Punjab: राजगुरु नगर एक्सटेंशन के कॉलोनाइजर द्वारा डिस्पोजल के लिए मार्क की गई जगह को बेच दिया गया है। यह खुलासा ग्लाड़ा द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान हुआ है। इस संबंध में ग्लाड़ा के अधिकारियों का कहना है कि कालोनी मालिक द्वारा मंजूरी लेने के लिए जिस जगह को डिस्पोजल के लिए मार्क किया गया था
उस जगह की मलकीयत को नियमों के मुताबिक ग्लाड़ा को ट्रांसफर करना लाजिमी है लेकिन बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद कालोनी मालिक द्वारा इस जगह की मलकीयत को ग्लाड़ा के नाम पर ट्रांसफर नहीं किया। इस संबंध में शिकायत मिलने पर साइट विजिट की गई तो वहां मकान का निर्माण किया गया था, जिसे तोड़ दिया गया है। इस ड्राइव के दौरान कोई विरोध होने की संभावना के मद्देनजर पुलिस फोर्स की मदद भी ली गई थी।

