Punjab: विदेशों से पंजाब के युवकों से जुड़ी दुखद खबरें लगातार सामने आ रही है। इस बीच ताजा मामला पंजाब से सामने आया है जहां गुरदासपुर के युवक की अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार युवराज सिंह (20) गुरदासपुर के गांव धारीवाल भोजा का रहने वाला था। उसकी अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलते ही पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक की लहर दौड़ रही है। पीड़ित परिवार ने सरकार और एन.आर.आई. भाइयों से मृतक का शव भारत लाने के लिए मदद की अपील की है।

