Author: Admin
Punjab: थाना दाखा की पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 55 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना प्रमुख इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि एएसआई इंद्रजीत सिंह समेत पुलिस पार्टी संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में ईसेवाल की तरफ गश्त कर रही थी। जब वह गांव दाखा सुआ रोड पर पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल पर दो सवार बैठे दिखाई दिए और पुलिस पार्टी को देखकर अचानक पीछे मुड़ने लगे तो उनका मोटरसाइकिल रुक गया। संदेह के आधार पर उनकी मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई तो मोटरसाइकिल की हेडलाइट के पास की जगह में…
Punjab: बरसात के मौसम में डायरिया ने पैसार लिए हैं और मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। सरकारी अस्पतालों की ओ.पी.डी. और प्राइवेट डॉक्टरों के पास राेज उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। डायरिया से पीड़ित 14 वर्ष तक के बच्चों की संख्या अधिक है, वहीं बुजुर्ग भी प्रभावित हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुमित सिंह ने डायरिया को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को अपने, बुजुर्गों के अलावा बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी, साथ ही उन्होंने लोगों को बाहरी और कटे हुए बाजारी फल खाने से मनाही की है। उन्होंने बताया…
Punjab: पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने जेल वार्डर और जेल मैट्रन के पदों के लिए आवेदन की मांग की गई हैं। इस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट http://sssb.punjab.gov.in पर भी जारी की गई है। पंजाब पुलिस जेल वार्डर के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हो गई है। इस फॉर्म को भरने की आखिरी तारीख 20 अगस्त 2024 है। पदों का विवरण देते हुए कहा गया है कि पंजाब पुलिस विभाग द्वारा जेल वार्डर और जेल मैट्रन…
Jalandhar: बंटी-बबली फिल्म में जिस तरह दोनों अदाकार लोगों से फ्रॉड करते दिखाई दिए थे, उसी तरह शहर के मकसूदां एरिया के बंटी और बबली काफी चर्चा में आ चुके हैं। इस पति-पत्नी की जोड़ी ने फर्जी बिल काटकर 15 से 20 करोड़ रुपए की जी.एस.टी. चोरी कर ली जिसकी भनक जी.एस.टी. विभाग को लगी तो जांच करने पर जानकारी सही निकली। रेरू स्थित इनकी फर्म के साथ साथ 2 से 4 अन्य फर्मों के भी नाम सामने आए हैं जिनके तार भी इन्हीं बंटी-बबली के साथ जुड़े हुए निकले हैं। जी.एस.टी. विभाग ने इस सारे मामले की रिपोर्ट बना…
लुधियाना Punjab : बढ़ती गर्मी के साथ बरसाती मौसम में बड़ रही उमस और लगातार हो रही बिजली कटौती ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों की पढ़ाई को बुरी तरह प्रभावित करके रख दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति तो और भी दयनीय है, जहां बिजली की समस्या पहले से ही गंभीर है। कक्षाओं का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे छात्रों का ध्यान पढ़ाई से हटकर गर्मी से बचने पर केंद्रित हो गया है। क्लासेज में बच्चे कापियों और किताबों को हाथ से हिलाकर उससे हवा लेकर अपना पसीना सुखाते आम देखे जा सकते हैं क्योंकि स्कूलों…
लुधियाना Punjab Crime : थाना मेहरबान की पुलिस ने एक 13 साल की नाबालिक लड़की को दुष्कर्म करके गर्भवती करने पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 13 साल की लड़की काफी दिन से बीमार थी। इसके बाद वह उसकी दवाई लेने के लिए डॉक्टर के पास गई तो डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद बताया कि उसकी लड़की 4 महीने की गर्भवती है। इसके बाद पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी अल्ताफ शेख नहीं कई बार जबरदस्ती उसके…
Punjab: पंजाब में सरकार द्वारा कार्पोरशन चुनाव संभवतः 4 विधानसभा सीटों के उप-चुनाव के बाद करवाए जाएंगे। सरकारी हलकों से पता चला है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का ध्यान इस समय पूरी तरह से 4 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तरफ लगा हुआ है। इन विधानसभा सीटों के उपचुनाव अक्तूबर महीने में प्रस्तावित हैं। चुनाव आयोग द्वारा संभवतः ये उपचुनाव हरियाणा विधानसभा के आम चुनावों के साथ करवाए जाएंगे। पंजाब में 4 विधानसभा सीटें बरनाला, चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक तथा गिद्दड़बाहा खाली हुई थीं क्योंकि इन सीटों का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक सांसद निर्वाचित हो गए थे जिनमें बरनाला से…
Holiday: पंजाब के स्कूलों में पढ़ते बच्चों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, अगस्त महीने में त्यौहार होने के कारण प्राईवेट और सरकारी स्कूलों में छुट्टियां होने के आसार है। दरअसल, अगस्त महीने में 4 रविवार (4, 11, 18, 25 अगस्त) और 3 त्योहारों (15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस/पारसी न्यू ईयर, 19 अगस्त को रक्षाबंधन, और 26 अगस्त को जन्माष्टमी) के उपलक्ष्य में स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा, दूसरे और चौथे शनिवार को भी कहीं-कहीं स्कूल बंद रहेंगे। विभिन्न महत्वपूर्ण दिनों (जैसे 2 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जन्मतिथि, 6 अगस्त को हिरोशिमा डे, 8 अगस्त को क्विट…
Jalandhar: जालंधर में चोरों और लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोर लगातार बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि दिनदहाड़े जालंधर की गोल मार्किट के नजदीक एक शूज के शोरूम के बाहर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। खबर मिली है कि चोर शूज से भरा बोरा शोरूम के बाहर से चोरी कर फरार हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकान के कर्मचारी ने बताया कि सुबह 11.30 बजे के करीब शोरूम के बाहर बोरे में 48 के करीब जूते पड़े थे। इन जूतों की कीमत 25…
Weather Update: भीषण गर्मी के दौरान भले ही प्रदेश में कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है, लेकिन इसके बावजूद भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हैं। वहीं, राज्य में बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई है, जिससे जनता को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है और सावधानी बरतने को कहा है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में 31 जुलाई और 1 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि 2 अगस्त को येलो अलर्ट रहेगा। पंजाब में पिछले कुछ दिनों…
