Author: Admin
Punjab: पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना से लोकसभा सदस्य कैप्टन अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने सुखबीर सिंह बादल पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने ही शिरोमणि अकाली दल को बर्बाद किया है। राजा वड़िंग ने यह भी कहा कि सुखबीर बादल ने भूल नहीं गुनाह किए है और लोग उन्हें माफ करने के लिए तैयार नहीं है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि वह पहले ही कहते थे कि एक बादल खत्म हो जाएगा और दूसरा अकाली दल बादल खत्म होगा और नया अकाली दल बनेगा। अब उसी तरह का…
Jalandhar Crime: पठानकोट चौक पर सोमवार दोपहर करीब सवा 2 बजे 2 पक्षों ने आमने सामने एक दूसरे पर गोलियां चला दी। आनन-फानन में चौक से निकल रहे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। गोलियां चलाने वाले दोनो पक्ष क्रिमिनल बैक ग्राउंड के है जो कुछ समय पहले ही जेल से लौटे थे। बताया जा था है कि मंगा नामक युवक ने तेरी चौक नजदीक चिकन शॉप के मालिक भल्ला के थप्पड़ मारे थे। इस बात को लेकर भल्ला ने जगतेज को बताया और जब जगतेज़ ने मंगा केपी को फोन किया तो मंगा ने उसे भी गालियां निकाल दी और इसी…
Jalandhar Crime: थाना बस्ती बावा खेल के अधीन पड़ते एक इलाके में 10 साल की बच्ची से उसके पड़ोस में रहते व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ करने के मामला सामने आया है। इसे लेकर थाना बस्ती बावा खेल में लड़की के पिता के बयानों पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ भारत के नए कानून बी.एन.एस. की बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है। थाना बस्ती बावा खेल प्रमुख बलजिंदर सिंह भिंडर ने बताया कि लड़की के पिता द्वारा दिए गए बयानों के बाद आरोपी राहुल ने पहले उसकी लड़की को दुकान…
Jalandhar: छोटी बारादरी में स्थित इंडो स्टार के मालिक स्वराज पाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए थाना 7 में फ्रॉड के दो केस दर्ज किए है। इस एजैंट के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हो चुके हैं। पहले मामले की जानकारी देते विजय पुत्र दारा राम निवासी शाहकोट ने बताया कि स्वराज पाल सिंह उनका पहले से ही जानकारा था जिसके साथ वह 2022 को खुद की बेटी को कनाडा भेजने के लिए मिले थे। विजय सी.आर.पी.एफ. में ए.एस.आई. है। उनका कहना है कि स्वराज पाल सिंह ने भरोसा दिया था कि वह उनकी बेटी…
Punjab: नेशनल हाईवे स्थित जालंधर पानीपत नेशनल हाईवे देश के सबसे महंगे टोल प्लाजा में 7वें नंबर पर होने के कारण चर्चा में है, जिस पर भारतीय किसान यूनियन ने 16 जून को रेट में की गई वृद्धि के चलते अपना धरना लगाकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया था। इसके बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में केस दर्ज किया गया, जिस पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को टोल प्लाजा को दोबारा से शुरू करने के लिए चार हफ्तों का समय दिया गया। इसके बाद लुधियाना प्रशासन और पुलिस विभाग ने टोल प्लाजा को…
Weather Update: पंजाब में गर्मी और उमस झेल रहे लोगों के लिए चिंताजनक खबर है। दरअसल राज्य में मानसून फिर से सुस्त हो गया है और बारिश नहीं हो रही है। इस कारण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में बना दबाव है, जिसका असर पूरे उत्तर भारत के मॉनसून पर पड़ रहा है। दबाव के कारण नमी वाली हवाएं पंजाब की ओर नहीं बढ़ पा रही हैं। इसके चलते मौसम विभाग की ओर से 6-7 अगस्त को जारी किया गया येलो अलर्ट भी खत्म कर दिया गया है। अब बस यही…
Himachal : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश पंजाब में तबाही मचा सकती है। दरअसल, पहाड़ी राज्य में लगातार बारिश के कारण घग्गर दरिया के पानी का स्तर बढ़ने लगा है, जिससे आस-पास का इलाका खतरे में है। जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में घग्गर दरिया में 6.5 फुट पानी बढ़ा है। संगरूर के खनौरी में कल 726 फुट और सुबह 7 बजे पानी का स्तर 732.5 फुट हो गया है, जो लगातार बढ़ रहा है। उधर, डिप्टी कमिश्नर संगरूर और एस.एस.पी. संगरू ने मौके पर आकर घग्गर दरिया का जायजा लेते हुए इलाके के लोगों से बातचीत…
फिरोजपुर Punjab: फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेनों में गहन टिकट जांच की जाती है और इस अभियान के तहत मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा जुलाई, 2024 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 35,277 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 03.32 करोड़ का राजस्व वसूल किया गया। यह जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू ने बताया कि मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ़-सुथरा बनाए रखने तथा आम…
Punjab ; एक तरफ जहां होजरी व इंडस्ट्री के लिए लुधियाना की विश्वभर में पहचान है। वहीं, यह शहर वायु प्रदूषण के मामले में भी रिकॉर्ड बना रहा है। यह खुलासा केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा राज्यसभा में दी गई रिपोर्ट से हुआ है, जिसके मुताबिक लुधियाना वायु प्रदूषण के मामले में देश के पहले 100 शहरों की लिस्ट में शामिल हो गया है। ऐसा नही कि लुधियाना में वायु प्रदूषण की रोकथाम के नाम पर सरकार की तरफ से कोई कोशिश नही रही है, लेकिन यह कवायद नगर निगम की बी एंड आर ब्रांच के अफसरों की मनमानी की भेंट…
चंडीगढ़ Breaking: यहां सेक्टर-43 जिला कोर्ट की दूसरी मंजिल पर गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह मामला दोपहर करीब 2 बजे का है। कोर्ट में गोली चलने के बाद चीख-पुकार मच गई जब ससुर ने अपने अफसर दामाद की हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में 3 से 4 राउंड फायरिंग करते हुए आई.आर.एस. अफसर की सरेआम हत्या कर दी गई। मौके पर पुलिस व आला अधिकारी पहुंचे। बताया जा रहा है कि आई.आर.एस. अफसर उसके निलंबित ए.आई.जी. ससुर ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार यह घटना…
