Close Menu
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
What's Hot

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
  • Home
  • Breaking
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Entertainment
  • Politics
  • World
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Subscribe
The Great Wall of IndiaThe Great Wall of India
Home - Jalandhar - Jalandhar: DIPS School के मालिक से मांगे एक करोड़, दी जान से मारने की धमकी
Jalandhar

Jalandhar: DIPS School के मालिक से मांगे एक करोड़, दी जान से मारने की धमकी

AdminBy AdminJuly 25, 2024Updated:July 25, 20243 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email
भाजपा नेता को मिली बम से उड़ाने की मिली धमकी
भाजपा नेता को मिली बम से उड़ाने की मिली धमकी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

Jalandhar: डिप्स ग्रुप के मालिक तरविंदर सिंह राजू को एक करोड़ न देने पर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। शिकायत में पीड़ित ने कहा कि उसे सड़क पर रोककर एक करोड़ रुपए के साथ जान से मारने की धमकी दी गई है। थाना नई बारादरी की पुलिस ने पीड़ित की शिकायक पर आईपीसी की धारा 341 (सड़क जबरन रोकना) 506 (जान से मारने की धमकी देना) का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने ईशान मक्कड़ के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने केस में विर्क एनक्लेव के रहने वाले ईशान मक्कड़ को आरोपी बनाया है।

आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ 26 अप्रैल को डीसी दफ्तर के गेट नंबर-4 के बाहर धमकी दी थी। राजू और मक्कड़ के बीच स्कूल के सौदे को लेकर विवाद चल रहा था। मामला थाना स्तर पर जमानती है। सीपी को राजू की ओर से स्कूल के विवाद को लेकर एक शिकायत दी गई थी। सीपी ने जांच एडीसीपी चांद सिंह को सौंप दी थी। राजू ने पुलिस को कहा था कि शिकायत लेकर वे 26 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर के दफ्तर आए थे। जब उनकी गाड़ी गेट नंबर-4 से बाहर आई तो अपने साथियों संग खड़े ईशान ने उनकी कार रोक ली। राजू ने आरोप लगाया था कि मक्कड़ ने धमकी दी थी कि अगर एक करोड़ रुपए न दिए तो उसे और उसकी फैमिली को जान से मार देंगे।

एडीसीपी ने अपनी जांच में कहा कि साहिबजादा अजीत सिंह एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन गुबचन सिंह ने भूपिंदर सिंह मक्कड़ के जरिये जलालाबाद स्थित स्कूल का सौदा अंजना मक्कड़ और उनकी फैमिली के साथ किया था। सौदे के बाद पावर ऑफ अटॉर्नी दी गई थी। इस बीच शिकायतकर्ता के पिता का 11 फरवरी 2021 को देहांत हो गया था। जिसके बाद पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिये 3 स्कूलों की 3 रजिस्ट्रियां हो गई थीं। जिसमें से 2 ट्रस्ट के नाम पर तो तीसरी शिकायतकर्ता की पत्नी प्रीतइंद्र कौर के नाम हुई थी।

जांच में एडीसीपी ने कहा कि स्कूल के सौदे की रकम वे ले चुके थे और शिकायतकर्ता को तंग कर रहे थे कि उन्होंने स्कूल लीज पर दिया था। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कोई लीज नहीं दिखाई गई। हालाकि शिकायतकर्ता ने स्कूल खरीदने को लेकर दी गई पेमेंट की डिटेल पुलिस को सौंप दी थी। एडीसीपी ने कहा कि स्कूल के विवाद को लेकर ईशान ने राजू को रोककर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके चलते पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePunjab व दिल्ली से मां चिंतपुर्णी दरबार या हिमाचल जाने वालों के लिए Good News, जल्द मिलेगी बड़ी राहत
Next Article Punjab: पंजाब के School Teachers के लिए जरूरी खबर, 5 अगस्त तक कर ले ये काम

Related Posts

जालंधर में ट्रेन आगे कूदने से मौके पर ही मौत, पुलिस पहुंची, देखें तस्वीरें

February 3, 2026

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026
Latest News

बीएमडब्ल्यू और फायर ब्रिगेड की टक्कर के बाद बवाल: इंस्पेक्टर पर पक्षपात के आरोप, लोगों का जोरदार विरोध

February 3, 2026

13 लाख की चोरी, रायपुर में कारोबारियों से उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार

January 17, 2026

जालंधर: आधा दर्जन लुटेरों ने कार को घेर कर फाइनांस कंपनी के वर्कर को लूटा

December 30, 2025

पंजाब में छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड ने जारी की डेटशीट

December 30, 2025

कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

December 26, 2025

मनचले पर थप्पड़ बरसाती छात्रा…वीडियो हुआ वायरल

December 22, 2025
About Us

Today's news: Get latest and Breaking News on Politics, Business, Lifestyle, Entertainment and Sports along with News updates from around the world.

Contact Us for Advertisement and News Coverage:

Email Us: thegreatwallofindia.in@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp RSS
Other Links
  • Home
  • Our Authors
  • Privacy Policy
  • DNPA Code of Ethics
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Contact Us
© 2026 The Great Wall of India. Designed by iTree Network Solutions +91-86992-35413.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.