Author: Admin

Punjab: कॉलेजों व उच्च शिक्षा संस्थानों की कैंटीनों में फास्ट फूड की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी हुई हैं। जानकारी मुताबिक, फास्ट फूड को लेकर यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने नई गाइडलाइंस जारी की है। दरअसल, बर्गर, केक, समोसा सहित कई फास्ट फूड हैं जिन्हें कंटीन में बच्चों को दिया जाता है। फास्ट फूड से बच्चों की कई तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मोटापा और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जोकि गंभीर चिंता का विषय है। यूजीसी ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कहा कि…

Read More

Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से घर के बाहर खड़ी गाड़ी को आग लगाने की खबर सामने आई है। घटना को अंजाम कुछ शरारती तत्वों द्वारा दिया गया है और यह घटना रात करीब 2 बजे की है। जानकारी के अनुसार एक्टिवा और बाइक पर चार युवक आए थे और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। बता दें कि ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। इलाके के लोगों ने मिलकर आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित का कहना है कि उसने 2020 में नई…

Read More

Punjab: पंजाब के अबोहर से एक युवक द्वारा नहर में कूदे जाने की खबर सामने आई है। अबोहर के हनुमानगढ़ रोड से गुजराती मलूकपुरा माइनर पर रेंजर साइकिल छोड़कर युवक नहर में कूद गया। सुबह उसका शव गांव सप्पांवाली के निकट बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार युवक काफी समय से मानसिक तौर से परेशान चल रहा था, जिसके कारण वह बीती दोपहर अपने घर से साइकिल लेकर बाहर चला गया और वापिस नहीं आया। जिसके बाद युवक के मरने की खबर आई। मृतक की उम्र 28 वर्ष और पहचान सुरेंद्र पुत्र अजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक…

Read More

Jalandhar Crime: जालंधर के बशीरपुरा इलाके में व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामब्रमण उर्फ राजू के रूप में हुई है। इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सुबह 7:30 के करीब शव मिलने की सूचना मिली थी। उन्होंने मौके पर टीम भेज कर जांच की तो पता लगा कि मामला संदिग्ध है। इसके बाद उन्होंने फॉरेंसिक टीम…

Read More

Punjab Crime: पंजाब की लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप होने की खबर सामने आई है। घटना बिहार के पटना की है, जहां 6 लड़कों ने लड़की को गैंस्ट हाउस में बुलाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार लुधियाना की रहने वाली लड़की एक आर्केस्ट्रा डांसर है, जो पटना में किराए के मकान में रहती थी। पीड़िता के अनुसार 6 लड़कों ने एक कार्यक्रम के लिए गेस्ट हाऊस में बुलाया, जहां उससे गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं शराब पीलाने की कोशिश भी की और विरोध करने पर बेरहमी से पीटा भी गया। इस घटना के बाद…

Read More

Jalandhar: खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह  की गिरफ्तारी के मामले में नया मोड़ आया है। दरअसल,  जालंधर पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किए गए सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी और खडूर साहिब से उनके दोस्त लवप्रीत सिंह से जालंधर पुलिस पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में पुलिस ने कोर्ट में नई अर्जी दाखिल की है। पुलिस ने कोर्ट में दलील दी है कि उन्हें आरोपियों से विस्तार से पूछताछ करनी है क्योंकि मामले में अभी कई बातें साफ नहीं हुई हैं। अब इस मामले की अगली…

Read More

लुधियाना Punjab News: बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए लुधियाना के लोगों को साफ पानी की सप्लाई यकीनी बनाने की कमान डी.सी. साक्षी साहनी ने अपने हाथों में ले ली है। इस संबंध में बाकायदा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जहां लोग गंदे पानी की सप्लाई को लेकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिन शिकायतों को तुरंत हल करने के निर्देश नगर निगम के अलावा लुधियाना के साथ लगते एरिया के लिए म्युनिसिपल कमेटियों, वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों को जारी कर दिया गया है। इसके साथ इन विभागों को उनके एरिया में…

Read More

Weather Report: बीते दिन हुई बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं बुधवार को दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम केंद्र के अनुसार सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 0.6 एम.एम. बारिश रिकार्ड हुई है। जिससे अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रिकार्ड हुआ, जोकि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री रहा। चंडीगढ़ मौसम केंद्र की ओर से वीरवार के लिए भी यैलो अलर्ट जारी किया गया है। वीरवार को बारिश की चेतावनी दी गई है। अगले कुछ दिनों में…

Read More

Punjab: पुलिस स्टेशन डिवीजन नं. 7 के इलाके में एक सब इंस्पेक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई जो अपने किराए के फ्लैट में मृत पाया गया। सूचना मिलते ही ए.डी.सी.पी. 4 प्रभजोत सिंह विरक, ए.सी.पी. ईस्ट रूपदीप कौर, सी.आई.ए. की टीमें और थाना प्रमुख इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे मृतक का नाम अरविंद सिंह था, जो पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। अरविंद सिंह अब अमृतसर ड्यूटी से लुधियाना पुलिस लाइन में तैनात थे। इससे पहले वे डिवीजन नं. 7, सी.आई. 2, व थाना डिविजन नं. 2 में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।…

Read More

Punjab:  महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में संतोषजनक कार्रवाई न करने के बदले थाना जमालपुर की एस.एच.ओ. को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामला बीते दिनों की मुंडियां कलां के अंतर्गत सुंदर नगर की रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला जिसका नाम रूबी रानी था कि मौत से जुड़ा था। रूबी रानी को स्वास्थ्य को लेकर पास के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था, जिसकी मौत हो गई। थाना प्रमुख मनप्रीत कौर ने बिना देरी किए शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवा दिया गया। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर कुछ निशान थे, जो…

Read More