Punjab: भारत-पाक बार्डर पर ड्रोन की दस्तक लगातार जारी है, जिसे बीएसएफ द्वारा नाकाम किया जा रहा है। इसी बीच एक बार फिर बीएसएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ड्रोन को मार गिराया और हेरोइन जब्त की है। मिली खबर के अनुसार बीएसएफ ने फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर के पास पाकिस्तान से आ रहे एक ड्रोन को मार गिराया, तलाशी के दौरान उसमें से 566 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ।
ड्रग्स और ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के तहत बीएसएफ की 116 बटालियन ने सर्च ऑपरेशन के दौरान आज सुबह फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर के पास पाकिस्तान से आ रहे एक ड्रोन को मार गिराया और 566 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मिली जानकारी के मुताबिक, बीपीओ कासोके के इलाके में ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने ड्रोन को पाकिस्तान की तरफ से आते देखा और तुरंत ड्रोन को गिराने के लिए उस पर फायरिंग शुरू कर दी और आखिरकार बीएसएफ जवान ड्रोन को गिराने में कामयाब रहे । इसके बाद बीएसएफ ने थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस के साथ मिलकर इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और खेतों में गिरे एक ड्रोन को रोककर 566 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

