Author: Admin

National: झारखंड के गढ़वा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए एक प्रिंसिपल को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान विद्यायनी बाखला के रूप में हुई जो कि स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत थी। घटना गढ़वा स्थित राजकीय कृत उच्च विद्यालय कांडी की है। मिली जानकारी के अनुसार, पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने वोकेशल टीचर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल को 20 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है…

Read More

Punjab:  पंजाब में नशे का कहर लगातार जारी है। हर रोज युवाओं द्वारा नशा करते की वीडियो वायरल होती रहती है। ताजा मामला लुधियाना का सामने आया है, जहां टिब्बा रोड स्थित शेर कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव मिला है। शव के पास एक इंजेक्शन  भी पड़ा हुआ था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की नशे की ओवरडोज से मौत  हुई है।  फिलहाल थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

Read More

Punjab: पंजाब में इन दिनों कहीं हल्की बारिश हो रही है तो कहीं बादल छाए हुए हैं, लेकिन मानसून की रफ्तार काफी धीमी है। राज्य में ऐसे हालात पिछले एक हफ्ते से ऐसे ही बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त के पहले हफ्ते में राज्य के 9 जिलों में बहुत कम बारिश हुई और यहां 86 फीसदी तक कम बारिश हुई। इनमें होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, एस. बी. एस. नगर, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। अगस्त महीने में अब तक अमृतसर और श्री मुक्तसर साहिब में 63.2MM और 37.4MM यहां बारिश हुई है। मौसम विभाग…

Read More

Punjab:  वाहनों के नंबर प्लेट को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी हुए है। दरअसल, अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट निर्मल ओसेपचन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत  प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते जिले में जो भी दुकानदार वाहनों की नंबर प्लेट तैयार करते हैं या बनाते है, के लिए आदेश जारी किए गए है। अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि शरारती तत्व नंबर प्लेट बनाने वाली दुकानों से बड़ी आसानी से व्हीकलों की  फर्जी नंबर प्लेट बना लेते है और बाद में किसी वारदात को अंजाम देते हैं, जिस कारण वारदात में इस्तेमाल किए गए व्हीकलों को ट्रेस करने…

Read More

Punjab: पंजाब में दिन-प्रतिदिन बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार हो रही है। मंगलवार को जहां जगराओं स्कूल बस हादसे में 1 छात्र की मौत हो गई थी वहीं आज सुबह कैंब्रिज स्कूल की बस और प्रिंस बस के बीच टक्कर हो गई। ताजा मामला कपूरथला का सामने आया है, जहां सुभानपुर रोड पर गांव बूट के नजदीक कैंब्रिज स्कूल की बस और प्रिंस बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बसें सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकरा गई।    इस हादसे में बच्चों को मामूली चोटें आई है जबकि स्कूल बस का…

Read More

लुधियाना Punjab Crime:  अगर आप भी अपने घर के बाहर स्कूटर- एक्टिवा खड़ी करते हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल, चोरों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि घर के बाहर खड़ी बाइक थोड़ी देर के लिए भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला लुधियाना का सामने आया है, जहां सिविल लाइन में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चोर चोरी करके रफ्फूचक्कर हो गया। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल इस पूरे मामले की शिकायत कैलाश थाने में दे दी गई है।

Read More

Punjab: पंजाब के लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने गत दिन घोषणा की कि राज्य राजमार्ग पटियाला-नाभा-मलेरकोटला पर 2 टोल प्लाजा 5 अगस्त से तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं। यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी देते हुए पी.डब्ल्यू.डी. मंत्री ने कहा कि पटियाला-नाभा-मलेरकोटला पर मोहराना और कल्याण में स्थित टोल प्लाजा पर सड़क उपयोगकर्त्ता शुल्क की वसूली गत दिन देर रात बंद कर दी गई। उन्होंने कहा कि इन दो टोल प्लाजा से कुल 87 लाख रुपए प्रति माह वसूली होती है। मंत्री ने कहा कि यह कदम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

Read More

National News: वार्षिक अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित रहने के बाद मंगलवार को फिर से शुरू हो गई। इस दौरान 1,800 से अधिक तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस वर्ष अब तक 4.90 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं, जबकि वर्ष 2023 में यह संख्या 4.50 लाख थी। अधिकारियों ने बताया कि 1,873 तीर्थयात्रियों का 39वां जत्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल…

Read More

Punjab:  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आगामी चुनावों के लिए वोटर सूची की तैयारी में लापरवाही बरतने वाले जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग के जूनियर सहायक रोहित शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने उनके मुख्य इंजीनियर को पत्र लिखा है। इस संबंध में चुनाव तहसीलदार कार्यालय ने बताया कि रोहित शर्मा की ड्यूटी बूथ नंबर 42 पर बी.एल.ओ. के रूप में लगाई गई है। वोटों की रजिस्ट्रेशन का काम  21 अक्टूबर 2023 से शुरू हुआ है पर 2 अगस्त 2024 तक उक्त कर्मचारी ने बूथ नंबर 42 के कुल वोटर जो कि 1319 हैं में…

Read More

Chandigarh: मलोया स्थित गवर्नमैंट माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल आर. सी. वन में जूनियर और सीनियर क्लास के बच्चे के बीच बहस जानलेवा हमले में बदल गई। बहस के बाद स्कूल परिसर के बाहर ही कुछ युवकों ने डंडों से एक युवक पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्कूल में लंच ब्रेक के समय 11वीं के अजय का 10वीं के लड़कों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस के बाद दोनों बच्चे अपनी-अपनी कक्षा में चले गए। छुट्टी के समय 10वीं कक्षा के दो बच्चे एक बार फिर बातचीत…

Read More