Close Menu
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
What's Hot

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Subscribe
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
Home - Jalandhar - Jalandhar News: ASI के बेटे ने पहले छात्रा की अश्लील तस्वीर की वायरल, फिर किया ये काम
Jalandhar

Jalandhar News: ASI के बेटे ने पहले छात्रा की अश्लील तस्वीर की वायरल, फिर किया ये काम

AdminBy AdminAugust 27, 20242 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email
ASI के बेटे ने पहले छात्रा की अश्लील तस्वीर की वायरल, फिर किया ये काम
ASI के बेटे ने पहले छात्रा की अश्लील तस्वीर की वायरल, फिर किया ये काम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

Jalandhar News: चंडीगढ़ से एक चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. तेजिंदर सिंह के बेटे ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने आई तो उसने पुलिस को देखकर बाथरूम में रखी हार्पिक पी ली।

यह घटना करीब दो दिन पहले की है जब चंडीगढ़ पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जालंधर के फिल्लौर स्थित पुलिस लाइन  में आरोपी के घर पहुंची थी। पुलिस को आता देख आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही, लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों और पुलिस ने गेट खोलकर देखा तो आरोपी बेहोश था और हार्पिक फर्श पर गिरा हुआ था।

यह देखकर पुलिस टीम ने संबंधित थाने को सूचित किया और आरोपी को फिल्लौर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां से उसे जालंधर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया और वहां से डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया।  पी.जी.आई डॉक्टरों ने बताया कि हार्पिक पीने से आरोपी के मुंह और पेट में छाले हो गए हैं। दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सोमवार को आरोपी को पी.जी.आई. से डिस्चार्ज किया गया। इसकी सूचना मिलते ही साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चंडीगढ़ के एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का आरोपी से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क हुआ था। सोशल नेटवर्किंग साइट पर दोनों के बीच दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि उन्होंने अपने मोबाइल नंबर भी शेयर कर दिए। इसके बाद दोनों में बातचीत और चैटिंग होने लगी। आरोपी ने छात्रा को बातों में उलझाकर उससे वीडियो कॉल पर बात करना शुरू कर दिया।

सूत्रों का कहना है कि इसी बीच आरोपी ने लड़की के भरोसे का फायदा उठाया और नहाते समय उसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर फोटो खींच ली। इसके बाद आरोपी तीन-चार बार छात्रा से मिलने चंडीगढ़ आया। इसके बाद आरोपी बार-बार वीडियो कॉल पर खुद को न्यूड दिखाने और मिलने का दबाव बनाने लगा। आरोपी की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वायरल कर दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई और साइबर पुलिस स्टेशन ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePunjab के इन जिलों में होगी Rain, मौसम विभाग ने जारी किया Alert
Next Article Punjab News: हिमाचल के CM से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Related Posts

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਦਰਬਾਰ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਬੁਲੰਦਪੁਰੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ

December 9, 2025

सोनम तिवारी का हुआ रस्म उठाला, समाज सेवी Deepak Mittal और शहर के गणमान्यों ने दी श्रद्धांजलि |

June 18, 2025

जालंधर में बलटर्न पार्क प्रोजेक्ट जल्द शुरू होगा, मेयर धीर व कमिश्नर की मेहनत रंग लाई राज्यसभा सांसद मित्तल ने भी लगाई ताकत, सरकार की हरी झंडी

May 20, 2025
Latest News

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026

जालंधर: आधा दर्जन लुटेरों ने कार को घेर कर फाइनांस कंपनी के वर्कर को लूटा

December 30, 2025

पंजाब में छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड ने जारी की डेटशीट

December 30, 2025

कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

December 26, 2025

मनचले पर थप्पड़ बरसाती छात्रा…वीडियो हुआ वायरल

December 22, 2025
About Us

Today's news: Get latest and Breaking News on Politics, Business, Lifestyle, Entertainment and Sports along with News updates from around the world.

Contact Us for Advertisement and News Coverage:

Email Us: thegreatwallofindia.in@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp RSS
Other Links
  • Home
  • Our Authors
  • Privacy Policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
© 2026 The Great Wall of India. Designed by iTree Network Solutions +91-86992-35413.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.