Punjab News: पंजाब के CM भगवंत मान आज मंगलवार को नांदेड जाएंगे। जहां पर वह सचखंड श्री हुजूर साहिब में परिवार् समेत नतमस्तक होंगे। वह दोपहर दो बजे वहां पर पहुंचेंगे। इसके बाद 3 घंटे वह वहां पर रहेंगे। जबकि शाम 5 बजे वह मुंबई के लिए रवाना होंगे।
सीएम ऑफिस की तरफ से यह जानकारी दी गई है। हालांकि गत एक सप्ताह से सीएम् लगातार दौरों पर हैं। पहले हरिर्याणा चुनाव को लेकर चुनावी सभाएं कर रहे थे। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह और फिर रक्षा बंधन को लेकर प्रोग्राम थे।

