Author: Admin
National News: खालिस्तानी दे रहे लाल किला और संसद उड़ाने की धमकी, सांसद ने उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र
National News: राज्यसभा में CPI(M) के सांसद वी शिवदासन ने एक अजीब दावा किया है जो सबको हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें एक धमकी भरा फोन कॉल मिला है जिसमें संसद और लाल किले पर बम धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को सिख फॉर जस्टिस संगठन से जोड़ा हुआ बताया है। फोन करने वाले ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का भी नाम लिया है। राज्यसभा में CPI(M) के सांसद वी शिवदासन ने बताया है कि उन्हें ये धमकी भरा कॉल तब आया जब वह सांसद ए ए रहीम के साथ आईजीआई एयरपोर्ट लाउंज…
Punjab: शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों को पत्र जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा राज्य के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों में विद्यार्थियों को ई-कंटेंक के जरिए पढ़ाई करवाने और अन्य कामों के लिए स्कूल में विद्यार्थियों की गिनती के अनुसार कंप्यूटर दिए जा रहे हैं। इसके लिए कंप्यूटरों की सप्लाई और इंस्टॉलेशन का काम जल्द शुरू किया जा रहा है। इन कंप्यूटरों को M/s Acer India Pvt. Ltd द्वारा इंस्टॉल किया जाएगा। इसके चलते स्कूलों को नए निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूलों में कंप्यूटरों की इंस्टॉलेशन करवाने के लिए कमरे की सफाई और…
Punjab: स्थानीय शहर में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्थानीय शहर के एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह गुरु नानक कॉलेज चौक पर खड़ी थी तभी उसका एक जान-पहचान वाला व्यक्ति आया और उसने गाड़ी रोक दी। उक्त व्यक्ति ने पीड़िता को लिफ्ट की पेशकश की। उनकी कार में एक और शख्स सफर कर रहा था। पीड़िता कार में बैठ गई…
Punjab नूंहः हरियाणा के नूंह से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज कावड़ यात्रा के दौरान कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए है। दरअसल, पिछली बार हुई हिंसा के बाद आज पांडवकालीन शिव मंदिरों में कर्फ्यू जैसे हालातों के बीच ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही है। बताया जा रहा है कि यह यात्रा नलहड़ेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के बाद शुरू हुई है और यह यात्रा फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर मंदिर पहुंचेगी। कहा जा रहा है कि यात्रा 80 किलोमीटर लंबी है और जलाभिषेक के बाद पुन्हाना के सिंगार श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर में यात्रा संपन्न होगी। वहीं इस यात्रा को लेकर…
Punjab: सावन महीने का आज पहला सोमवार है। सोमवार के दिन भगवान शिव के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए विशेष सोमवार का व्रत रखते हैं।वहीं पंजाबी सिंगर निंजा भी भोलेनाथ के बहुत बड़े फैन हैं, जिसका अंदाजा हम उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से लगा सकते हैं। हाल ही में सिंगर निंजा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह भगवान शिव की पूजा करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वह भोलेनाथ जी की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में वह शिवलिंग पर जल चढ़ाते नजर आ रहे…
Punjab: अबोहर में आर्मी के जवानों के साथ भयानक हादसा होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार गत देर रात मलोट बाईपास रोड पर 2 कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें 2 आर्मी जवान सहित 5 लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और एक महिला की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। आर्मी जवान घायलों की पहचान राइफलमेन मनीष पुत्र विजय कुमार व शगुन राणा पुत्र करनजीत दोनों जम्मू में तैनात हैं और कल जम्मू से सूरतगढ़ के लिए आ रहे थे। इसी बीच…
Punjab: लुधियाना पुलिस गैंगस्टर सागर न्यूटन की तलाश में जुटी हुई है। खबर मिली है कि पुलिस द्वारा गैंगस्टर सागर न्यूटन की तलाश शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है जिस कारण पुलिस उसकी तलाश में बीते दिनों से छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही पुलिस को यह भी संदेह है कि वह पड़ोसी राज्यों में भी छिपा हो सकता है। इसके चलते उसकी फोटो राज्य की सीमा पर तैनात पुलिस टीमों को भेजी गई हैं। वहीं उसके पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा…
Punjab: अमृतसर में नाबालिग युवकों की हरकत ने होश उड़ा दिए हैं। जानकारी मिली है कि निहंग सिंह बाणे में 2 नाबालिग युवकों ने तलवार से एक व्यक्ति के ऊपर हमला कर दिया और उसकी कलाई काट दी। पीड़ित के चिल्लाने पर वहां पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया और दूसरा फरार हो गया। वहीं पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह कई सालों से अमृतसर की सड़कों पर प्लास्टिक बोतलें उठाकर बेचता आ रहा है। बोतले बेच कर जो उसे पैसे मिलते हैं वह उससे अपनी रोजी रोटी चलाता है। वह श्री दरबार…
Punjab: पंजाब में गैंगस्टर के नाम पर फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। बताया जा रहा है कि कपूरथला की सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने गैंगस्टर सत्ता नौशहरिया के नाम पर फिरौती मांगने वाले 3 बदमाशों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलविंद्र सिंह निवासी लोहियां खास, जोबनजीत सिंह निवासी गांव धारड़ जंडियाला गुरु तथा हरजिंद्र सिंह निवासी शाहकोट के रूप में हुई है। इस संबंधी जानकारी देते डी.एस.पी. सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी लोगों को फोन पर धमकियां देकर उनसे फिरौती मांग करते और उनके घरों पर फायरिंग कर उन्हें धमकाते…
Punjab: जिला फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल और जिला ट्रैफिक पुलिस प्रभारी इंदरप्रीत सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुहिम आरंभ की है। पुलिस टीम ने मेन बाजार और विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, 3 सवारी, बिना बीमा और गलत पार्किंग करने वालों के 20 चालान काटे गए। इस मौके पर ट्रैफिक प्रभारी बलजिंदर सिंह ने शहर व क्षेत्रवासियों से अपील की कि गलत साइड वाहन चलाकर अपनी व दूसरों की जान जोखिम में न डालें, क्योंकि जिंदगी बहुत कीमती है। यदि…
