Author: Admin

अमृतसर  Punjab: अमृतसर के वेरका थाने की एस.एच. ओ. अमनजोत कौर पर जानलेवा हमला करने वाले  मुख्य आरोपी सुखजीत सिंह फौजी को गिरफ्तर कर लिया है।  डी.सी.पी. इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह ने बताया कि थाना वेकरा में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। आरोपी सुखजीत आर्मी का जवान है। वह छुट्टी पर आया हुआ था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव मुधल में दो पक्षों में लड़ाई-झगड़ा हुआ था जिसकी सूचना थाने में दी गई थी। इसी दौरान एस.एच.ओ. ने गांव मुधल में नाका लगाया हुआ था। उक्त सूचना मिलने पर एस.एच.ओ. ए.के. सोही मौके…

Read More

Punjab Crime: फिल्लौर के अपरा के नजदीकी गांव छोकरां में मामूली विवाद के दौरान एक व्यक्ति के सिर पर ईंट मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उक्त हत्यारोपी फरार बताया जा रहा है। एसएचओ सुखदेव सिंह फिल्लौर थाने और सब इंस्पेक्टर सुखविंदरपाल सिंह मुल्तानी चौकी प्रभारी अपरा ने बताया कि पुलिस को दिए लिखित बयानों में मृतक के बेटे ने बताया कि बीती रात पीर लख्ख दाता की मजार के पास उसके पिता रूप लाल उर्फ ​​रूपी पुत्र जीत राम को गांव के तीन लोगों ने रोककर शराब पीने के बारे में पूछा। उसके पिता ने उन्हें यह…

Read More

फिलौर Punjab : अपरा के निकट गांव मसानी में स्थित एक शैलर पर काम करने आए एक प्रवासी मजदूर की छत से गिरने के कारण मौत हो जाने की खबर मिली है। जानकारी देते हुए ए.एस.आई. सुखविंदरपाल सिंह सोढ़ी चौकी प्रभारी धुलेटा ने बताया कि बसंत राय पुत्र देवल राम निवासी गांव गोलमा, थाना कुकेश्वर, जिला दरभंगा, बिहार बारदाने का काम करता था और कुछ दिन पहले ही ठेकेदार धरमिंदर रॉय के पास गांव मसानी रोड पर स्थित हिक राईस शैलर में काम करने के लिए आया था। बीती 31 जुलाई की रात को गर्मी अधिक होने के कारण बसंत…

Read More

Punjab: पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने शुक्रवार को प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के अंतर्गत पुलिस इंस्पैक्टर विजय कुमार, जो कि पहले इंचार्ज सी.आई.ए, समाना, जिला पटियाला के तौर पर तैनात था, को सह-मुलजिम ए.एस.आई. रघवीर सिंह के साथ मिलीभुगत करके 6 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजिलैंस ब्यूरो के वक्ता ने बताया कि इंस्पैक्टर विजय कुमार को भ्रष्टाचार रोकू कानून की धारा 7 अधीन विजिलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में दर्ज एफ. आई. आर नंबर 36 तारीख़ 23.10.2023 अधीन गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले…

Read More

लुधियाना Air Pollution: एक तरफ जहां होजरी व इंडस्ट्री के लिए लुधियाना की विश्वभर में पहचान है। वहीं, यह शहर वायु प्रदूषण के मामले में भी रिकॉर्ड बना रहा है। यह खुलासा केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा राज्यसभा में दी गई रिपोर्ट से हुआ है, जिसके मुताबिक लुधियाना वायु प्रदूषण के मामले में देश के पहले 10 शहरों की लिस्ट में शामिल हो गया है। ऐसा नही कि लुधियाना में वायु प्रदूषण की रोकथाम के नाम पर सरकार की तरफ से कोई कोशिश नही रही है, लेकिन यह कवायद नगर निगम की बी एंड आर ब्रांच के अफसरों की मनमानी की…

Read More

Punjab: पंजाब से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां किसानों ने हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर बुल्डोजर चला दिया है, जिससे मामला गर्मा गया है। भारतीय किसान यूनियन एकता सिधूपुर ने बठिंडा-मानसा रोड के पास घुम्मन कलां सुक्खा सिंह वाला के पास बंद पड़े टोल प्लाजा के एक हिस्से को तोड़ दिया है। किसानों ने टोल प्लाजा के कमरों को मशीनों की मदद से तोड़ दिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन एकता सिधूपुर के किसान नेताओं ने कहा कि डी. सी. बठिंडा को कई बार मांग पत्र देकर इस टोल प्लाजा को सड़क से हटाने की…

Read More

Jalandhar: निकटवती गांव समराय में स्थित श्मशानघाट में दोपहर के समय उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने जलती हुई चिता में छलांग लग दी। व्यक्ति आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। गांव के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे झुलसी हालत में जलती चिता से बाहर निकाला। झुलसे व्यक्ति की पहचान बहादुर सिंह (50) पुत्र रामपाल निवासी गांव समराय निकट जंडियाला मंजकी के तौर पर हुई है। उसे सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। डाक्टरों का कहना है कि वह करीब 60 से 70 प्रतिशत झुलस गया है।…

Read More

Maa Chintpurni Mela: मां चिंतपूर्णी का प्रसिद्ध श्रावण अष्टमी मेला 5 अगस्त से 14 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आयोजित किया जाएगा। इस मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। क्या रहेगी ​व्यवस्था। श्रावण अष्टमी मेले के दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा, हालांकि साफ-सफाई और श्रृंगार के लिए कुछ समय ​आयोजन के लिए मंदिर क्षेत्र को दस सेक्टरों में बांटा गया है और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और होमगार्ड के जवानों सहित त्वरित कार्य बल की टीमें तैनात रहेंगी। मेले के दौरान यातायात को…

Read More

Punjab: पिछले दिनों साइबर ठगों द्वारा लोगों के खातों से पैसे उड़ाने के मामले सामने आने के बाद अब ऐसे ठगों ने लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे मोटी रकम वसूलने का नया तरीका ढूंढ लिया है। इसके मुताबिक, अब नग्न अवस्था में लड़कियों द्वारा अनजान लोगों के फोन पर वीडियो कॉल की जाती है और बाद में उसकी रिकार्डिंग करके संबंधित लोगों को ब्लैकमेल करके मोटी रकम की मांगी की जा रही है। अब काहनूवान थाने के एक गांव में ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें अलग बात है कि उक्त ब्लैकमेलिंग के शिकार हुए व्यक्ति ने चुप रहने की…

Read More

Ludhiana : बरसाती मौसम में लुधियाना में डेंगू और डायरिया का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा डेंगू से निपटने को लेकर तैयारियां करने का जो दावा किया जा रहा है, उसकी जमीनी हकीकत यह है कि पूरे शहर के लिए सिर्फ 12 फॉगिंग मशीनें लगाई गई हैं। यहां बताना उचित होगा कि महानगर में अब तक डेंगू के 34 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि इससे पहले नगर निगम व हैल्थ डिपार्टमैंट की ज्वाइंट टीमों द्वारा डोर टू डोर चैकिंग के दौरान लोगों को साफ पानी जमा न होने देने के लिए जागरूक करने…

Read More