Author: Admin
Punjab: जिम ट्रेनर को फोन पर फिरौती के लिए धमकी देने के आरोप में दोरांगला पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगत राम पुत्र अमर नाथ निवासी गांव दबूड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह गांव दबूड़ी में अपना जिम्म चलाता है। 26 जुलाई आधी रात करीब 2 बजे उनके फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर धमकी दी और 10 लाख रुपये की मांग की। पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 10 लाख रुपये न देने पर काल करने वाले ने उसकी बहन के लडक़े तथा उसके…
Punjab: भारत-पाक बार्डर पर ड्रोन की दस्तक लगातार जारी है, जिसे बीएसएफ द्वारा नाकाम किया जा रहा है। इसी बीच एक बार फिर बीएसएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ड्रोन को मार गिराया और हेरोइन जब्त की है। मिली खबर के अनुसार बीएसएफ ने फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर के पास पाकिस्तान से आ रहे एक ड्रोन को मार गिराया, तलाशी के दौरान उसमें से 566 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ। ड्रग्स और ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के तहत बीएसएफ की 116 बटालियन ने सर्च ऑपरेशन के दौरान आज सुबह फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर के पास पाकिस्तान से आ…
Punjab: स्थानीय शहर के नजदीक गांव के एक व्यक्ति को सोशल मीडिया साइट पर घर बैठे बिजनेस कर अच्छा पैसा कमाने का लालच देने वाले विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करना उस समय महंगा पड़ गया जब ट्रेडिंग के इस जाल में फंसे व्यक्ति के निवेश किए गए 63 लाख 87 हजार रुपये पर अज्ञात लोगों ने हाथ साफ कर दिया। उक्त व्यक्ति की शिकायत पर संगरूर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने करने का समाचार प्राप्त हुआ। शिकायतकर्ता ने अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए ठगी की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि…
Delhi IAS Coaching Incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में डूबने से 3 स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। वहीं अब पंजाब से कांग्रेस सांसद डॉ. अमर सिंह ने “राव आईएएस” कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रहे स्टूडेंट्स की मौत पर जवाबदेही की मांग करते हुए संसद में स्थगित प्रस्ताव पेश किया है। बता दें कि कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में शनिवार रात चंद मिनटों में भरा नाले और भारी बारिश का पानी तीन परिवारों के लिए तबाही लेकर आया। लाइब्रेरी में UPSC की परीक्षा के लिए पढ़ाई कर…
Punjab: लुधियाना में 17 वर्षीय युवा पर पुलिस का थाने में थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बेटे को थाने में बेरहमी से पीटा है, जिसकी आज सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन होगी। पुलिस के शीर्ष अधिकारीयों,चाइल्ड राइट कमीशन, हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस,मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखित शिकायत भेजी है। तस्वीरों में आप देख सकते है कि कैसे युवा के शरीर में निशान पड़े हुए है। वहीं इस मामले में थाना डीविजन नंबर 8 के एस.एच.ओ. इंसपैक्टर बलविंदर कौर का कहना है कि शनिवार को रख बाग के बाहर पुलिस…
Punjab: राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों और विदेश मंत्रालय के सहयोग से पंजाब की एक और बेटी, जो ओमान के मस्कट में बेची गई थी, भारत वापस अपने परिवार के पास पहुंच गई है। हालांकि एजैंटों द्वारा ओमान में पंजाब की बेटियों को शोषण अब भी जारी है। निर्मल कुटिया मोगे से अपने परिवार के साथ आई पीड़िता ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए ओमान गई थी, पर वहां उसके ट्रैवल एजैंट रिश्तेदार ने ही उसे एक हजार रियाल (भारतीय मुद्रा में 2 लाख रुपए) में एक अरब परिवार को बेच दिया।…
Weather Report: सावन महीने के दौरान आज तड़के हुई भारी से मध्यम बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही तपिश और उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से बारिश ना होने के कारण गर्मी एक बार फिर अपना पूरा असर दिखा रही थी और तापमान 40 डिग्री के आस-पास फिर से पहुंच चुका था और हुमस कारण लोगों को भयानक गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं बारिश के कारण जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं सावन की मुख्य फसल धान की रोपाई करने वाले किसानों के चेहरे भी खिल…
Punjab: पंजाब को नशे के डंक से बचाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा जिला बठिंडा में एक नई पहल की गई है। यहां पर मिशन ‘निगरानी’ की शुरूआत की गई है। इस अवसर पर डी. जी. पी. पंजाब ने ट्वीट करते लिखा कि,” बठिंडा में मिशन ‘निगरानी’ पहल कदमी की शुरुआत का ऐलान करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। डी.जी.पी. ने लिखा,” हम नशे के खिलाफ लड़ने के लिए अपने गांवों के चौकीदारों के साथ फिर से एकजुट हो रहे हैं। यह पारंपरिक पुलिसिंग तरीकों को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक कदम है, डी.जी. पी. ने लोगों से अपील…
Punjab: फर्जी वसीयत बनाकर पिता की संपत्ति हड़पने और लूटने के मामले में थाना साहनेवाल पुलिस ने बहन की शिकायत पर तीन भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिसकी करीब 2 साल की लंबी जांच के बाद पुलिस ने भाइयों को नामजद कर लिया है। मामले को लेकर थाना साहनेवाल पुलिस के पास पहुंची शिकायत में परमजीत कौर पत्नी हरदिलजीत सिंह गोसल निवासी मकान नंबर. 2876, सी.आर.पी.एफ कॉलोनी दुगरी रोड लुधियाना ने अपने भाइयों प्रीतम सिंह, जगतार सिंह और अवतार सिंह, सभी पुत्र बचन सिंह उर्फ गुरबचन सिंह निवासी गियासपुरा लुधियाना निवासी गांव…
Breaking: खन्ना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें गोलियां भी चली हैं। इस दौरान गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। फायरिंग में कॉलेज का एक कर्मचारी घायल हो गया है। वहीं विद्यार्थियों ने भागकर अपनी जान बचाई है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में कुछ विद्यार्थियों की लड़ाई हुई। इस दौरान एक ग्रुप ने पिस्तौल से गोलियां चला दी। कुछ विद्यार्थी प्रिंसिपल के कमरे की ओर भागे तो वहां खड़े कॉलेज के कर्मचारी को गोली गल गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया…
