिकारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने आज कहा कि जालंधर वेस्ट विधानसभा हलके के उपचुनाव के लिए मतदाता वोट डालते समय बाएं हाथ की पहली उंगली के बजाय मध्यमा उंगली पर स्याही लगाएंगे। यह बदलाव हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के कारण मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति की संभावना को देखते हुए किया गया है, जिसमें हाथ की पहली उंगली पर पहले से ही स्याही लगी हुई थी। भारत चुनाव कमिशन ने इस उलझन को दूर करने के लिए नए निर्देश जारी…
द ग्रेट वॉलऑफ इंडिया Delhi: सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का अब ट्रांसफर नहीं होगा। 5000 से ज़्यादा शिक्षकों के ट्रांसफ़र के ऑर्डर को वापस ले लिया गया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के गवर्नमेंट टीचर्स के ट्रांसफर की बात चल रही थी। दिल्ली सरकार ने आरोप लगाया था कि उनकी मंजूरी के बिना इतने बड़े स्केल पर शिक्षकों के तबादले कर दिए गए। आम आदमी पार्टी का सांसद आतिशी ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
