Author: Admin
Punjab: कादियां के गांव भैणी बांगर में देर रात एक घर में धमाका होने से भगदड़ मच गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए परिवार के सदस्य कमलजीत सिंह घुम्मन और उनके बेटे दिलबाग सिंह घुम्मन ने बताया कि पूरा परिवार घर में सो रहा था और अचानक रसोई में धमाका हो गया। परिवार के सदस्य जान-बचाकर इधर-उधर भागने लग पड़ा। इसी बीच उन्होंने देखा तो किचन में रखे फ्रिज में आग लगी हुई थी और फ्रिज में ब्लास्ट होने के कारण किचन का सारा सामान जलकर राख हो गया था। उन्होंने बताया कि पूरे परिवार की कड़ी मशक्कत के बाद…
Breaking: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर वेस्ट के उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने आज विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण की है। वही बता दें कि जालंधर वेस्ट में जीत हासिल करने के बाद सी.एम. मान ने मंत्री बनाने का वादा किया था। यह शपथ उन्होंने सी.एम. मान के मौजूदगी में ली। मोहिंदर भगत सिंह ने विधानसभा में स्पीकर के दफ्तर में विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण की । मोहिंदर भगत ने शपथ ग्रहण करने से पहले सी.एम. मान से परिवार सहित मुलाकात की। गौरतलब है…
Petrol Diesel Rate: तेल कंपनियों ने 16 जुलाई यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको. तेल कंपनियों ने 16 जुलाई यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल…
लुधियाना Ludhiana Crime : थाना जोधेवाल के अधीन आते कैलाश नगर रोड पर आधी रात के समय अज्ञात लुटेरों द्वारा पैदल जा रहे बाप-बेटे को लूटने का मामला सामने आया है। उक्त मामले संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया रात करीब 12:30 व कैलाश नगर रोड पर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से चार मोटरसाइकिल पर आठ लुटेरे आए जिन्होंने आते ही पहले पिता से मारपीट करके उसे 20000 की नगदी लूट ली। उसके बाद बेटे से मोबाइल फोन वह घड़ी छीन कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस बारे…
Punjab: पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जानकारी के अनुसार ए.जी.टी.एफ. ने राजस्थान व बठिंडा पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के गुर्गों को काबू किया है। काबू किए गए 3 गुर्गों से दो पिस्तौल व 6 कारतूस बरामद हुए हैं। इस संबंध में पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी गई है। इस संबंध में पंजाब के DGP गौरव यादव द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी गई है। जिसमे बताया गया की काबू किये गए 3 लोग जो की विदेशों में बैठे हैंडलर के कहने पर बड़ी…
Punjab: राज्य के कुछ शहरों में डायरिया के प्रकोप को बहुत गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने मंगलवार को राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ एक आपातकालीन बैठक की। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, नगर निगम आयुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास), एक्स.ई.एन., ई.ओ. और सिविल सर्जन भी शामिल हुए। बैठक में वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बहुत स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि सभी नगर निगमों और नगर समितियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके संबंधित अधिकार क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रदूषण मुक्त पेयजल उपलब्ध हो। उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों, कमिश्नर…
Punjab: पंजाब में सुबह-सुबह बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। घटना फाजिल्का के अबोहर रोड की बताई जा रही है। इस घटना के दौरान बच्चे बस में सवार थे, जो एक दम से सहम गए। जानकारी के अनुसार अबोहर रोड पर सुबह-सुबह स्कूल लेकर जा रही वैन ने एक टैंपू को टक्कर मार दी, जिस कारण टैंपू पलट गया। हालांकि इस दौरान कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ पर दोनों के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं बच्चे बुरी तरह सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि बड़ा हादसा होने से बच गया।
Farmers protest: शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान आज हरियाणा के अंबाला में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने यहां अंबाला सिटी की नई अनाज मंडी में किसानों को बुलाया है। हालांकि इससे पहले ही पुलिस BNS की धारा 163 (पहले धारा 144) के तहत यहां भीड़ जुटाने पर रोक लगा चुकी है। वहीं किसानों को यहां पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा में धरपकड़ शुरू की जा चुकी है। किसान नेता अमरजीत सिंह मोहड़ी, समेत कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस बीच, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने नवदीप जलबेड़ा को हिरासत में लेने पर…
पंजाब Weather Report: पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग अनुसार सुबह करीब 10 बजे तक जिला पटियाला, SAS नगर व फतेहगढ़ साहिब में बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पंजाब के जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, रूपनगर, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और SAS नगर में 40 किलो.मीटर की रफ्तार के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
कोटकपूरा Punjab : अगर इरादे मजबूत हों व कुछ करने का जज्बा दिल में हो तो कोई भी व्यक्ति किसी भी ऊंचे से ऊंचे मुकाम पर पहुंच सकता है। कोटकपूरा के जमपल सिख नौजवान असीसप्रीत सिंह ने कनाडा में पायलट बनकर यह पूरी तरह सिद्ध कर दिखाया है। असीसप्रीत सिंह के पायलट बनने पर जहां उसके मां-बाप व दोस्त मित्र खुश हैं, वहां अरोड़ा बिरादरी से संबंधित संस्थाओं अरोड़बंश सभा कोटकपूरा व अरोड़ा महासभा कोटकपूरा के समूह पदाधिकारियों व सदस्यों में भी असीसप्रीत सिंह की उक्त प्राप्ति पर भारी खुशी पाई जा रही है। उक्त होनहार नौजवान के माता सुखजीत…
