Jalandhar Crime:रोजाना शहर में बढ़ती ही जा रही है लूट और स्नेचिंग की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। सुबह सैर करना और दिन में अकेले बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शहर में मोटरसाइकिल पर घूम रहे लुटेरे कब किसी को आंख झपकते ही अपना शिकार बना ले पता ही नहीं चलता। जब लुटेरों का विरोध करते हैं तो पीड़ित व्यक्ति की जान पर बन आती है।
ऐसा ही एक मामला वडाला चौक से सामने आया है। जानकारी के अनुसार बेलेव्यू ग्रीन अपार्टमेंट के बाहर मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने सरेआम एक साइकिल सवार व्यक्ति को घेर कर तेजधार हथियारों के बल पर लूट लिया है। यह सारा मंजर वहां लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया

