Author: Admin

दिल्ली Arvindkejriwal Bail: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (12 जुलाई, 2024) को बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट नें ईडी के मामले में केजरीवाल को राहत देते हुए अंतरिम जमानत दी है . हालांकि, कैजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे क्योंकि उन्हें दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े हुए भ्रष्टाचार के मामले में 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. AAP की नेता आतिशी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल को सीबीआई से इस कारण गिरफ्तार कराया गया क्योंकि…

Read More

Punjab: संयुक्त किसान मोर्चा (एस.के.एम.) ने ऐलान किया कि वह न्यूनतम समर्थ मूल्य (एम.एस.पी.) की कानूनी गारंटी और कृषि ऋण माफी सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर फिर से आंदोलन शुरू करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मौदी तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक ज्ञापन सौंपेगा। किसान संगठन के नेताओं से जब यह सवाल किया गया कि क्या वह फिर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कूच करेंगे तो उन्होंने कहा कि इस बार पूरा फोकस देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन पर रहेगा। खासतौर पर विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में ज्यादा फोकस होगा। इनमें महाराष्ट्र, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा शामिल है। वहीं किसान नेता…

Read More

Punjab: इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को फिल्लौर पुलिस ने आइस ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से कितनी ड्रग्स बरामद हुई है और वह कूब से ये काम कर रहा था। इसकी जानकारी पुलिस जल्द ही प्रेस वार्ता करके देगी। बता दें कि अमृतपाल सिंह असाम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। हाल ही में उसने खुडूर साहिब से चुनाव जीता था और जेल से पैरोल पर बाहर आकर शपथ ग्रहण की थी।

Read More

पंजाब Weather Update: पंजाब के कई जिलों में आज सुबह से तेज बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोगों को हुमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग द्वारा पंजाब के अलग-अलग जिलों के लिए 12 जुलाई को यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलो मीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। इसके साथ ही महानगर जालंधर और पड़ोसी जिलों में आंधी के साथ तूफान की भी सूचना है। मौसम विभाग के मुताबिक 12-13 जुलाई को तापमान 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है। इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट…

Read More

Punjab Weather Update: मौसम की बेरुखी तीसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार को उमस के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर तक पसीना नहीं रुक रहा था। अधिकांश समय तापमान 35 डिग्री रहा, जिससे रात में भी तीव्र गर्मी के साथ उमस बनी रही। सुबह से ही उमस होनी शुरू हो गई। गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद तेज गर्मी पड़ने लगी। सूर्यदेव ने आग उगली और लोग भीषण गर्मी से व्याकुल हो गये। दिनभर लोग पसीना-पसीना होते रहे। मौसम के बदलाव के कारण सिविल अस्पताल में ओ. पी. डी की संख्या में वृद्धि हो गई। पेट…

Read More

फिरोजपुर Punjab Crime: फिरोजपुर के गांव छोटी चक्कीयां के एरिया में तीन मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लुटेरे एक व्यक्ति से पिस्तौल की नोक पर उसका मोटरसाइकिल छीन कर फरार हो गए। इस घटना संबंधी थाना मक्खू की पुलिस ने अज्ञात लूटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है । यह जानकारी देते हुए एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मुद्दई गुरसेवक सिंह पुत्र लूसा सिंह वासी छोटी चक्कीयां में पुलिस को बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेट्रो मार्ट पैट्रोल पंप से अपने घर की ओर जा रहा था और जब वह गांव छोटी…

Read More

पंजाब: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने पर्यावरण को बचाने के लिए खास अपील की है। दरअसल, मुख्यमंत्री की आज जंगलात विभाग के साथ अहम बैठक हुई, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। ਅੱਜ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਤੇ ਹੋਰ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਿਸ ‘ਚ ਵਾਤਾਵਰਣ ਨੂੰ ਸੰਭਾਲਣ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਹੋਰ ਦਰੱਖਤ ਲਗਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਵਿਸਥਾਰ ਸਹਿਤ ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ…. ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ‘ਚ ਚਰਚਾ ਹੋਈ ਕਿ ਹਰ ਕਿਸਾਨ ਆਪਣੇ ਖੇਤਾਂ ‘ਚ ਟਿਊਬਵੈਲ ‘ਤੇ ਘੱਟ ਤੋਂ ਘੱਟ 4 ਦਰੱਖਤ ਜ਼ਰੂਰ ਲਗਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਹਰਿਆਵਲ ਲਹਿਰ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਵਧਾਇਆ ਜਾ… pic.twitter.com/gpy7ErngQF — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 11, 2024 सी.एम.…

Read More

Jalandhar:  विदेश से लौटे युवक की हत्या का मामला सामने आया है। फिल्लौर अपरा रोड पर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसकी पहचान जैसमीन निवासी भट्टियां चिट्टी कालोनी लुधियाना के रूप में हुई है और वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। युवक 3 महीने पहले ही अरमेनिया से लौटा था। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक जैसमीन को उसका दोस्त घर से लेकर गया था। अपरा रोड पर उसके सिर पर रॉड व तेज हथियार से वार किए गए। परिवार वालों को राहगीरों ने फोन करके बताया कि आपका बेटा घायल अवस्था में अपरा रोड पर पड़ हुआ…

Read More

Punjab: श्री अमरनाथ यात्रा से पंजाब लौट रही बस पर हमला होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, बस में सवार नौजवानों पर 30 से 35 हमलावरों ने हमला कर दिया। तेजधार हथियारों से लैस हमलावरों ने युवकों के सिर और पीठ पर कृपाण से भी वार किया, जबकि घटना के दौरान फायरिंग की भी खबर है। इस हादसे में 1 युवक घायल हो गया, जिसकी पहचान मोहन अरोड़ा के रूप में हुई है। घायल युवक ने बताया कि 2 तारीख को बस श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पटियाला से रवाना हुई थी जिसे 10 जुलाई को वापस आना…

Read More

Punjab: छात्र अब अपनी मातृभाषा पंजाबी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं, जिससे छात्रों के लिए पढ़ाई करना आसान हो जाएगा। इसके चलते गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू) ने विज्ञान एवं तकनीकी शब्दावली आयोग, नई दिल्ली के सहयोग से इंजीनियरिंग विषयों के तकनीकी शब्दों का पंजाबी में अनुवाद किया है, जिससे छात्र अंग्रेजी के साथ-साथ पंजाबी में भी अर्थ समझ सकेंगे। हाल ही में जी.एन.डी.यू स्कूल ऑफ पंजाबी स्टडीज द्वारा तीन कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। चर्चा के बाद, जीएनडीयू ने शब्दों का अनुवाद किया और उन्हें भारत सरकार के आयोग को सौंप दिया। किताबों में भी बदलाव करने…

Read More