Author: Admin
Punjab: महानगर में एक हैरानीजनक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति पर 6 साल की जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने 6 साल की लंबी जांच के बाद लाखों रुपए का यार्न लेकर वापस न कर धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है पुलिस ने सिविल लाइन दौलत कालोनी के रहने वाले विनोद गोयल के बयान पर नीम वाला चौक के रहने वाले विकास डाबर के खिलाफ अमानत में खयानत करने व धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए…
Punjab: चोरी के मामले में कोर्ट में चालान पेश न कर सामान खुर्द-बुर्द करने के आरोप में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ए.एस.आई. सुरजीत कुमार के बयान पर सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार व रिटार्यड सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह को नामजद किया है। साल 2014 में तत्कालीन सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह व हैड-कास्टेबल संदीप कुमार (अब सब इंस्पेक्टर) की तरफ से अमनदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जो कि मुखबिर की सूचना पर किया गया था। अमनदीप की तरफ से मानयोग हाईकोर्ट में रिट लगाई गई थी। इसके अलावा एक अन्य मामला भी दर्ज हुआ…
Punjab: पंजाब के पेंशन धारकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि जिन पेंशन धारकों की पेंशन में कटौती हुई थी, उन्हें बड़ी राहत मिली है। इसे लेकर अमृतसर जिले के खजाना अफसर ने आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों में जिले से सभी बैंक मैनेजरों को कहा गया है कि वह पेंशनरों की अधिक काटी गई पेंशन की रकम को तुरंत वापिस करें। इस आदेश को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक अंतरिम आदेश की पालना में जारी किया गया है। पंजाब सरकार के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेशों की पालना करते हुए जिला खजाना…
Punjab: कपूरथला में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां स्कूल बस और बाईक की टक्कर में 8 साल की लड़की की मौत हो गई जबकि दंपति सहित डेढ़ वर्षीय बच्ची घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना ढिलवां के अधीन आते गांव होठियां में स्कूल बस ने गलत दिशा से आते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि हादसे में बाइक सवार दंपित सहित 2 बच्चियों में से 8 साल की बच्ची की मौत जबकि डेढ़ वर्ष की बच्ची और दंपति घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद…
Punjab: मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने की दिशा में पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस के एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने लुधियाना के रानो गांव निवासी गुरदीप सिंह उर्फ रानो सरपंच के रूप में पहचाने गए एक और शीर्ष ड्रग तस्कर को नारकोटिक्स ड्रग्स साइकोट्रोपिक पदार्थों में अवैध तस्करी की रोकथाम (पीआईटी-एनडीपीएस) अधिनियम के तहत विशेष प्रावधानों का उपयोग करते हुए निवारक हिरासत में लिया है। उक्त जानकारी पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव ने दी है। निवारक हिरासत का यह दूसरा ऐसा मामला है जिसमें सक्षम प्राधिकारी द्वारा पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम की धारा 3 के…
Punjab: लोगों के लिए अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक और छुट्टी का ऐलान हो गया है। पंजाब में 6 दिसंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके चलते सरकारी दफ्तर, बोर्ड, निगम और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। आपको बता दें कि 6 दिसंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस है, इसे लेकर छुट्टी का ऐलान किया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा भी श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के मौके पर छुट्टी की नोटिफिकेशन जारी की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार 6 दिसंबर को चंडीगढ़ प्रशासन के…
Punjab: पूर्व क्रिकेटर व पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पत्नी के कैंसर का इलाज करने के बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर का इलाज आयुर्वेदिक तरीके से करने के बयान को लेकर पहले यू-टर्न ले लिया। अब पत्नी के कैंसर के इलाज का डाइट प्लान जारी किया है। सिद्धू ने दावा किया है कि उन्होंने अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के कैंसर का इलाज इस डाइट प्लान के जरिए किया है। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि डाक्टर उनके लिए भगवान के रूप में है और डॉक्टरों का…
Punjab: लाईन पार क्षेत्र स्थित एक स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र ने अध्यापिका पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में दाखिल करवाते हुए कार्रवाही की मांग की है। नगर थाना नं. 2 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए रामदेव नगरी निवासी संजय धोलिया ने बताया कि उसका करीब 7 वर्षीय बेटा जगदेव स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है और गत दिवस जब वह स्कूल में पानी पीने गया जहां थोड़ी देर होने पर उसकी अध्यापिका ने उसके साथ मारपीट की। छुट्टी के बाद बच्चे ने घर आकर सारी…
Punjab: नीम-हल्दी से पत्नी के कैंसर का इलाज करने के बयान को लेकर सुर्खियों में आए नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर का इलाज आयुर्वेदिक तरीके से करने के बयान को लेकर अब यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का इलाज सबसे ऊपर है। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी के साथ घूमने के लिए अमृतसर आए थे। इसकी एक वीडियो उन्होंने सांझा की है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि डॉक्टरी इलाज सबसे…
Punjab: महानगर में एक शर्मानाक घटना सामने आई है। चंडीगढ़ रोड़ स्थित करियाना स्टोर पर सामान लेने गई 5 साल की बच्ची के साथ दुकानदार ने छेड़छाड़ की है। जब बच्ची ने घर जाकर सारी बात बताई तो उसके परिवार वालों ने दुकान पर पहुंच कर दुकानदार की छित्तर परेड़ की। जब लोग उसे पीट रहे थे, तब दुकानदार की पत्नी अपने पति को बचाने के लिए लोगों से छोड़ने की मिन्नतें कर रही थी। सूचना के बाद थाना जमालपुर की पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने दुकानदार को पुलिस के हवाले कर दिया।
