फाजिल्का Punjab: फाजिल्का में लगातार लग रहे बिजली कटों से लोग परेशान हैं। वहीं सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों के ना मिलने की शिकायतें भी विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना को लगातार मिल रही थी। इन शिकायतों के बाद विधायक सवना ने अचानक आज बिजली विभाग के दफ्तर में सरकारी समय पर छापेमारी की। उन्होंने इस दौरान कई कर्मचारियों को गैर हाजिर पाया।
इसके बाद विधायक दफ्तर में ही बैठ गए और एक के बाद एक कर्मचारी समय पर न पहुंच कर दफ्तर लेट पहुंचते नजर आए, जिनकी विधायक ने जमकर क्लास लगाई। विधायक सवना ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि बिजली विभाग के दफ्तर में समय पर अधिकरी और कर्मचारी नहीं पहुंच रहे। इसके बाद अचानक आज बिजली दफ्तर में समय पर अधिकारियों और कर्मचारी नहीं पहुंच रहे। इसके बाद उन्होंने अचानक आज बिजली दफ्तर में छापेमारी की।
इसके बाद वह एक्सियन दफ्तर में बैठ गए। एक्सियन भी विधायक सवना के आने के बाद दफ्तर पहुंचे और तर्क दिया कि वह चंडीगढ़ गए हुए थे। अन्य भी कई कर्मचारी लेट दफ्तर पहुंचे। आखिरकार विधायक सवना ने एक्सियन के दफ्तर में सारे कर्मचारियों को बुला कर उनकी जम कर क्लास लगाई। विधायक ने साफ किया कि समय पर लोगों के काम होने चाहिए। लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी की शिकायत आएगी तो फिर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

