Punjab: इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को फिल्लौर पुलिस ने आइस ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से कितनी ड्रग्स बरामद हुई है और वह कूब से ये काम कर रहा था। इसकी जानकारी पुलिस जल्द ही प्रेस वार्ता करके देगी। बता दें कि अमृतपाल सिंह असाम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। हाल ही में उसने खुडूर साहिब से चुनाव जीता था और जेल से पैरोल पर बाहर आकर शपथ ग्रहण की थी।

