Author: Admin
Punjab: पटियाला की बाबू सिंह कॉलोनी में देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है। ये गोलियां शिव सेना बाल ठाकरे हरीश सिंगला ग्रुप के सदस्य और शिव सेना नेता शंकर भारद्वाज के घर पर लगीं, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में 15 से 20 युवक हाथों में ईंट और डंडे लेकर हमला करते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक हमलावरों ने घर पर फायरिंग भी की है। घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई। इस हमले में हिंदू नेता का एक साथी घायल हो गया है, जिसे जांघ में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए…
Punjab: आए दिन न जाने कितने ही लोग रोज रेल से अपना सफर तय करते हैं। इसे देखते हुए रेलवे यात्रियों को जल्द बड़ी सौगात देने जा रहा है। सीधे तौर पर कहा जाए तो यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई ट्रेनें तो चलाई जा रही हैं, लेकिन इनके लिए ट्रैक की कमी होने से ट्रैफिक बढ़ गया है। ऐसे में उत्तर रेलवे अब नए ट्रैक बिछाने जा रहा है, जिसके लिए सर्वे शुरू हो चुका है। रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग से डिप्टी चीफ इंजीनियर राजिंद्र गर्ग ने बताया कि दिल्ली से अंबाला तक अभी 2 ट्रैक हैं, यहां…
Punjab: बीती रात यहां पी.आर. रोड पर एक ढाबे के सामने एक ट्रक ड्राइवर और उसके साथी को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात ट्रक का चालक मौके से भाग गया। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान लखविंदर सिंह (45) निवासी गांव डमका, लहरागागा और काका सिंह (65) निवासी गांव लहरागागा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि काका सिंह और लखविंदर सिंह अपने ट्रक में डेराबस्सी से मोहाली जा रहे थे। इसी बीच उन्होंने पी. आर.-7…
Punjab: पंजाब के स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, पंजाब सरकार ने अब स्कूल स्तर पर फुटबॉल खिलाड़ी तैयार करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सरकार आने वाले दिनों में डी. एफ. बी. (जर्मनी का आधिकारिक फुटबॉल बोर्ड) के साथ सांझेदारी कर सकती है। इस बीच शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस इस सिलसिले में जर्मनी गए हैं, जहां वह कुछ दिन रुकेंगे और पूरी स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद अगली रणनीति बनाई जाएगी। इस बात की जानकारी खुद शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर संबंधित पोस्ट…
Punjab Crime: लुधियाना में लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां शादी का झांसा देकर युवक लड़की को होटल ले गया। यहां उसने अपने दोस्त के साथ मिल लड़की से गैंग रेप किया और आरोपियों ने इस दौरान वीडियो भी बना ली। इसके बाद लड़की मुश्किल से कमरे के दरवाजा खोल घर वापिस आई। पीड़िता द्वारा पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को बताया कि वह नैशनल इंडस्ट्रीज E-127, फेस-4 मैट्रो रोड पर काम करती है। उसके…
Punjab: जिले में कई स्कूलों के नजदीक एनर्जी ड्रिंक्स के नाम पर बिक रहे तरल पदार्थ से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है, जो स्टेटस सिम्बल बनती जा रही है। दूसरी ओर सेहत विभाग बच्चों को जागरूक करने में कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इन एनर्जी ड्रिंक्स के सेवन से लोगों की किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लोग दिल, शूगर टाइप-2, डी-हाईड्रेशन व अन्य बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। वहीं जिले के विभिन्न स्कूलों के नजदीक दुकानों पर एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री होने से युवा पीढ़ी में इसके सेवन के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है,…
Punjab Report: पंजाब में हाल ही में हुई बारिश के कारण जहां गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, वहीं अब एक बार फिर से उमस भरा मौसम है, जिसने सभी को परेशान कर दिया है। इसके चलते पंजाब में एक बार फिर गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है और तापमान 1.6 डिग्री बढ़ गया है। पिछले दिनों मानसून के आने से मौसम में काफी फर्क देखने को मिला था, लेकिन अब मानसून धीमा पड़ने से लोग गर्मी झेलने को मजबूर हैं। मौसम विभाग से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सोमवार और मंगलवार को ज्यादातर इलाकों में…
Punjab: मशहूर गायक और अभिनेता अमरिन्दर गिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल की इंस्टाग्राम स्टोरी में एक बुरी खबर सांझा की है। दरअसल, अमरिंदर गिल ने रिपुतपन सिंह गिल (रिपन) के निधन की खबर सांझा की है। अपनी पोस्ट शेयर करते हुए अमरिंदर ने लिखा, ‘भाई आपकी हमेशा याद आएगी।’ वहीं सिंगर की इस पोस्ट में चिंता में आए फैंस ने कॉमेंट्स की झड़ी लगा दी है। बता दें कि अमरेंद्र गिल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे अपने गानों और अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि, कलाकार अपनी निजी जिंदगी को प्रशंसकों के साथ…
Jalandhar: एक समुदाय के गरीब बच्चों को यू.के. कम पैसों में भेजने का लालच देकर ट्रैवल एजेंट ने आधा दर्जन बच्चों से 17 लाख रुपए ठग लिए। थाना एक में फिरोजपुर के मक्खु निवासी सैम अटवाल के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में जनता कालोनी के रहने वाले रॉबर्ट ने बताया कि उनकी बेटी एक रेस्टोरेंट में जॉब करती हैं। वही खुद को एजेंट कहने वाला सैम अटवाल बेटी से मिला था। बातों-बातों में वह कहने लगा कि वह उनके समुदाय के गरीब बच्चों को कम फीस में यू.के. वर्क परमिट में…
पंजाब Punjab: पंजाब के फाजिल्का जिला प्रशासन ने छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने और तनाव मुक्त सीखने का अनुभव प्रदान करने के लिए सरकारी प्राथमिक स्कूलों में ‘बैग-फ्री डे’ शुरू किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत छात्रों को हर महीने के आखिरी शनिवार को स्कूल बैग लाने की जरूरत नहीं है। फाजिल्का के जिला शिक्षा अधिकारी शिव पाल ने कहा कि ‘बैग फ्री’ दिवस पर कोई नियमित कक्षाएं नहीं होंगी और पारंपरिक कक्षाओं के बजाय राफ्टिंग, कहानी सुनाने, कक्षा चर्चा और योग जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा…
