Punjab Crime: लुधियाना में एक घिनौने कांड का मामला सामने आया है जहां 13 वर्षीय बच्चे के साथ सारी हदें पार की गई हैं। इस दौरान आरोपियों ने कुकर्म का एक वीडियो भी बनाया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्चे के नाना ने बताया कि आकाश उसके दोहते को लालच देकर अपने साथ ले जाता है और उसके साथ कुकर्म करता है। इसकी जानकारी उन्हें वहीं पास में एक बाल काटने वाले युवक ने दी। आरोपी ने बच्चे के साथ इस घिनौने कांड की वीडियो भी बनाई और उसे सेंड भी की है। नाना वीडियो देखने के बाद वह हरकत में आए और उन्होंने पुलिस थाने में आकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

