Punjab: लुधियाना से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार घंटाघटर के पास बने पुल पर एक युवक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गया जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई थी जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मृतक युवक का शव सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस की आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

