Author: Admin
Jalandhar: जालंधर के बी.एस.एफ चौंक स्थित एक ट्रैवल एजेंट द्वारा ग्राहक को जाली वीजा देने की खबर सामने आई है। एजेंट ने ग्राहक से 22 लाख रुपए ले लिए। पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को इस घटना की शिकायत की, जिसके बाद डिफेंस कॉलोनी के निवासी मोहन यानि ट्रैवल एजेंट के खिलाफ थाना नवीं बरादरी में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित गुरु अमरदास नगर का रहने वाला है, जिसने बताया कि वह किसी के जरिए उस ट्रैवल एजेंट से मिला था। एजेंट ने उसे विश्वास दिलाया था कि वह कैनेडा का वीजा दिलवा देगा। पीड़ित ने…
राजस्थान Crime News: राजस्थान के डीग जिले में सीकरी थाना क्षेत्र के गांव बुडली में 2 महीने पहले ही विवाह बंधन में बंधे एक नवदम्पत्ति ने घर मे फाँसी के फन्दे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह प्राइवेट इलैक्ट्रिशियन का काम करने बाले नेमीचंद (22) और उसकी पत्नी सोनिया (20) के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सीकरी अस्पताल में पोस्टमॉटर्म के बाद परिजनों को सौप दिये। मृतका सोनिया की बड़ी बहन की शादी भी मृतक नेमीचंद के भाई वीरभान के साथ हुईं है। नेमीचंद 11 जुलाई को ही पत्नी सोनिया को…
Punjab: शेयर बाजार में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक कारोबारी से 40 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-36-डी निवासी पुष्पिंदर सिंह ने शिकायत में कहा कि 3 मार्च को उन्हें फायर्स ग्रुप के कस्टमर केयर से कॉल आई थी। शेयर बाजार के लिए एफ.वाई.एस.एस. ऐप डाउनलोड कर इंस्टीट्यूशन खाता खोलने को कहा। ऐप डाउनलोड करने के बाद खाता खोलने और फंड ट्रांसफर के बारे में बताया गया। इवन मोर स्ट्रैटेजी नाम से बने…
Punjab : आए दिन निहंग सिंह की आड़ में शरारती तत्वों द्वारा नशा बेचने और शांति भंग करने की घटनाएं देखने को मिलती हैं। इन शरारती तत्वों के खिलाफ समराला में हलका समराला के निहंग जत्थेबंदियों ने माछीवाड़ा रोड पर गुरुद्वारा श्री संगत साहिब में एक संयुक्त बैठक की। इसमें उन्होंने इन शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे इन धार्मिक बैनरों को हटा लें या सुधर जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन शरारती तत्वों के खिलाफ पहले निहंग सिंह जत्थेबंदियां और बाद में पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। निहंग सिंह संगठनों…
बरनाला Punjab: बरनाला के सीआईए स्टाफ ने अंतरराज्यीय नशा तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 लाख से ज्यादा नशीली गोलियां बरामद की हैं। एसएसपी संदीप मलिक ने बताया कि कुछ दिन पहले पटियाला से एक आरोपी को पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था, उसी कड़ी के तहत इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नशा तस्करी मामले में बरनाला पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 लाख 25 हजार नशीली गोलियां बरामद कीं। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक गाड़ी बरामद कर ली गई है। जिला पुलिस प्रमुख…
खन्ना Punjab: खन्ना में एक सरकारी शिक्षक द्वारा वर्ल्ड बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से 2 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस टीचर की धोखाधड़ी के शिकार लोगों ने उस सरकारी स्कूल के बाहर धरना दिया जहां वह कार्यरत है। लोगों ने न्याय की मांग करते हुए शिक्षक के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है और अब पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक न्याय नहीं मिला…
Uttarakhand: शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पड़ते सितारगंज इलाके में स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक पुरी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अपमान की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को कड़ी सजा देना सरकारों की जिम्मेदारी है। एडवोकेट धामी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में दर्ज श्लोक सिक्ख जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक लोग गुरबाणी का अपमान कर सिक्ख भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे सिक्ख भावनाओं को भारी ठेस पहुंच रही…
West African: पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया की राजधानी अबुज में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां चलती क्लास के दौरान स्कूल की इमारत ढह गई। इस हादसे में 22 छात्रों की मौत हो गई। साथ ही 100 से भी ज्यादा छात्र घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि बचाव और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही सुरक्षा बलों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है। लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। स्कूल की दीवार ढहने से…
Jalandhar By election Result: वैस्ट विधानसभा हलका के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने जीत हासिल की है। कांग्रेस की सुरिंदर कौर तीसरे जबकि भाजपा के शीतल अंगुराल दूसरे नंबर पर रहे है। ‘आप’ के मोहिंदर भगत 3725 मतों के जीत हासिल की है। वहीं नतीजे आते ही आप कार्यकर्त्ता सहित परिवार ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मना रहे हैं।
Jalandhar By election Result: पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज यानी शनिवार को सुबह करीब 8 बजे से वोटों गिनती जारी है। एक और जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। वहीं मोहिदंर भगत के घर में जश्न का माहौल पाया जा रहा है। वेस्ट हलके में दूसरी बार आप पार्टी का झाडू चला और इस बार मोहिंदर भगत ने जीत हासिल की। वहीं मोहिंद भगत मीडिया के सामने आए। जहां उन्होंने कहा कि जीत हासिल करने के बाद वह पहले की तरह लोगों के अधूरे कामों को पूरा…
