Author: Admin
Jalandhar: पंजाब के जालंधर से नगर निगम दफ्तर की लिफ्ट में चार वर्ष की बच्ची के साथ महिला के फंसने की एक खबर सामने आई है। इस घटना का पता चलते ही प्रशासन के कर्मचारियों लिफ्ट को खोलने के लिए लोहे के सिब्बल की मदद से पूरी कोशिश करने लगे। जानकारी के अनुसार महिला अपनी चार वर्ष की बेटी के साथ नगर निगम के दफ्तर में अपनी माता की पेंशन लेने के लिए आई थी। इस दौरान जैसे ही महिला काम के चलते लिफ्ट के अंदर गई तो लिफ्ट अचानक फंस गई। जिसके बाद कर्मचारियों की पूरी 15 मिनट की…
Punjab Crime: जिला पुलिस की ओर से नजदीकी गांव ढाब शेर सिंह वाला में एक बुजुर्ग प्यारा सिंह की हत्या करने के मामले की गुत्थी को कुछ ही घंटों में सुल्झाकर मृतक की पत्नी ज्ञान कौर को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी जिले की सीनियर पुलिस कप्तान डॉ. प्रज्ञा जैन ने आज प्रैस कान्फ्रैंस के दौरान पत्रकारों के साथ साझी की। उन्होंने बताया कि गत 11 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव ढाब शेर सिंह वाला में एक बुजुर्ग की अज्ञात व्यक्तियों की ओर से हत्या कर दी गई है जिस पर उन्होंने पुलिस पार्टियों के…
Sports News: पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत की छह सदस्यीय कुश्ती टीम में पदक जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी अमन सेहरावत के घर के बाहर ब्रांडों की कतार लगी है जो उन्हें साइन करना चाहते हैं। उनके लिए उपयुक्त ब्रांड चुनने की चुनौती है। अमन ने 57 किग्रा. कुश्ती वर्ग में कांस्य पदक जीता है। दर्द निवारक, बीमा, डेयरी, परिधान और फुटवियर, एनर्जी ड्रिंक और पीवीसी पाइप जैसी विविध श्रेणियों से एक दर्जन ब्रांड पहले ही आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट (IOSSE) से संपर्क कर चुके हैं, जो प्रतिभा प्रबंधन संगठन है जिसने सेहरावत को उनके ओलंपिक अभियान से तीन महीने पहले…
Punjab: पंजाब में फेक व्हाट्सएप कॉल कर लोगों को धमकाया जा रहा है या फिर फिरौती मांगी जा रही है। ऐसा ही ताजा मामला फाजिल्का से सामने आया है जहां एक फलों की रेहड़ी लगाने वाले को पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करके उसे कहा कि वह सी.आई.ए. स्टाफ से बोल रहे हैं। पहले उन्होंने फल बेचने वाले से परिवार की सारी डिटेल मांगी और कहा कि सी.आई.ए. स्टाफ ने उसका बेटा गिरफ्तार कर लिया है। बेटे की गिरफ्तारी सुन वह घबरा गया और फल बेचने वाले पहले फोन बंद किया और दुबई में बैठे बेटे को…
Punjab: वरिष्ठ भाजपा नेता और भाजपा किसान मोर्चा पंजाब के प्रदेश महासचिव सतनाम सिंह बिट्टा को पाकिस्तानी नंबर से फोन करके उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह शिकायत जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा तक भी पहुंची है। बिट्टा ने कहा कि सुबह 11.15 बजे उन्हें पाकिस्तान नंबर +92305565843 से धमकी मिली कि उन्हें और उनके परिवार को मार दिया जाएगा। इसी बीच उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर से कॉल करके कहा गया कि अगर उन्होंने किसानों का नेतृत्व और बीजेपी व मोदी का साथ नहीं छोड़ा तो उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी और…
Jalandhar: जालंधरवासियों के लिए चिंताजनक खबर है। दरअसल, जिले में डेंगू ने धीरे-धीरे पैर पसारने शुरू कर दिए है। सोमवार को 2 रोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में कुल रोगियों की संख्या 15 पहुंच गई है और इनमें से 10 रोगी शहरी एवं 5 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जिला एपिडेमियोलाजिस्ट डॉ. आदित्य पाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को डेंगू के संदिग्ध रोगियों के सैंपल टैस्ट किए और उनमें स2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डेंगू पॉजिटिव आने वाली 18 वर्षीय युवती मेहतपूर की रहने वाली है और वह सिविल अस्पताल में बुखार के कारण…
Shocking : फाजिल्का से एक बेहद ही हैरानीजनक मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति की लाखों रुपए की लॉटरी लगी है। लेकिन टिकट खरीदने वाला लापता है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह टिकट फाजिल्का में रूप चंद लॉटरी विक्रेता से खरीदा गया था। विक्रेता ने पुष्टि की कि उसकी दुकान से सवा 2 लाख रुपए का लॉटरी टिकट बेचा गया था। अब वे टिकट खरीदने वाले की तलाश कर रहे हैं। फाजिल्का के मेहरियां बाजार स्थित रूपचंद लॉटरी बेचने वाले एजेंट बॉबी ने बताया कि एक व्यक्ति उससे टिकट खरीदकर ले गया। अब उस पर सवा 2 लाख रुपए…
Punjab: सुनहरे भविष्य के लिए विदेश गए युवक की दर्दनाक मौत होने का समाचार मिला है। गांव मनियाला जिला तरनतारन पट्टी का रहने वाला मृतक तेजबीर सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसके सड़क हादसे में मौत हो जाने की खबर है। परिवार ने रो-रोकर कहा कि पंजाब में नशा और बेरोजगारी के कारण युवक-युवतियां विदेश जा रहे हैं और विदेश में उनकी मौत की खबर सामने आई रही हैं। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि तेजबीर सिंह की पत्नी जगरूप कौर जो 4 साल पहले कनाडा गई थी और उसने करीब 2 साल पहले अपने पति तेजबीर सिंह को…
Punjab News: पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक चंडीगढ़ में होने जा रही है। यह बैठक बुधवार यानि के 14 अगस्त 2024 को होने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश कोठी (नंबर 44 सैक्टर-2 चंडीगढ़) में अहम बैठक होगी। इस दौरान कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसके अलावा और भी अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं इस मीटिंग दौरान पंजाब सरकार कई अहम फैसलों पर मुहर भी लगा सकती है। इस दौरान नए सेशन की तारीखों का ऐलान भी हो सकता है। 12 सितंबर से पहले…
बरनाला Punjab : राशन कार्डधारकों के लिए अब ई-के.वाई.सी. करना लाजमी हो गया है। ई-के.वाई.सी. के बगैर कोई भी राशन कार्डधारक राशन नहीं ले सकेगा, ई-के.वाई.सी. की प्रक्रिया के बाद कार्डधारक राशन का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जानकारी देते हुए फूड सप्लाई विभाग के इंस्पैक्टर वरुण कुमार ने बताया कि राज्य में कालाबाजारी को रोकने तथा उपभोक्ताओं को बढ़िया सहूलियत देने के लिए सरकार हर कदम उठा रही है। राशन कार्डधारकों को ई-के.वाई.सी. से लिंक करने के लिए धनौला में प्रक्रिया चल रही है, सैंकड़ों उपभोक्ताओं ने राशन की दुकानों पर पहुंचकर ई-के.वाई.सी. किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि…
