Author: Admin

Punjab: पंजाब के कई जिलों में गेहूं की फसल पर गुलाबी सुंडी का हमला देखने को मिला है। इन खबरों के मद्देनजर कृषि विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। कृषि एवं किसान भलाई विभाग, पंजाब के निदेशक, जसवन्त सिंह के निर्देशानुसार, संयुक्त निदेशक कृषि और उप निदेशक कृषि की उपस्थिति में, पंजाब के सभी मुख्य कृषि अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। इस सुंडी का हमला मानसा, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, बरनाला, होशियारपुर, नवांशहर और फरीदकोट जिलों में देखा गया है। इस हमले को नियंत्रित करने की योजना के तहत…

Read More

Jalandhar : जालंधर के रामामंडी में शादी वाली लिमोजिन कार का पुलिस ने चालान कर दिया। कार में काली फिल्म लगी हुई थी। जिस कारण ये कार्रवाई की गई है। वहीं, डोली वाली लिमोजिन कार को पुलिस ने नाके के दौरान रोक लिया और चालान कर दिया। जानकारी के मुताबिक, काकी पिंड गुरुद्वारा साहिब के बाहर थाना रामामंडी की चौकी दकोहा के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर नरिंदर मोहन की ओर से नाकाबंदी की गई थी। जहां कार का चालान कर दिया गया। बिना परमीशन के लगाई काली फिल्म सब इंस्पेक्टर नरिंदर मोहन ने कहा कि पूरी कार पर बिना परमीशन के…

Read More

Punjab: पंजाब के तरनतारन जिले में  एक कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ ​​नोनी पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी नौशेरा पन्नुआं के रूप में हुई है। जो एक  कबड्डी खिलाड़ी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी करीब 1 माह पहले ही शादी हुई थी। परिवार का इकलौता बेटा था मृतक  मृतक के परिजनों ने बताया कि नोनी कबड्डी खिलाड़ी…

Read More

Punjab: पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के पिता की मुश्किलें बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार कुलदीप खुराना को फिल्लौर कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि कुलदीप खुराना पर गोराया में तैनात नायब तहसीलदार पर हमला और गलौज करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। इस संबंध में थानेदार हरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें नायब तहसीलदार जगपाल सिंह ने 5 महीने पहले शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाए थे कि वह जब अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे को कुलदीप खुराना ने उनसे गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इस…

Read More

Punjab: बस्सी पठाना के नजदीकी गांव मुस्तफाबाद में गत दिवस एक शादी समारोह में सिलैंडर फटने के बाद हुए हादसे में जहां एक महिला की मौत हो गई थी, वहीं 5 लोग घायल हो गए थे। इनमें से आज 2 और महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। लड़की की माता के अनुसार यह घटना कल रात को हुई थी, जिसमें 6 लोग झुलस गए थे। इस घटना में गुरदीश कौर की कल रात को मौत हो गई थी जबकि 5 अन्य घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां आज 2 और महिलाओं राज रानी व मंजीत…

Read More

Abohar news:  गत रात्रि निकटवर्ती गांव ढाबां कोकरियां में जमीनी विवाद के चलते दो गुट आपस में भिड़ गए और तेजधार हथियारों से हमला कर खूनी संघर्ष को अंजाम दिया। इसमें कुल चार लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उपचाराधीन पूर्व पटवारी बलविंदर सिंह पुत्र लाल चंद ने बताया कि उनकी 10 मरले जमीन जिसकी मिनती हुई है। गत रात्रि वे अपनी जमीन में गेंहू की बिजाई कर रहे थे तो पड़ोसी खेत मालिक जो कि उनके नजदीकी रिश्तेदार हैं। अपने दर्जनभर…

Read More

Ludhiana: आप भी Telegram पर ऑनलाइन काम कर आसानी से पैसे कमा सकते हैं…’। अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज आए तो सावधान हो जाएं, क्योंकि इससे आपके पैसे बढ़ेंगे नहीं बल्कि आपकी जेब वाले पैसे भी जा सकते हैं। ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में लोग साइबर ठगों के जाल में लगातार फंस रहे है। ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति ने आसानी से पैसा कमाने के चक्कर में लाखों गंवा दिए। दरअसल अभिषेक सहगल नाम के एक व्यक्ति को Telegram पर होटल बुकिंग का काम करने के लिए Online Job की ऑफर दी गई। उसे…

Read More

Punjab: पंजाब में किसी भी वक्त नगर निगम चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता हैं निगम चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है आज पूर्व सांसद सुशील रिंकू को करीबी भाजपा युवा नेता तरसेम थापा द्वारा वार्ड नंबर 58 से टिकट अप्लाई की गई यह वार्ड पहले 74 नंबर हुआ करता था जालंधर वेस्ट हल्के में पढ़ते इस वार्ड में थापा लोकप्रिय चेहरा है और पिछले 10 साल से इस वार्ड में काफी सक्रिय है उन्होंने आज जिला महामंत्री अशोक सरीन की माजूदगी में फार्म जमा…

Read More

New York Crime: अमेरिका के मैरीलैंड में शिक्षिका की छात्र के साथ घिनौनी करतूत का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार मैरीलैंड की  पूर्व शिक्षिका को कोर्ट ने 30 साल की जेल की सजा सुनाई है। 32 साल की मेलिसा कर्टिस को कोर्ट ने ये सजा अपने छात्र के साथ गलत संबंध बनाने के चलते दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेलिसा कार्टिस को यौन अपराध के तीन मामलों में तीन दशक की सजा काटनी होगी, जिसमें 12 महीने की सजा निलंबित रहेंगी और पांच साल की निगरानी वाली जेल होगी। पुलिस ने बताया  कि कर्टिस ने कथित तौर…

Read More

Jammu News: जम्मू-कश्मीर के बेरोजगार शिक्षित युवाओं को रोजगार मिलने वाला है। उमर सरकार की शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने युवाओं के लिए लैक्चरर के 575 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। अब इस प्रस्ताव को आगे जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आयोग जल्द ही आवेदन की मांग कर सकता है। गौरतलब है कि उमर सरकार बनने के बाद यह सरकारी नौकरियों में पहली नियुक्तियां होंगी। लैक्चररों के जो 575 पद निकाले जा रहे हैं उनमें ई.डब्लूय.एस. के 48, ए.एल.सी. के 26, ओपन मेरिट…

Read More