Author: Admin
Punjab: पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। इनमें से 2 पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है और गिद्दड़बाहा से आप उम्मीदवार डिंपी ढिल्लों भी जीत की दहलीज पर खड़े हैं। इन नतीजों पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पहला बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उपचुनाव में शानदार जीत के लिए पंजाबियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पूरे देश में दिन-प्रतिदिन ऊंचाइयों को छू रही है। वह पंजाब की प्रगति और समृद्धि के लिए बिना…
Punjab: मशहूर सिंगर बादशाह (Badshah) इन दिनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि सिंगर बादशाह (Badshah) हनिया आमिर के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर काफी समय से खबरें आ रही हैं कि बादशाह पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर (Hania Aamir) को डेट कर रहे हैं। दोनों की कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं और हानिया को अक्सर किंग के हर इवेंट में देखा जाता है। अफवाहों की चर्चा के बीच बादशाह (Badshah) ने हानिया आमिर को डेट करने पर बयान दिया है। उन्होंने फैंस को सब कुछ साफ कर दिया है।…
By-Election Result: पंजाब उप-चुनाव के नतीजे जारी हैं। आम आदमी पार्टी ने चब्बेवाल के बाद अब डेरा बाबा नानक सीट भी जीत ली है। आप के उम्मीदवार गुरदीप रंधावा ने सांस्द सुखजिंद्र सिंह रंधावा की पत्नी जतिंदर कौर रावा को हरा दिया है। वहीं बरनाला से कांग्रेस के कलदीप सिंह काला ढिल्लों को जीत मिली है। वहीं गिद्दड़बाहा सीट पर अभी काउंटिंग जारी है, लेकिन वहां से भी आप के डिंपी ढिल्लों आगे हैं।
By-Election Result: विधान सभा हलका चब्बेवाल के उपचुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। 15 राउंड में हुए वोटों की गिनती में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल 28690 वोटों के फर्क से जीत गए हैं।
Punjab : स्थानीय शहर में नकली पुलिसकर्मी बनकर और पुलिस की वर्दी पहनकर एक घर में घुसे 3 लोगों में से एक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जबकि 2 अन्य मौके से भागने में सफल रहे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा आगे की जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कपड़ा व्यापारी वरिंदर सिंह के घर में 3 लोग घर की तलाशी लेने के बहाने दाखिल हुए, उनमें से ज्यादातर ने पंजाब पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। पुलिस की वर्दी में लाल जूते, खाकी पगड़ी…
Punjab Weather: पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, विभाग द्वारा राज्य में ठंड और बढ़ने के आसार है। वहीं विभाग ने राज्य के 7 जिलों अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में आज धुंध की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में सप्ताह के अंत में बारिश की संभावना बन रही है। इसी क्रम में पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। पड़ोसी राज्यों में बारिश होने की संभावना अधिक है और उसका असर पंजाब के मौसम में भी देखने को…
Jalandhar: कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 आरोपियों को बस्ती शेख चौक के पास काबू किया है। इस दौरान इनके कब्जे से एक 4 दिन का नवजात (लड़का) भी बरामद हुआ है। पुलिस कमिश्नर स्पवन शर्मा ने बताया कि जांच दौरान सामने आया है कि आरोपी नवजात को 7 लाख रुपए में सौदा करने जा रहे था। आरोपियों की पहचान कुलविंदर कौर निवासी न्यू शिव नगर, उसका पति सुखविंदर सिंह, परमजीत कौर निवासी…
Jalandhar: स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाना फाजिल्का पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर के सहयोग से दो युवकों को 500-500 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 करोड़ रुपए है। दर्ज एफ.आई.आर. के अनुसार, जब स्टेट स्पैशल ऑपरेशन सेल फाजिल्का और काउंटर इंटैलीजैंस फिरोजपुर की टीम संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जा रही थी, तो बस्ती निजामदीन वली जीरा-फिरोजपुर रोड के साथ रेलवे रोड के साथ लिंक रोड से होते हुए आ रहे थे तो पुलिस पार्टी जब गवर्नमैंट कॉलेज गांव मोहकम खानवाला थाना कुलगाड़ी फिरोजपुर के पास पहुंची तो सामने से…
Jalandhar: जालंधर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें पुलिस और 2 बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई, जिसमें एक लंडा ग्रुप के गैंगस्टर के गुर्गे के गोली लगने की खबर है। इस मुठभेड़ में पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से 50 से अधिक ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इसकी जानकारी खुद पंजाब डी.जी.पी. गौराव यादव ने सोशल मीडिया पर दी है। In a major breakthrough, Jalandhar Commissionerate Police arrests 2 associates of Landa Group after an intense shootout in #Jalandhar. 50+ shots fired from both sides 2 Police officials…
Punjab: हैरीटेज स्ट्रीट में हुए बवाल के बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें करन, जसकरण वीर सिंह व जश्नप्रीत सिंह शामिल हैं। थाना कोतवाली की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए रिमांड पर लिया है। ए.सी.पी. सेंट्रल जसपाल सिंह ने बताया कि गुरिंदर सिंह निवासी गांव झगड़ा मुकंदपुर अपने परिवार के साथ श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए आया था। जब वह वापस जाने लगा तो उसने देखा कि हैरीटेज स्ट्रीट में कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे, जिन्हें देखकर…
