Punjab: मशहूर गायक और अभिनेता अमरिन्दर गिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल की इंस्टाग्राम स्टोरी में एक बुरी खबर सांझा की है। दरअसल, अमरिंदर गिल ने रिपुतपन सिंह गिल (रिपन) के निधन की खबर सांझा की है। अपनी पोस्ट शेयर करते हुए अमरिंदर ने लिखा, ‘भाई आपकी हमेशा याद आएगी।’ वहीं सिंगर की इस पोस्ट में चिंता में आए फैंस ने कॉमेंट्स की झड़ी लगा दी है।
बता दें कि अमरेंद्र गिल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वे अपने गानों और अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि, कलाकार अपनी निजी जिंदगी को प्रशंसकों के साथ कम ही सांझा करते हैं। अमरेंद्र गिल के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म “दारू ना पींदा होवे” का पोस्टर शेयर किया था। यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले भी अमरिंदर अपने फैंस को कई हिट गाने दे चुके हैं।

