Punjab Crime: पटियाला जिले के हलका समाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 21 मई को एक 25 वर्षीय युवक मुनीश कुमार उर्फ माही घर से काम पर गया और वापस नहीं लौटा। इसके बाद युवक के परिवार ने थाने में पहुंच कर अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। इसमें जब पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि यह युवक लापता नहीं हुआ बल्कि उसके ही 3 दोस्तों ने अगवा कर उसकी हत्या कर दी है। बाद में शव को भाखड़ा नहर में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने 3 दोस्तों को गिरफ्तार किया जिन्होंने इस संबंध में खुलासा किया जिन्होंने इस संबंध में खुलासा किया।
दरअसल मृतक युवक मनीष कुमार उर्फ माही ने अपने दोस्तों से 2000 रुपये उधार लिए थे, लेकिन जब दोस्तों ने उससे पैसे वापस मांगे तो माही ने उन्हें पैसे नहीं दिए। इसकी रंजिश के चलते उन्होंने पहले तो माही को धोखे से अपने पास बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों युवकों ने मिल कर माही के शव को समाना के अधीन आती भाखड़ा नहर में फैंक दिया।
इस पूरे मामले का खुलासा डी.एस.पी. हलका समाना नेहा अग्रवाल द्वारा किया गया है, जिन्होंने बताया कि मृतक युवक और हत्या करने वाले दोस्त ही थे। हत्या करने वाले युवकों ने 2000 रुपये के लिए अपने दोस्त की हत्या कर दी। यह मामला सामने आने के बाद एक बार फिर टियाला में दोस्ती का पवित्र रिश्ता शर्मसार होता नजर आया है।

