पंजाब Weather Report: पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग अनुसार सुबह करीब 10 बजे तक जिला पटियाला, SAS नगर व फतेहगढ़ साहिब में बारिश होने के आसार है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पंजाब के जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, रूपनगर, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और SAS नगर में 40 किलो.मीटर की रफ्तार के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

