Punjab: पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जानकारी के अनुसार ए.जी.टी.एफ. ने राजस्थान व बठिंडा पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के गुर्गों को काबू किया है। काबू किए गए 3 गुर्गों से दो पिस्तौल व 6 कारतूस बरामद हुए हैं। इस संबंध में पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी गई है।

इस संबंध में पंजाब के DGP गौरव यादव द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी गई है। जिसमे बताया गया की काबू किये गए 3 लोग जो की विदेशों में बैठे हैंडलर के कहने पर बड़ी वारदातों को अंजाम देते है। आरोपियों के साथ पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे की उम्मीद है।

