Punjab: संगरूर सिटी ट्रैफिक पुलिस की टीम ने आज तड़के स्कूली वाहनों की अचनचेत चेकिंग की। इस मौके पर सिटी ट्रैफिक प्रभारी सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर समय-समय पर चेकिंग की जाती है। आज भी स्कूल बसों की चेकिंग कर कैमरे, चालक की वर्दी, प्राथमिक चिकित्सा किट, बसों पर स्कूल का नाम न होना, ओवरलोड बच्चे बैठाने समेत अन्य नियम लागू न करने पर 7 चालान काटे गए।
उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 स्कूली वाहनों के चालान काटे गए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को भी सख्त हिदायत दी कि स्कूली वाहनों पर विशेष ध्यान दें और ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के स्कूली वाहनों और चालकों के व्यवहार पर नजर रखें।

