Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मीन ने आज जहां 417 युवाओं को चंडीगढ़ म्यूनिसिपल भवन में नियुक्ति पत्र सौंपे वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंदर कौर पर तंज भी कुसे। सीएम मान ने किस्सा सुनाते हुए कहा- कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी ने कहना था कि मेरे पिता ने पटियाला के विकास के लिए एक सौ चौताली करोड़ रुपए खर्च किए।
लेकिन उन्होंने कहा- मेरे फादर ने पटियाला दे विकास ते, एक सो फोर्टी फोर करोड़ रुपए खचे। सीएम ने कहा-मुझे पता चल गया कि इसे 100 बोलना आता है, चौताली बोलना नहीं आता। ये एक् सौ 44 बोलने वाले हैं। कहते थे नौकरी नहीं दे सकते, खजाना खाली है। अब कैसे हो रहा है। पहले भी यही खजाना था।

