Author: Admin
Jalandhar Crime:रोजाना शहर में बढ़ती ही जा रही है लूट और स्नेचिंग की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। सुबह सैर करना और दिन में अकेले बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शहर में मोटरसाइकिल पर घूम रहे लुटेरे कब किसी को आंख झपकते ही अपना शिकार बना ले पता ही नहीं चलता। जब लुटेरों का विरोध करते हैं तो पीड़ित व्यक्ति की जान पर बन आती है। ऐसा ही एक मामला वडाला चौक से सामने आया है। जानकारी के अनुसार बेलेव्यू ग्रीन अपार्टमेंट के बाहर मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने सरेआम एक साइकिल सवार व्यक्ति को घेर कर…
Punjab: स्कूल से परीक्षा देकर लौटे भाई-बहन घर से कूड़ा फेंकने गए, लेकिन 5 दिन बाद भी घर नहीं लौटे। लड़के की उम्र 12 साल और लड़की की उम्र 14 साल है बताई जा रही है। अब घर से करीब 78 किलोमीटर दूर उनका सुराग मिला है, लेकिन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे माता-पिता निराश हो गए और उनके बेटा-बेटी वहां भी नहीं मिले। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के अंबाला शहर से 2 बच्चे लापता हो गए. उन्हें आज खन्ना रेलवे स्टेशन पर देखा गया। सूचना मिलने के बाद परिजन हरियाणा पुलिस के साथ खन्ना पहुंचे, लेकिन बच्चे वहां…
Jalandhar: शहर में चोरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बेखोफ चोरों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला फगवाड़ा गेट इलैक्ट्रिकल मार्किट से सामने आया है जहां पर गत रात्रि 2 बजे के करीब United Electrical व साथ लगती दुकानो को निशाना बनाने की कोशिश की गई। लेकिन साथ ही लगते घर में रहते लोगों ने आवाज सुनकर दुकानदारों को फोन किया जिससे दुकानदार मौके पर पहुंच गए और पुलिस को बुलाया। वहीं इलेक्ट्रिक मार्केट के प्रधान अमित सहगल सुरेश गुप्ता एवं संजीव पुसरी भी समय पर पहुंचे गए और पुलिस…
Jalandhar: नगर निगम जालंधर और तहसील परिसर में पिछले कई सालों से जाली एन.ओ.सी. के कई मामले पकड़ में आ चुके हैं, जिस कारण प्रशासनिक अधिकारी काफी चौकस रहते हैं परंतु फिर भी यह गोरखधंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा। नगर निगम जालंधर के अधिकारियों ने हाल ही में जहां आधा दर्जन के करीब जाली एन.ओ.सी. के मामले पकड़े हैं, वही इन दिनों जालंधर के तहसील परिसर में भी जाली एन.ओ.सी. का मामला काफी चर्चा में है। इस मामले में पिछले कुछ दिनों से जो तहकीकात शुरू कर रखी है, उसमें काफी चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं।…
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबल के जवान आतंकी गतिविधियों को लेकर अलर्ट पर हैं। इस दौरान कठुआ पुलिस ने 4 आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इन आतंकियों पर कार्रवाई . जानकारी के अनुसार कठुआ पुलिस ने 4 आतंकवादियों के स्कैच जारी किए हैं। इन आतंकियों को आखिरी बार मल्हार, बानी और सियोज धार के ढोकों में देखा गया था। इन आतंकवादियों की विश्वसनीय सूचना देने वाले को भी उचित इनाम दिया जाएगा। इन आतंकियों ने भारतीय सेना के जवानों पर हमला किया था। योग्य सूचना के लिए 5 लाख का इनाम भी रखा गया है। गौरतलब है कि…
Punjab Weather: बारिश का इंतजार कर रहे पंजाब वासियों को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग द्वारा आज पंजाब के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, पठानकोट, और गुरदासपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं पंजाब के अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं यह भी बता दें कि ये अलर्ट सिर्फ एक दिन यानि की शनिवार के लिए जारी किया गया है और इसके बाद अगले कुछ दिनों के लिए कोई अलर्ट…
Punjab: नजदीकी गांव सेवेवाला में एक पति-पत्नी पेट्रोल की बोतलें लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतो के नजदीक गांव सेवेवाला में जमीन के इंतकाल को लेकर गुरप्रीत सिंह अपनी गर्भवती पत्नी रमनप्रीत कौर को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़ने के बाद उसने कहा कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह खुद पर तेल छिड़क कर जान दे देगा। इसकी जानकारी मिलते ही सिविल व पुलिस प्रशासन में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और रास्ता न खोलने की जिद पर अड़…
Punjab: पंजाब समेत मोगा जिले में चिट्टे का कथित काला धंधा नौजवानों की जिंदगियां निगल रहा है, चाहे प्रशासन तथा सरकार द्वारा इस नशे की रोकथाम के लिए समय-समय पर प्रयत्न किए गए, परन्तु फिर भी कथित तौर पर इस नशे की तस्करी का सिलसिला जारी रहा। मोगा शहर के कथित तौर पर बदनाम नशा तस्करी वाले क्षेत्रों में से नशों के मुकम्मल खात्मे के लिए अब लोगों ने खुद ही झंडा उठा लिया है, क्योंकि नशों की तलाश तथा महंगे भाव का नशा खरीदने के लिए नौजवान बुरी आदतों को और भी जन्म देते हैं, जिस कारण आम लोगों…
Punjab: सी.आई.ए. स्टाफ बटाला द्वारा 2 पिस्तौलों, 2 मैगजीनों एवं 5 राऊंड के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने और एक अन्य व्यक्ति को नामजद करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.एस.आई. गुरदीप सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान अड्डा तारागढ़ पर मौजूद थे कि गुप्तचर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर किला लाल सिंह नहर के पुल से मंगल सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव भागोवाल को साथी पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके उसके द्वारा पहनी गई किट की तलाशी ली गई तो चैकिंग…
Punjab अमृतसर : श्री दरबार साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर सामने आई है। परिक्रमा में वीडियो बनाने को लेकर सख्त नियम लागू हुए है। बताया जा रहा है कि श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में वीडियो बनाने से रोकने के लिए प्रबंधन ने नियमों को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में गुरु घर के आसपास सेवादारों की तैनाती कर दी गई है। प्रबंधकों के मुताबिक इसमें अच्छे नतीजे सामने आने लगे हैं। श्री दरबार साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश की जानकारी मिल रही है, जिससे अधिक लोग इसके प्रति…
