Author: Admin
मोहाली Punjab: सत्र 2024-25 के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली के अंतर्गत ओपन स्कूल प्रणाली के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में दाखिले शुरू हो गए हैं और बिना लेट फीस के दाखिले की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2024 रखी गई है। विद्यार्थी 16 सितंबर, 2024 से 31 अक्तूबर, 2024 तक 1500 रुपए प्रति विद्यार्थी लेट फीस के साथ दाखिला ले सकते हैं। जो विद्यार्थी दाखिला लेना चाहते हैं, वे मान्यता प्राप्त स्कूल जिनकी जानकारी बोर्ड ने अपनी वैबसाइट पर अपलोड की है, वहीं बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों या सीधे विद्यार्थी बोर्ड की वैबसाइट से ऑनलाइन…
Punjab: पंजाब के होशियारपुर से पुलिस थाना तलवाड़ा के अंतर्गत आते गांव की एक नाबालिग लड़की के शादी की नियत से एक लड़के के साथ घर से भाग जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के पिता ने तलवाड़ा पुलिस को सूचना दी है कि उनकी बेटी नाबालिग है और 18 जुलाई को शाम करीब 7 बजे बिना बताये घर से निकल गई। उन्होंने आगे कहा है कि उन्हेोंने खुद अपने रिश्तेदारों और करीबी रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें संदेह है कि…
Jalandhar: शहर के रामामंडी के अंतरगर्त आते एकता नगर में देर रात सास द्वारा बहू को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित बहू ने सास और पड़ोसियों पर मारपीट के आरोप लगाए है, जो सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आई है। पीड़िता का कहना है कि उसकी पति जेल में है और उसकी यह दूसरी शादी है। क्योंकि पति का पहली महिला से तालाक हो चुका है, और उसके 2 बच्चे है। ऐसे में अब उन 2 बच्चों का भी पालन-पोषण वह करती है और खुद भी उसका एक बच्चा है। पीड़िता का कहना है कि उसका पड़ोसियोंके…
Weather Update : पंजाब में मानसून के फिर से सक्रिय होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसके अनुसार रविवार और सोमवार यानि 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश होगी। विभाग अनुसार राज्य के 12 जिलों जिला गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतार, जालंधर बरनाला, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, मानसा में बारिश होने के आसार है। वहीं SAS नगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर और गुरदासपुर में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तेज हवाएं चलने और धूल भरी हवाओं के साथ तेज बारिश होने…
Punjab: पंजाब के जिला पठानकोट के सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि ढाकी रोड पर धमकी भरे पोस्टर पुलिस ने बरामद किए है, जिसमें लिखा गया है कि पाकिस्तान जिंदाबाद। साथ ही सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने के लिए लिखा गया है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें कि पंगोली के समीप गांव गंदला लाहड़ी में किसी व्यक्ति की ओर से कुछ संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने पर लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद जिले की पुलिस व आई.टी.वी.पी. की ओर…
Punjab: गत दिवस वाहनों की टक्कर को लेकर 2 पक्षों में से एक द्वारा की गई फायरिंग के मामले में जमालपुर थाने की पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला लेकिन स्कूल से निकलने के बाद एक पुराने छात्र ने फायरिंग कर दी। शाम फुटबॉल मैदान में एक लडक़ा अंकित पुत्र गोपाल खेलने आया था। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार होकर 3 लड़के आए जिन्होंने आते ही अंकित पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वह जान बचाकर भाग गया जिसके चलते एक व्यक्ति ने उस पर देसी कट्टे से फायर कर दिया इस संबंध में अंकित का बड़ा भाई विशाल…
अमृतसर Punjab : पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का सिलसिला थमने की बजाय दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। सचखंड श्री दरबार साहिब के पास गलियारे के पीछे आटा मार्केट की तरफ स्थित एक दुकान पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पोथियों की बेअदबी का मामला सामने आया है। दुकानदार ने लंबे समय से गुरु ग्रंथ साहिब जी की पोथियां ए बोरे में बंद करके दुकानद के अंदर रखी हुई थीं और कोई संभाल भी नहीं की जा रही थी। जब इसकी जानकारी सिख संगठनों को मिली तो वे अपने कुछ सिंह और पुलिस के…
Punjab: जागरूकता कम होने के कारण रोजाना शहर में कई लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्हें साइबर ठगी से बचाने के लिए थाना साइबर की पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया है जिसके तहत उन्होंने न्यूजपेपर के जरिए पोस्टर बांटकर और शहर के सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया है। जानकारी देते हुए ए.सी.पी. (साइबर सैल) गुरप्रीत सिंह और एस.एच.ओ. जतिंदर सिंह ने बताया कि अगर लोग छोटी-छोटी बातें ध्यान में रख लें तो वे कभी साइबर ठगी का शिकार नहीं होंगे। उन्होंने पोस्टर के जरिए बताया है कि अगर किसी तरह की कोई भी…
Punjab: गत दिवस स्थानीय रामपुरा रोड पर नशे की ओवरडोज से हुई दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस द्वारा उक्त युवकों को नशा सप्लाई करने वाले दो व्यक्तियों और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सब डिवीजन डीएसपी गुरदीप सिंह दियोल ने बताया कि 16 जुलाई को रामपुरा रोड स्थित एक घर में मृत पाए गए दोनों युवकों की मौत का कारण युवकों द्वारा कोई नशीला पदार्थ लेना पाया गया है, जिसके बाद पुलिस ने उनके मोबाइल फोन की गहनता से जांच करने के साथ-साथ मृतक…
Punjab: पूरे देश में जहां आज माइक्रोसाफ्ट सर्वर के ठप्प होने से हड़कंप मच गया वहीं पंजाब में भी इसका गहरा असर देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट सर्वर के ठप्प होने से पंजाब में बैंक व एयरपोर्ट की सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं, जिस कारण हवाई यात्रा करने वाले लोगों व बैंक सर्विस लेने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खबर तो यह भी मिल रही है कि अमृतसर-चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित होने से यात्री खासे परेशानी में है तथा जल्द से जल्द इस सर्वर के…
