Close Menu
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
What's Hot

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Subscribe
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
Home - Punjab - Punjab: एक लिंक पर Click करना कहीं आपको भी न पड़ जाए महंगा, पढ़ें
Punjab

Punjab: एक लिंक पर Click करना कहीं आपको भी न पड़ जाए महंगा, पढ़ें

AdminBy AdminJuly 29, 20243 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email
Mobile Users के लिए जरूरी खबर, होने जा रहे Rules Change, जरा ध्यान दें....
Mobile Users के लिए जरूरी खबर, होने जा रहे Rules Change, जरा ध्यान दें....
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

Punjab: स्थानीय शहर के नजदीक गांव के एक व्यक्ति को सोशल मीडिया साइट पर घर बैठे बिजनेस कर अच्छा पैसा कमाने का लालच देने वाले विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करना उस समय महंगा पड़ गया जब ट्रेडिंग के इस जाल में फंसे व्यक्ति के निवेश किए गए 63 लाख 87 हजार रुपये पर अज्ञात लोगों ने हाथ साफ कर दिया।

उक्त व्यक्ति की शिकायत पर संगरूर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने करने का समाचार प्राप्त हुआ। शिकायतकर्ता ने अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए ठगी की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसने एक सोशल मीडिया साइट पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया और इस व्हाट्सएप ग्रुप में ट्रेडिंग के संबंध में संदेश थे, जहां विभिन्न शेयरों की खरीदारी के संबंध में जानकारी दी जाती थी और उससे होने वाले मुनाफे के बारे में भी बताया जाता था।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इसकी तुलना शेयर मार्केट साइट्स से की तो उन्हें यह सही लगा। जिससे प्रभावित होकर उन्होंने भी पहले इसमें 10 लाख रुपये का निवेश किया। जिसे लेकर उन्हें काफी मुनाफा होता हुआ दिखाया गया था‌। जिसके बाद उन्होंने इस खाते से अपना मुनाफा एक लाख रुपये निकाल लिया और जब यह रकम निकाली गई तो उसका इस समूह पर विश्वास और भी मजबूत हो गया। इसके बाद उन्होंने इस ग्रुप एडमिन द्वारा उन्हें भेजे गए विभिन्न बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से एक बड़ी राशि का निवेश किया, जिसे उनके ऐप में दिखाया जाता था।।

उन्होंने बताया कि अचानक उनका भाई एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। वह एक अस्पताल में आईसीयू में जेरे इलाज था। इसलिए उन्हें अपने भाई के इलाज के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी। इस वजह से जब उन्होंने अपने भाई के इलाज के लिए इस ग्रुप से जुड़े अपने खाते से बड़ी रकम निकालने की कोशिश की तो रकम निकलना तो दूर की बात है, उन्हें इस ग्रुप से ब्लॉक कर दिया गया और बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। काफी कोशिश करने के बाद भी जब इस ग्रुप से उसे पैसे नहीं मिले तो उसे पता चला कि यह ठगी के लिए बिछाया गया जाल था और उसके साथ भी 63 लाख 87 हजार रुपये की ठगी कर ली गई हैं।

इस संबंध में उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख संगरूर से शिकायत की। जहां साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में उनकी शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आज भी ये ग्रुप वैसे ही चल रहे हैं और कई लोग इनकी धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में सभी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिये हैं। जिससे इन ठगों की पहचान भी की जा सकती है। शिकायतकर्ता ने अन्य लोगों को भी सलाह दी कि यदि आप सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग से संबंधित कोई विज्ञापन या लिंक देखते हैं, तो उस पर क्लिक न करें क्योंकि यह एक जाल है जो आपको मौत की ओर ले जाएगा।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleDelhi IAS Coaching Incident: 3 छात्रों की मौ+त पर बवाल, अब पंजाब से कांग्रेस सांसद ने उठाई आवाज
Next Article Punjab: एक बार फिर भारत-पाक बॉर्डर पर Drone की दस्तक, BSF ने फायरिंग कर खदेड़ा

Related Posts

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Latest News

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026

जालंधर: आधा दर्जन लुटेरों ने कार को घेर कर फाइनांस कंपनी के वर्कर को लूटा

December 30, 2025

पंजाब में छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड ने जारी की डेटशीट

December 30, 2025

कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

December 26, 2025

मनचले पर थप्पड़ बरसाती छात्रा…वीडियो हुआ वायरल

December 22, 2025
About Us

Today's news: Get latest and Breaking News on Politics, Business, Lifestyle, Entertainment and Sports along with News updates from around the world.

Contact Us for Advertisement and News Coverage:

Email Us: thegreatwallofindia.in@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp RSS
Other Links
  • Home
  • Our Authors
  • Privacy Policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
© 2026 The Great Wall of India. Designed by iTree Network Solutions +91-86992-35413.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.