Punjab Crime: पातड़ां में रंजिश के चलते सरेबाजार फायरिंग करने का मामला सामने आया है। खबर मिली है कि एक कार सवार को निजी रंजिश के चलते कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने घेर कर मारपीट की और गोलियां चलाईं। इस दौरान पीड़ित सहित 2 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अमनदप सिंह अपने घर वापिस जा रहा था कि बाजार के बीच कुछ गाड़ियां उसे घेर लेती है। इसके बाद उसके साथ मारपीट की जाती है। इस दौरान अपना बचाव करते हुए पीड़ित बाजार की ओर भागता है पर हमलावर उसे बाजार में भी घेर लेते हैं और मारपीट करते हैं। इतने में एक हमलावर अपनी पिस्टल निकालता है और गोलियां चलानी शुरू कर देता है।
यह गोली पीड़ित युवक अमन को नहीं लगी और बाजार में खड़े एक व्यक्ति अरविंदर की टांग में लग गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो जाते हैं। इस हमले में आरोपियों ने गाड़ियों पर भी गोलियां चलाई हैं। इस हमले में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और स्कॉर्पियो गाड़ी पर गोलियां लगी हैं और पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

