Author: Admin
Punjab: जिले में कार व ई-रिक्शा में भयानक टक्कर होने की सूचना मिली है। मिली खबर के अनुसार संतपुरा रोड पर ओवरब्रिज के नजदीक एक तेज रफ्तार कार व ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। इस दौरान ई-रिक्शा में सवारियां बैठी थी। टक्कर के दौरान मौके चीख पुकार मच गई। इस दौरान दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और ई-रिक्शा में 4 लोगों के गंभीर घायल होने की सूचना है। घायलों की पहचान वीरू, ठाकुर, अजंलि व रामानंद निवासी सरहिंद नहर शिवबाड़ी मंदिर नजदीक के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे समाजसेवी संस्था के…
Punjab: मुख्यालय विशेष टिकट चेकिंग अभियान के तहत मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू के मार्गदर्शन में फिरोजपुर मंडल में विंडो पर टिकटों की बिक्री बढ़ाने के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ की उचित तैनाती की योजना बनाई जा रही है। विभिन्न सीनियर अधिकारियों के नेतृत्व में टीम बनाकर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान का नेतृत्व सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर, चीफ रीजनल मैनेजर अमृतसर और श्रीनगर, स्टेशन डायरेक्टर लुधियाना और जम्मू तवी और सहायक कमर्शियल मैनेजरों द्वारा की गई है। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर मंडल के जालंधर-अमृतसर, फिरोजपुर-बठिंडा, लुधियाना-पठानकोट कैंट, श्री माता वैष्णो देवी…
Punjab: थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने 15 साल की नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि पुलिस को पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि विक्रमजीत नामक युवक उनकी दुकान पर आता-जाता रहता था । इस दौरान वह उसकी 15 साल की लड़की के साथ शादी करने की नीयत से उसे घर से भगा कर कहीं ले गया, जिसके बाद पीड़ित महिला जब अपनी लड़की को ढूंढ कर घर वापस लाई तो लड़की ने बताया कि उक्त युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। जांच अधिकारी ने…
Punjab: सरकारी स्कूल की अध्यापिकाएं थानेदार बन गईं व होमवर्क न पूरा करने पर 8 और 10 साल के बच्चों को न केवल थप्पड़ मारे गए बल्कि डंडों से भी पीटा। एक बच्ची की हालत खराब हो गई जिसे सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया है जबकि अन्य बच्चे स्कूल जाने से भी कतरा रहे हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार शहर के नजदीकी गांव लसाड़ा के सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चे रोजाना रोते हुए स्कूल जाते थे। असल बात का पता माता-पिता को पिछले एक सप्ताह से तब चला जैसे ही वे बच्चों को हंसते हुए स्कूल छोड़ने जाते थे तो…
Punjab: पंजाब से हिमाचल जाने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के मंडी में कीरतपुर-मनाली फोरलेन आज से 4 दिनों तक 2 घंटे के लिए यातायात बंद रहेगा। यानी की 31 जुलाई तक पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ेगी , क्योंकि मंडी में बिंद्रावणी और पंडोह के बीच नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में अगर आप वीकेंड में पंजाब से हिमाचल का प्लान बना रहे है तो तो थोड़ा संभल कर नहीं तो आपकों परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि बरिश के कारण धंस रहे हाईवे की मुरम्मत करने के…
Jalandhar: पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है जबकि परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। मृतक की पहचान सुखविंदर पाल पुत्र तरसेम लाल निवासी गांव पासला के रूप में हुई है। वहीं गांव वासी पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं नजर आए, गांव वासियों ने कहा कि जिस पेड़ से शव लटक रहा था वह बहुत ही पतला है और जो सुसाइड नोट पुलिस बता रही है वह परिवार को नहीं दिखाया। गांव वासियों ने कहा कि यह हत्या का मामला हो सकता है। गांव वासी इस बात से खफा नजर आए कि मृतक…
Punjab: पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी. ओ. ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में बताया कि पंजाब सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के कोटकपूरा स्थित केंद्रीय भंडार से कबाड़ की बिक्री के दौरान हेराफेरी करने की कोशिश करने वाले वरिष्ठ एक्स.ई.एन, जे.ई. और स्टोर कीपर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि मामले में शामिल कर्मचारियों और व्यापारी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. के एन्फोर्समेंट विंग और…
Punjab Crime: श्री मुक्तसर साहिब एक व्यक्ति द्वारा अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। जिले के गांव बरीवाला निवासी गुरविंदर सिंह, जो स्थानीय सिख वाला रोड पर किराए के मकान में रहता है, ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, मृतक अपनी पत्नी की शक करने की आदत से परेशान था, जिसके चलते दोनों के बीच अनबन रहती थी। इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी, सास, साले और सालेहर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में मृतक…
Punjab Crime: पटियाला के घनौर से एक खबर सामने आई है। बॉम्बे ट्रांसपोर्ट में काम करने वाले ड्राइवर की तेजधार हथियार से हत्या कर शव को खदानों में फेंकने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना घनौर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सुनील कुमार पुत्र शंभू नाथ पुत्र तुलसी राम निवासी गांव मंगनोटी थाना बर्सर जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता बॉम्बे ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे। 19 जुलाई 2024 को उनके पास फोन आया कि उनके पिता की कार जमीतगढ़ गांव के पास खड़ी है, जिसमें किसी ने उनके सिर…
Punjab: लुधियाना शहर में फर्जी और बोगस फर्मों के जरिए 424.7 करोड़ रुपये का सोना खरीदने और तस्करी करने का मामला एक्साइज एंड टैक्स डिपार्टमेंट के सामने आया है। सोना कहां से आया, किन फर्जी फर्मों का इस्तेमाल किया गया आदि विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए एक विशेष टीम का भी गठन किया गया है, जो इन फर्जी फर्मों के साथ-साथ करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के मामले की जांच करेगी। जानकारी के मुताबिक फर्जी फर्मों की विस्तृत जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार कर कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर…
