Author: Admin
Punjab: नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों की संबंधी अहम खबर सामने आई है। पंजाब शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अफसर, बीपीईओ दफ्तर और प्रिंसीपलों को नॉन टीचिंग स्टाफ का डाटा अपडेट करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय कार्यालयों/स्कूलों/संस्थानों में कार्यरत नॉन-टीचिंग स्टाफ की जानकारी ई-पंजाब पोर्टल पर अपलोड की जाती है। इसी के आधार पर विभाग द्वारा सीधी भर्ती/पदोन्नति एवं तबादले संबंधी कार्रवाई की जाती है। लेकिन देखने में आया है कि कार्यालयों/स्कूलों/संस्थानों ने अपने अधीन काम कर रहे नॉन टीचिंग स्टाफ की जानकारी सही ढंग से ई-पंजाब पोर्टल पर अपलोड नहीं की…
Punjab: पंजाब में एक 13 वर्षीय बच्चे के के लापता होने का मामला सामने आया है। नंगल के निकटवर्ती गांव भटोली से एक 13 वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। कल शाम करीब 7 बजे अभिजोत नामक बच्चा अपनी मां से ‘मैं अभी आया’ कहकर घर से निकला था। जब बच्चा काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो मां को चिंता हुई और गांव वालों ने अभिजोत को ढूंढने की पूरी कोशिश की। इस बीच नंगल डैम के पास उसकी चप्पलें और साइकिल मिलने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। इसकी सूचना नंगल पुलिस और हिमाचल…
Punjab: शंभू बॉर्डर को लेकर अहम खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने शंभू बॉर्डर खोलने के संबंध में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सरकार की याचिका पर आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई में कोर्ट ने फैसला दिया है कि शंभू बॉर्डर अभी नहीं खुलेगा। बॉर्डर पर यथास्थिति बनी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि दोनों राज्य (पंजाब और हरियाणा) सरकार हमारे सुझाव पर विचार करें और हमें बताएं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दोनों राज्यों को समाधान करना चाहिए। जानकारी के अनुसार…
पंजाब Ayushman card: पंजाब में आयुष्मान योजना कार्ड से इलाज कराना और भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि हर जिले में दर्जनों लोगों के पास अनाधिकृत कार्ड हैं, जिनकी जांच शुरू हो गई है। अनाधिकृत आयुष्मान कार्ड से किए गए इलाज की बनती रकम सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों द्वारा भरी जा रही है। यहां तक कि अब कार्ड के जरिए इलाज करने से पहले पूरी तरह जांच भी की जानी शुरू हो गई है। आर.टी.आई. माहिर बृष भान बुजरक ने बताया कि पंजाब और स्वास्थ्य बीमा योजना द्वारा अनाधिकृत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का काला धंधा बड़े स्तर पर चल…
Punjab: पंजाब में फेरबदाल का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में तबादला करने के आदेश दिए है। जारी हुई सूची के अनुसार 28 पुलिस अधिकारियों का तबदाला किया गया है। इसमें गुरप्रीत सिंह भुल्लर सहित जालंधर के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल भी शामिल है। पंजाब पुलिस में किए बड़े फेरबदल में 23 आईपीएस 4 पीपएस का तबादला किया गया है। जिसमें कई जिलों के एसएसपी बदले गए हैं। इसमें अमनीत कौंडल एस.एसपी. बठिंडा, दीपक पारीख एसएस.पी. मोहाली, नानक सिंह को एसएसपी पटियाला, नवीन सिंगल डीआईजी जालंधर रेंज, सतिंदर सिंह डीआईजी बार्डर रेंज अमृतसर…
Punjab News: पंजाब के लोगों की मांग को देखते हुए शहीद भगत सिंह इंटरनैशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से सिंगापुर के लिए सीधी फ्लाइट विंटर शैड्यूल में शामिल होगी। अथॉरिटी ने मई में एयरलाइंस को पत्र लिख इंटरनैशनल फ्लाइट शुरू करने के लिए कहा था, जिसके बाद सिंगापुर की दो एयरलाइंस फ्लाइट शुरू करने को तैयार हैं। अक्तूबर में फ्लाइट्स को चलाने के लिए हामी भरी है। एयरलाइंस ने पैसेंजर फुटफॉल को लेकर सर्वे भी करवा लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सर्वे में लोगों का अच्छा रिस्पांस रहा है। दो एयरलाइंस कम्पनियों विस्तारा और इंडिगो अपनी फ्लाइट्स शुरू करेंगी। अधिकारियों…
Jalandhar: बस्ती मिट्ठू इलाके में छोटी मिस्त्री नामक 45 साल के एक प्रवासी मजदूर द्वारा खुदकुशी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। एस.एच.ओ. थाना बस्ती बावा खेल बलजिंदर सिंह भिंडर ने बताया कि मृतक छोटी मिस्तरी मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और 7-8 साल से बस्ती मिट्ठू में बलविंदर सिंह के क्वार्टर में रह रहा था। क्वार्टर के आस-पास रहते लोगों ने देखा कि छोटी का उसके क्वार्टर में छत पर लगे हुए पंखे से शव लटक रहा है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस सबंधी उन्होंने बलविंदर सिंह को सूचना…
चंडीगढ़ Rain Alert: चंडीगढ़ में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यैलो अलर्ट जारी किया है, जिससे गरज के साथ बारिश के आसार है। विभाग अनुसार अधिकतम तापमान 35 जबकि न्यूनतम 24 डिग्री बना रहेगा। चंडीगढ़ मौसम केंद्र की मानें तो 6 अगस्त तक शहर में बारिश की संभवना जताई है। तापमान की बात करें तो सामान्य रहेगा। दिन का तापमान 35 से 36 जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा। केंद्र के मुताबिक जुलाई में मानसून बहुत कमजोर देखा गया। स्पैल में बारिश हुई। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई…
Punjab: आज 1 अगस्त से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं। इसके तहत अगर 18 साल की आयु से कम के बच्चे दोपहिया वाहन चलाएंगे तो उनके अभिभावकों को जुर्माना और सजा होगी। इसके चलते परिजनों द्वारा 18 साल से कम आयु के बच्चों के स्कूटी के लाइसैंस बनवाए जा रहे हैं जो कि 16 साल से ऊपर के आयु के बच्चों के बनाए जा सकते हैं, पर बता दें कि यह ड्राइविंग लाइसैंस अब काम आने वाले नहीं हैं। कारण है कि इन अंडर एज ड्राइविंग लाइसैंस के साथ मात्र 50 सी.सी. या उससे कम पावर वाले वाहन…
Punjab: जिले में एक घिनौना कारनामा सामने आया है। थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने फिरोजपुर में एक युवती से दुष्कर्म करने, उसके पिता और भाई को जान से मारने की धमकी देने और अश्लील तस्वीरें फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित युवती ने बताया कि उसके पास गुरबचन सिंह पुत्र हरदीप सिंह बाबा का फोन आया कि तुम्हारे पिता और भाइयों की जान खतरे में है, तुम जल्दी आ जाओ। इस पर वह हरदीप सिंह बाबा के पास आई, जिसने घर का मेन गेट बंद कर कमरे का…
