Author: Admin
Punjab: व्हाट्सएप पर फर्जी कॉल आने का मामला सामने आया है। हैरानी की बातल है कि ये व्हाट्सएप कॉल फाजिल्का के डीसी के नाम पर आ रही है। फाजिल्का के डिप्टी कमिश्नर डॉ. सेनू दुग्गल के नाम पर अलग-अलग मोबाइल नंबरों के जरिए उनकी फोटो अपलोड कर फर्जी अकाउंट बनाने का मामला है। व्हाट्सएप नंबर के जरिए बनाए गए इस फर्जी अकाउंट के तहत कार्यालय के अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। हालांकि मामला डीसी के संज्ञान में आ गया है। उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत दर्ज कर जांच के आदेश दे दिए हैं। फाजिल्का के डीसी डॉ. सेनु…
Punjab: भारत सरकार ने जिस आंतकवादी सिख फार जस्टिस संगठन के स्वंयभू नेता गुरपतवंत सिंह पन्नु को आंतकी घोषित किया हुआ है उसने अपनी आदत से मजबूर एक बार फिर जहर उगला है। उसने एक वीडियो जारी कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को 15 अगस्त को तिरंगा न फहराने की धमकी तथा सलाह दी है। पन्नु ने वीडियो में कहा है कि पंजाब भारत का हिस्सा नही है। भारतीय तिरंगे के नेतृत्व में सिखों के साथ नस्लकशी हुई और आज पंजाब के किसानों के साथ बेइन्साफी हो रही है।अपनी आदत से मजबूर लगातार वीडियो बना कर पंजाब के…
Jalandhar: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जालंधर नगर निगम को अब तक करोड़ों रुपए की ग्रांट मिल चुकी है और यह योजना निगम में पिछले 10 सालों से चल रही है, जिसका लाभ हजारों परिवारों तक पहुंचाया जा चुका है, लेकिन फिर इस योजना में एक बड़ा घोटाला हो गया, जिसके तहत अनुदान राशि ऐसे परिवार को जारी कर दी गई, जो इस अनुदान के लिए पात्र नहीं थे। अब आरोप है कि ऐसे परिवारों को अनुदान जारी करने के एवज में पैसे भी लिए गए और कई मामलों में तो ये पैसे सेल्फ चेक के जरिए लिए गए। खास…
Jalandhar : शहर के होटल में धमाका होने से भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद अंदर मौजूद लोग बाहर भागते दिखे। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास संगम होटल में आग लग गई। शुरूआती जांच में पता चला है कि ए.सी.फटने के कारण धमाका हो गया, जिससे आग भड़क गई। बताया जा रहा है कि आग पहले नीचे दफ्तर में लगी, जिसके बाद देखते ही देखते भड़क गई। वहीं दमकल विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच…
Jalandhar News: इन सेमिनारों की देखरेख स. सुखविंदर सिंह पी.पी.एस, ए.डी.सी.पी मुख्यालय और जिला सामुदायिक पुलिस अधिकारी द्वारा की गई और इन सेमिनारों में सांझ केंद्रों के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। हाल के दिनों में कमिश्नरेट पुलिस ने एस.के.एस पैराडाइज स्कूल दकोहा, डी.एम.एस स्कूल मॉडल टाउन, एम.जी.एन खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर कैंट और दोआबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दोआबा चौक जालंधर में सेमिनार आयोगित किये गये। बता दें कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुड टच-बैड टच, यौन उत्पीड़न और बाल शोषण जैसे विषयों पर शिक्षित करना था। इसके अलावा सेमिनार में सांझ द्वारा दी जाने वाली विभिन्न…
Punjab: बठिंडा मोड़ मंडी और गिद्दड़बाहा में मोहाली एस.टी.एफ. ने रेड की है। यह मामला ड्रग इंस्पेक्टर शीशन मित्तल से जुड़ा बताया जा रहा है, जिन्होंने ड्रग तस्करों के साथ मिलकर काफी बेनामी संपत्ति बनाई और तस्करी के धंधे में भी शामिल थे। मोड़ मंडी में उसके बड़े तस्करों से संबंध थे और तब से ही वह छुट्टी पर चल रहा है। एस.टी.एफ. की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के सारे खाते, सोना. एफ.डी. आदि सील कर लिए हैं और अपने साथ कुछ कागज भी ले गए हैं। उक्त ड्रग इंस्पेक्टर फाजिल्का में तैनात था।
Punjab: पंजाब वासियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, पिछले करीब 8 वर्षों से तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोलियम डीलरों की मार्जिन मनी में बढ़ोतरी नहीं करने के विरोध में उतरे पेट्रोल पंपों के कारोबारियो द्वारा प्रत्येक रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने की 18 अगस्त से शुरुआत की जा रही है। ऐसे में राखी जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार से ठीक 1 दिन रविवार को लुधियाना जिले से संबंधित सभी पेट्रोल पंप बंद रहने के कारण शहर वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिसका सीधा असर राखी के पवित्र त्यौहार पर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने…
Punjab: पास के एक गांव की एक युवती के बैंक खाते से 1 लाख 3 हजार रुपये की राशि निकालकर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस द्वारा युवती की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का समाचार प्राप्त हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नदामपुर की एक युवती रमनदीप कौर पुत्री संपूर्ण सिंह ने जिला पुलिस प्रमुख संगरूर को दी अपनी शिकायत में बताया कि 4 दिसंबर 2022 को उसके मोबाइल फोन पर उसके बैंक खाते से 25- 25 हजार रुपये की चार ट्रांजेक्शन से कुल एक लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। रमनदीप कौर ने बताया…
होशियारपुर Punjab: होशियारपुर में एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, होशियारपुर के टांडा रोड पर पड़ते भंगी चोल के पास एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार पुल से नीचे गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के गहरी खाई में गिरने से कार में सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान हरजीत सिंह (55) गांव हरदो खानपुर निवासी के रूप में हुई है। हादसे के वक्त कार चला रहे ड्राइवर ने बताया कि जब वह होशियारपुर के एक निजी अस्पताल…
Punjab: अबोहर में एक प्रेमी जोड़े द्वारा भागकर लव मैरिज करवाने और उसके बाद लड़की के डिप्रेशन में जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक, प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट में लव मैरिज करवाई थी। नवविवाहित इस जोड़े का आरोप है कि उन्हें उनके परिवार वालों द्वारा लगातार धमकियां मिल रही हैं। अबोहर की ईदगाह बस्ती के रहने वाले मोहित ने जैतो मंडी निवासी ज्योति (उम्र 26) से 20 दिन पहले हाईकोर्ट में शादी करवाई थी। इसके बाद लड़की का चाचा ससुर, बुआ, फूफा व उनकी बेटी उसे कई तरह की धमकियां दे रहे हैं। जब लड़का काम पर था…
