Author: Admin
National: सर्दियां आते ही हर कोई गर्म पानी से नहाना और अन्य काम करना शुरू कर देता है। इसलिए गीजर के पानी का इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। वहीं क्या आप जानते हैं कि, बाथरूम में बिजली गीजर या गैस गीजर के इस्तेमाल में थोड़ी सी लापरवाही आपकी जान को खतरे में डाल सकता है। आपको बता दें कि, अगर आप भी गीजर ऑन करके नहाते हैं तो बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। जानें गीजर के पानी से क्या हो सकते हैं नुकसान : अक्सर इनमें लगे ऑटोमैटिक हीट सेंसर काम करना बंद कर देते हैं, जिससे…
Breaking : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर आज फैसला सुनाया जाएगा, जिन्हें श्री अकाल तख्त साहिब से तनखैया घोषित किया गया है। इस बीच सुखबीर सिंह बादल व्हीलचेयर पर श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे हैं। इस मौके पर उनके साथ कई नेता भी मौजूद हैं। अब देखना यह है कि श्री अकाल तख्त साहिब सुखबीर बादल को राजनीतिक सजा या धार्मिक सजा में से कौन सी सजा देते हैं। इस दौरान तनखैया घोषित किए गए सुखबीर बादल के मामले को लेकर श्री अकाल तख्त पर पंज सिंह साहिबों की बैठक हुई, जिसमें श्री अकाल तख्त से सुखबीर…
Punjab: लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में चल रहे युवक मेले के दौरान भारी हंगामा हो गया। इस दौरान 2 टीमों के विद्यार्थियों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ की टीम द्वारा रविवार रात को वन एक्ट पैन में प्रर्दशन कर रही थी। इसके बाद जजों ने चंडीगढ़ टीम के पक्ष में फैसला दिया। जजों के फैसले पर अमृतसर की टीम नाराज हो गई। उन्होंने पहले तीन जजों से बहस की और फिर स्टेज पर मौजूद चंडीगढ़ टीम के सदस्यों पर हमला कर दिया। उनके बीच हाथापाई हो गई। बाद…
Punjab: 2024 खत्म होने वाला है और वर्ष के आखिरी महीने यानी दिसंबर में छुट्टियों की कोई कमी नहीं है। दिसंबर में सर्दी की छुट्टियों के कारण स्कूल बंद होते हैं। वहीं क्रिसमस के त्योहार के चलते भी छुट्टी होती है। 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। इस दिन सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। वहीं पंजाब के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 25 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलती हैं। सर्दी की छुट्टियां मौसम के आधार पर तय की जाती है और इसके लिए पहले कोई आदेश जारी नहीं किया जाता। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक…
Canada : कनाडा में जस्टिन ट्रूडो की सरकार इमिग्रेशन को लेकर सख्त हो गई है। भारत के विद्यार्थियों सहित 7 लाख विदेशी विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में है। कनाडा में 2025 के अंत तक करीब 50 लाख अस्थायी परमिट समाप्त होने वाले हैं। ऐसे में कनाडा के इमिग्रेशन अधिकारियों को उम्मीद है कि परमिट खत्म होने के बाद ज्यादातर प्रवासी कनाडा छोड़ देंगे। कनाडा इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया कि 50 लाख परमिट समाप्त होने वाले है। इसमें से 7 लाख परमिट विदेशी विद्यार्थियों के हैं। जिन्हें ट्रूडो सरकार की प्रवासी विरोधी नीतियों के…
Punjab: किसान नेताओं ने दिल्ली कूच करने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि किसान संगठन 6 दिसंबर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, पैदल यात्रा करके ही सभी किसान दिल्ली जाएंगे। सुबह होते ही दिल्ली की ओर कूच करना शुरू कर देंगे। मरजीवड़ों के जत्थों के तौर पर पहली पंक्ति जाएगी किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों का नेतृत्व कर रहे नेता मरजीवड़ों (मरने को तैयार) के जत्थों के तौर पर पहली पंक्ति में चलेंगे। उनके पीछे दूसरे किसान जाएंगे। जहां रात होगी, किसान वहीं सड़क…
Punjab: दोराहा पुलिस ने कमलजीत सिंह पुत्र मोहिंदर सिंह निवासी गांव गिद्दड़ी तहसील पायल जिला लुधियाना की शिकायत पर उसके बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सतिंदर कौर, पत्नी सतिंदर सिंह हाल निवासी ब्रैम्पटन कनाडा, राजिंदर कौर पत्नी रणजोध सिंह निवासी गांव पांगलिया, मलकीत सिंह पुत्र लाभ सिंह और शिंदरपाल कौर पत्नी मलकीत सिंह निवासी गांव चंकोइयां, तहसील पायल, जिला लुधियाना के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता कमलजीत सिंह ने पंजाब पुलिस पब्लिक कंप्लेंट पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा…
Breaking: लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ रोड पर धनासू इलाके में बाइक पर जा रहे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन इस बीच बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पहले हवा में गोली चलाई लेकिन बदमाश द्वारा लगातार फायरिंग की जा रही थी। इसे देखते हुए पुलिस ने उसकी जांघ पर गोली चला दी। इस घटना में बदमाश घायल होकर गिर गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की…
Punjab: पंजाब सरकार अधिकारियों के लिए करोड़ों के फ्लैट खरीदने जा रही है। मोहाली के सैक्टर 88 में पंजाब सरकार सरकारी अधिकारियों के लिए रिहायशी तौर पर 121.96 करोड़ रुपए में 167 लग्जरी फ्लैट (Luxury Flats) की खरीदने के लिए तैयार है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के अधिकारी ने बताया कि, ”47 टाइप-1 फ्लैट, 60 टाइप-2 और 60 टाइप-3 फ्लैट खरीदे जाने हैं।” अधिकारियों ने बताया कि जल्द से जल्द IAS, PCS, PPS, राजस्व और अन्य विभागों के अधिकारियों को फ्लैट अलॉट किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि फ्लैट ‘रहने के लिए तैयार’ स्थिति में हैं। पिछले…
Punjab: खरड़ के नजदीकी गांव स्वाड़ा स्थित शादी समारोह के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने शादी के मंडप से नकदी, मोबाइल फोन और लाखों रुपए के आभूषणों से भरे 2 बैग चोरी कर लिए। घटना की सूचना मजात पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने सदर थाने के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-91 मोहाली निवासी अभिषेक गर्ग ने बताया कि उनकी बहन की शादी 23-24 नवंबर की रात लॉन्ड्रां-चुन्नी रोड स्थित मैरिज पैलेस ट्रेलिस गार्डन में थी। रात करीब 1:29 बजे जब वह मंडप के पास लावां फैरों की तैयारी कर…
