दीनानगर Punjab News: आज आजादी का दिवस पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी तरह ही दीनानगर में आजादी दिवस को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार दीनानगर में महाराजा रणजीत सिंह पार्क में आजादी दिवस मनाया गया।
यहां तिरंगा फहराने की रस्म अदा की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठ द्वारा राष्ट्रगान का गलत उच्चारण किया गया। इसकी वीडियो सोशल पर खूब वायरल हो रही है। इसमें राष्ट्रगान शुरू करने के बाद इसका उच्चारण गलत किया गया और लोग राष्ट्रगान को बीच में ही भूल गए। इसके बाद आधे-अधूरे गलत उच्चारण के बाद राष्ट्रगान को समाप्त कर दिया गया। यह वायरल हो रही वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

